बजरंगी गिरी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह, पवन सिंह की पावर स्टार का अब क्या होगा।

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 11:09 AM (IST)
pawan singh bajrangi not good at box office

नौ मई 2025 को पवन सिंह की एक नई फिल्म बजरंगी को भोजपुरी सिनेमा घरों में रिलीज कर दिया गया है। यह एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म, जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है

बजरंगी के मेन लीड में हैं पवन सिंह, रीतू सिंह, हर्षिता पंवार। अब पवन सिंह के फैन के लिए एक निराशाजनक खबर निकल कर आ रही है। खबर ये है कि पवन सिंह की फिल्म बजरंगी सिनेमा घर में औंधे मुंह गिरी है। पता नहीं ऐसा क्या है कि लोग इस फिल्म को बिल्कुल भी देखने नहीं जा रहे हैं।

अपनी कमजोर कहानी खराब वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से यह फिल्म कुछ कमाल न कर सकी। अगर बजरंगी को टीवी पर रिलीज कर दिया जाता तो अच्छा था, क्योंकि पहले से ही इस फिल्म का उतना बज बनता नहीं दिखाई दे रहा था। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि खराब प्रमोशन की वजह से यह फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी है।

क्या थी बजरंगी की कहानी

बजरंगी भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते की कहानी है जहां पवन सिंह अपनी बहन की अच्छी शिक्षा के लिए इसे विदेश ले जाता है। पर विदेश में इसकी बहन का अपहरण हो जाता है। अब अपनी बहन को किन चुनौतियों का सामना करके पवन सिंह बचाता है यही इस फिल्म का मेन प्लॉट है।

पवन सिंह की नई फिल्म पावर स्टार

पवन सिंह की फिल्म पावर स्टार 23 मई 2025 को रिलीज होने वाली है। फिरोज खान के निर्देशन में तैयार की गई इस फिल्म की स्टोरी को लिखा गया है जावेद अहमद के द्वारा। फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, मधु शर्मा, मनोज टाइगर देखने को मिलते हैं।

यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म होने वाली है। अब देखना यही है कि बजरंगी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह फिल्म सिनेमा घरों में कमाल करती दिखती है या नहीं।

इतनी गर्मी में लोग सिनेमा घरों में फिल्में देखने से थोड़ा कतराते हैं। यूट्यूब ओटीटी के टाइम में दर्शक सिनेमा घरों तक तब ही जाते हैं, जब उन्हें फिल्म में कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी देखने को मिले। अब देखना यही है कि पावर स्टार फिल्म हिट होती है या फिर बजरंगी जैसा ही इसका भी हाल होता है। पावर स्टार की कहानी पवन सिंह की जिंदगी पर आधारित है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

“नईहर के दरजीया”प्रमोद प्रेमी यादव का दिल छू लेने वाला वीडियो

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read