बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर अफवाह का बाजार गर्म होता दिखाई देता है ।पीपीभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को लेकर काफी अफवाहें फैलाई जाती हैं।अब इन अफवाह में कितनी सच्चाई है या तो वक्त बताएगा।
पवन सिंह और चांदनी सिंह इन दोनों की शादी को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है ।पवन सिंह के अक्सर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की किसी न किसी अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ता रहा है।शायद यह सब पवन सिंह के द्वारा किया गया पी.आर स्टंट भी हो ।

क्या पवन सिंह करेंगे चांदनी सिंह से शादी:
भोजपुरी फिल्म की एक्टर और डांसर चांदनी सिंह जो कि अक्सर पवन सिंह की फिल्मों और वीडियो में दिखाई देती हैं अभी कुछ दिनों पहले पवन सिंह और चांदनी सिंह का बबूआन गाना यूट्यूब पर काफी चर्चाओं में रहा सुर म्यूजिक पर डाला गया बबूआन गाने को अब तक 147 मिलियन व्यू मिल चुके हैं अभी तक इस पर 900k लाइक भी दिखाई दिए।
पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी पवन सिंह के फैन को हमेशा से पसंद आई है। अफवाहों का बाजार तब गर्म हुआ जब पवन सिंह के बर्थडे पर पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह भी नजर आई चांदनी सिंह और पवन सिंह की मां के कई फोटो सोशल मीडिया पर दिखाई दिए।

अभी कुछ दिन पहले पवन सिंह की मां ने कहा था कि अगर पवन सिंह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह बहुत खुशी की बात होगी हम सब उनके साथ हैं। अफवाहें ऐसी भी चलती रहती हैं कि पवन सिंह की पत्नी के साथ पवन सिंह के संबंध अच्छे नहीं हैं कई बार इन दोनों के बीच तलाक की खबरें भी निकल कर आती रही हैं ।
चांदनी सिंह ने शेयर की पवन सिंह के साथ वीडियो क्लिप:
अफवाहों का बाजार एक बार फिर से तब गर्म हुआ जब चांदनी सिंह ने अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ एक वीडियो क्लिप को शेयर किया। इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में चांदनी सिंह ने पवन सिंह के साथ एक फोटो भी एडिट किया है। जिसमें चांदनी सिंह ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरती के साथ पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं।रील को शेयर करते ही चांदनी सिंह के इंस्टाग्राम पर कमेंट की बौछार आना शुरू हो गई है।
पवन सिंह की निजी जिंदगी:
पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से चर्चाओं में बने रहते हैं उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह जिन्होंने 2015 में आत्महत्या की थी।

वहीं दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी इनके संबंध अच्छे नहीं हैं कई बार इस तरह की खबरें बाहर निकल कर आई के ये दोनों जल्द से जल्द तलाक भी लेते दिखेंगे ।पवन सिंह के संबंध भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोनालिसा, अक्षरा सिंह,रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्री के साथ जुड़ चुके है।
READ MORE








