परिणीति चोपड़ा के ‘सेंसेशन’ डायलॉग हुआ वायरल पति राघव चड्ढा से लेकर माधुरी दीक्षित ने बनाई रील

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:32 PM (IST)
Parineeti Chopra viral dialogue

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा का एक फिल्म का डायलॉग ‘सेंसेशन’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस डायलॉग पर उनके पति राघव चड्ढा भी कंट्रोल नहीं कर पाए और ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक जबरदस्त रील बना डाली यही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी इस डायलॉग पर रील बनाई। यह मजेदार डायलॉग 2014 में आई उनकी फिल्म ‘हंसी तो फसी’ का है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी।

वायरल डायलॉग क्या है:

फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में परिणीति चोपड़ा ने एक अनोखी लड़की का किरदार निभाया था इसमें एक सीन में वह एक डायलॉग बोलते नजर आती हैं जहां वह कहती है कि “मेरी बॉडी में सेंसेशंस होते हैं यह पिल्स उन्हें कंट्रोल करते हैं” उनसे पूछा जाता है “कैसे हैं यह सेंसेशंस?” उसके बाद उनका रैपिड फायर वाला अंदाज दिखाई देता है जिसे सुनकर ही मज़ा आ जाता है। परिणति का अनोखा ऊर्जा से भरा यह डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा जिसे इनफ्लुएंसर यूट्यूब और सेलेब्स अपने तरीके से रीक्रिएट कर रहे है।

पति राघव चड्ढा ने भी बना डाली रील:

परिणीति के इस वायरस डायलॉग पर वीडियो बनाने से उनके पति राघव चड्ढा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक जबरदस्त रील बना दी।इस रील में उन्होंने अपनी और परिणीति की कई सारी रोमांटिक और प्यार भरी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनकी शादी की तस्वीर भी शामिल थी।
राघव ने कैप्शन में लिखा “परिणीति चोपड़ा का डायलॉग वायरल हो गया है हर कोई उत्साहित है और मुझे फ़ोमो हो गया है”। उनके फैंस को उनकी यह रील बहुत पसंद आई और प्यार भरे कमेंट किए।

माधुरी दीक्षित भी नहीं रही पीछे:

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जब इस वायरल डायलॉग पर रील बनी देखी तो उन्होंने भी अपने तरीके से रीक्रिएट करके परिणीति चोपड़ा के डायलॉग पर एक शानदार रील तैयार की जिसमें वह छोटी-छोटी क्लिप में अलग-अलग रूप में दिखाई दे रही हैं इसमें हम आपके हैं कौन वाला लुक ,गुलाब थामे,चश्मे के साथ स्वैग करती,क्वीन की तरह पोज देती और नाचती थिरकती माधुरी दीक्षित नजर आ रही है।उनके जोश और क्रिएटिविटी ने इस डायलॉग में चार चांद लगा दिए।
इस रील को देखने के बाद फैंस भी माधुरी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

इसके अलावा यह डायलॉग सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि कई सारे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ,यूट्यूबर और सेलेब्स इस रील को रीक्रिएट कर चुके है।और एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा का हास्य अंदाज और अभिनय को याद किया गया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Piku Movie Re-Release:इरफान ख़ान की खास फिल्म पीकू थिएटर्स में दोबारा।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read