भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का काफी साल पहले एक गाना आया था “ललिया चूसा राजा जी” इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया था। विडिओ का डायरेक्शन किया था अरविन्द चौबे ने इस गाने को अब तक यूट्यूब के भोजपुरी एक्सप्रेस पर तकरीबन 26 लाख बार देखा जा चुका है।
इतने सालो के बाद भी यह गाना उतना ही देखा जा रहा है जितना की रिलीजिंग के टाइम पर देखा गया था स्त्री २ के गाने “आयी नई” और “चुम्मा” सांग विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के बाद से भोजपुरी सिंगर एक्टर पवन सिंह की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

ललिया चूसा राजा जी में पवन के साथ अक्षरा सिंह भी डांस करती दिखाई दे रही है अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्टर डांसर मोडल सिंगर है वैसे तो इनका जन्म मुंबई में हुआ है पर इनकी जड़ जुडी हुई है बिहार से इस लिए इन्होने भोजपुरी सिनेमा को अपना प्रोफेशन बनाया सत्यमेव जयते फिल्म के साथ शुरुवात करने वाली अक्षरा सिंह की इस फिल्म में रवि किशन मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे अक्षरा की किस्मत इतनी तेज़ निकली की इनकी पहली फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।
ललिया चूसा राजा जी गाने पर अब इंस्टाग्राम पर रील और शादी पार्टी में डीजे पर खूब पसंद किया जा रहा है शायद यह गाना उस समय पर इतना न सुना या देखा गया होगा जितना की आज के टाइम पर सुना जा रहा है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह क्यों साथ काम नहीं करते
एक समय था जब इन दोनों की जोड़ी लोगो के द्वारा खूब पसंद की जाती है पर अचानक से ऐसा क्या हुआ के पवन और अक्षरा ने एक दूसरे के साथ आपस में काम करना बिलकुल खतम कर दिया।
पवन सिंह ने इस बात को कभी भी जग ज़ाहिर नहीं किया के इनके और अक्षरा के बीच कुछ चल रहा था पर वही अक्षरा समय समय पर इस बात को बताती रही के ये दोनों रिलेशन में है,पर बाद में यह प्यार नफरत में तब बदला जब अक्षरा ने पवन सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाए दोनों में विवाद इतना आगे निकला के दोनों लोगो ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू कर दिया। अक्षरा का यह भी दावा था के उन्हें इसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से बाहर भी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी।
यही सब वजह है जो अब यह दोनों एक दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते और शायद सम्भवता भविष्य में काम करते दिखाई भी न दें।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
“धनिया में पनिया” यह देहाती अंदाज़ शहरो से लेकर गांव तक क्यों वायरल हुआ ?







