Pyar Paisa Profit Review: एमएक्स प्लेयर की एक और दम दार फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 9:46 PM (IST)
Pyar Paisa Profit Review hindi

एमएक्स प्लेयर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी लंबे समय के बाद एक दमदार शो 7 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का प्रोडक्शन इंस्पायर फिल्म्स के द्वारा किया गया है। जिसमें मुख्य कलाकारों के रूप में नील भूपालम, मिहिर अहूजा, माहवाश, आशीष भटिया, शिवांगी खेड़कर और मानव जालान जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसा है ये शो और क्यों आपको ये शो देखना चाहिए।

प्यार पैसा प्रॉफिट स्टोरी:

शो की कहानी की शुरुआत एक ऐसे लड़के से होती है जो एक मिडिल क्लास लड़का है लेकिन कई बड़े-बड़े सपने लेकर मुंबई शहर आया है अपने सपनों को पूरा करने के लिए। जिसके लिए सबसे पहले उसे पैसा कमाना होता है और वो एक जॉब करने लग जाता है ताकि अपनी सभी ख्वाहिशों को पूरा कर सके।

ये लड़का थोड़ा अय्याश टाइप का होता है जो कुछ गलत गतिविधियों में भी पड़ जाता है। तो क्या ये लड़का अपने सपने पूरे कर पाएगा या फिर ये मुंबई शहर से कोई नया एक्सपीरियंस मिलेगा नई मुसीबतों के साथ ये सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा जिसे एमएक्स प्लेयर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही अमेजन प्राइम और अमेजन मिनी टीवी पर भी ये शो देखने को मिल जाएगा।

Pyar Paisa Profit Review hindi
Pyar Paisa Profit Review: एमएक्स प्लेयर की एक और दम दार फिल्म 3

एपिसोड इंफॉर्मेशन:

फैंटेसी से भरपूर इस शो के आपको टोटल 11 एपिसोड देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। हर एक एपिसोड का रनिंग टाइम लगभग 30-35 मिनट के आसपास का है। कहानी बहुत ही इंगेजिंग वे में आगे बढ़ती है। जिसकी कहानी काफी डिसेंट सी है जो कहीं-कहीं पर आपको बहुत ज्यादा इन्वॉल्व कर लेती है खुद से।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी:

जिस टॉपिक पर इस शो को बनाया गया है सपनों की उड़ान के साथ-साथ आप उसे सपनों को पूरा करने का सफर कह सकते हैं आपको एकदम रियलिटी वाली फीलिंग देगा। जिस तरह शो स्टार्ट होता है और मेन लीड कैरेक्टर अपने सपनों की तलाश में मुंबई की तरफ रुख करता है अगर आप एक नौजवान हैं तो आप उस कैरेक्टर और कहानी से पूरी तरह से जुड़ जाएंगे। सभी कैरेक्टर के साथ आप इमोशनली कनेक्ट कर पाएंगे।

शो के प्लस और माइनस पॉइंट:

एक अच्छी कहानी है जिसमें कैरेक्टर्स को भी बहुत अच्छे से एग्जीक्यूट किया गया है लेकिन साथ ही कुछ कमियां भी हैं जैसे कहानी का प्रेडिक्टेबल होना, आपको पहले ही पता चलेगा कि आगे क्या होने वाला है। ये शो आपको टीवी चैनल्स पर आने वाले सीरियल्स की वाइब देगा। शो की शुरुआत अच्छी होती है लेकिन आगे जाकर जिस तरह से बिखराव देखने को मिलता है वो आपको डिसएपॉइंट करेगा।

निष्कर्ष:

अगर आपको इस तरह के शो देखना पसंद है जिसकी कहानी पैशन के साथ सपनों को सच करने वाली हो तो ये शो आप जरूर ट्राय करें। शो का क्लाइमेक्स आपको थोड़ा निराश कर सकता है लेकिन जिस तरह से कहानी का एग्जीक्यूशन है शो आपको कई कमियों के बावजूद ये शो आपको अच्छा लगेगा। फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस शो को 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

क्या सच में अक्षय कुमार बनाने जा रहे है ऑप्रेशन सिंदूर ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read