दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती है बाहर

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 3:47 PM (IST)
will-diljit-dosanjhs-film-sardaar-ji-3-not-be-released-now-know-here

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस समय पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है हाल ही में हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म करने की खबर से दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी थी।पर जम्मू कश्मीर में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए टूरिस्ट पर आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट पैदा कर दी है।जिसका प्रभाव दिलजीत और हानिया के आगामी प्रोजेक्ट पर पढ़ने वाला है।

हानिया अमिर और दिलजीत दोसांझ एक साथ:

हानिया आमिर ने पाकिस्तानी ड्रामा “मेरे हमसफर” और “कभी मै कभी तुम” से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।साल 2024 में वह दिलजीत दोसांझ से लंदन में एक कॉन्सर्ट मिली थी,वहां दिलजीत ने हानिया को स्टेज पर बुलाकर उनके लिए गाना ‘लवर’ गाया इस मोमेंट को फैंस ने बहुत पसन्द किया और साथ ही इन दोनों कलाकारों के एक साथ प्रोजेक्ट करने के अटकलें भी लगाए गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म में “सरदार जी 3” में हानिया दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ नजर आने वाली थी।इस फिल्म की शूटिंग भी काफी हद तक हो चुकी थी और जल्द ही यह फिल्म पंजाबी भाषा में रिलीज हो सकती थी।

आतंकी हमले का प्रभाव:

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 27 से 28 टूरिस्ट की जान चली गई जिससे पूरा भारत गुस्से में है।इसके बाद से ही लोग पाकिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक आलोचनाएं करते दिखे साथ ही सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया।जिसका प्रभाव कई कलाकारों पर पढ़ा जिसमें हानिया आमिर भी शामिल है।पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म “अबीर गुलाल” को रिलीज होने में केवल दो हफ्ते थे इस हमले से “अबीर गुलाल” को भारत में बैन कर दिया गया इसी के साथ अब हानिया आमिर की फिल्म सरदार जी 3 भी विवादों के घेरे में नजर आ रही है।

इस फिल्म की लगभग शूटिंग हो चुकी थी सूत्रों के अनुसार फिल्म के मेकर्स हानिया के सीन को हटाकर किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ दोबारा शूट कर सकते है।इस फिल्म से अगर हानिया आमिर बाहर होती है तो उन्हें भारी नुकसान होगा।

फैंस में छिड़ी बहस:

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है।हानिया आमिर जो सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत के दर्शकों के दिलों पर भी राज करती है तो उनके फैंस इस खबर से नाराज होते नजर आ रहे है।एक यूजर ने लिखा “जिन्होंने हमला किया उनका दोष अलग है लेकिन बेकसूर कलाकारों को क्यों सजा?”वहीं कुछ फैंस ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाते हुए इस फैसले का समर्थन किया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

द फैमिली मैन 3 के अभिनेता रोहित बासफोर की हुई मृत्यु,परिवार ने दावा किया कि हत्या है

Authors

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts
  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read