जाने पवन सिंह की फिल्म ‘पावर स्टार’ की नई रिलीज़ डेट

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 3:01 PM (IST)
pawan singh power star new release date announced

पवन सिंह की आने वाली फिल्म पावर स्टार उनके ही जीवन पर आधारित है। एक तरह से मान लीजिए कि यह पवन सिंह की बायोपिक होने वाली है। फिल्म पवन सिंह के संघर्ष से लेकर इनके भोजपुरी सिनेमा के योगदान को दिखाने का काम करेगी। पावर स्टार का निर्देशन किया है फिरोज खान ने और प्रोड्यूसर हैं मधु शर्मा। फिल्म में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा, युगांत पांडे, प्रकाश और पीयूष, मनोज सिंह टाइगर देखने को मिलेंगे।

भोजपुरी पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की आगामी फिल्म पावर स्टार की रिलीज डेट में अब बदलाव किए गए हैं। चलिए आगे पता करते हैं कि पवन सिंह की पावर स्टार अब कब रिलीज होगी।

पवन सिंह पावर स्टार न्यू रिलीज डेट

पवन सिंह की पिछली फिल्म बजरंगी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। फिल्म से जितनी उम्मीदें की जा रही थीं दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई या ये भी कहा जा सकता है कि ज्यादा गर्मी की वजह से लोग सिनेमाघरों की ओर नहीं जा रहे हैं।

बजरंगी की अगर कंटेंट की बात की जाए तो इसका कंटेंट इसे खास फिल्म का दर्जा नहीं देता है। पहले पवन सिंह की पावर स्टार को 23 मई 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, पर अब किसी कारणवश इस फिल्म की डेट को बढ़ा दिया गया है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। पावर स्टार को 13 जून 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

पवन सिंह पावर स्टार फिल्म शूटिंग लोकेशन

पवन सिंह की फिल्म पावर स्टार की शूटिंग लखनऊ के साथ-साथ झारखंड के जमशेदपुर में हुई है। जमशेदपुर में तकरीबन 1 महीने तक पवन सिंह ने अपनी शूटिंग को पूरा किया। जमशेदपुर के साथ-साथ इन्होंने झारखंड की और भी लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग की। जमशेदपुर में शूटिंग के दौरान इन्हें किसी भी तरह की कोई भी समस्या फेस नहीं करनी पड़ी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ganga Kinare Titanic spoof: भूल चूक माफ वाले रंजन और तितली बनारस की गंगा से टाइटैनिक स्पूफ का मजेदार वीडियो

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read