रेड 2 के अमय पटनायक अजय देवगन आ रहे हैं ओटीटी पर

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:07 PM (IST)
Raid 2 on Netflix

Raid 2 on Netflix:अजय देवगन की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक अपना रनटाइम पूरा करने के बाद अब ओटीटी के लिए तैयार है। अमय पटनायक यानी अजय देवगन दादा भाई रितेश देशमुख वाणी कपूर की रेड 2 को 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था जिसने पहले दिन 19.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके सप्ताह के अंत तक 95.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अभी तक के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो यह 173.05 करोड़ रुपये है।

रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 237 करोड़, ओवरसीज का कलेक्शन 31 करोड़ और भारत का सकल संग्रह 206 करोड़ रुपये है।

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की रेड 2

रेड 2 ने अपने सिनेमाघरों के रन को पूरा कर लिया है और अब यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अजय देवगन की यह फिल्म 26 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी जिसकी घोषणा खुद नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से दी गई है। कैप्शन में लिखा गया 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रेड 2 देखें।

क्या है रेड 2 में खास

रेड 1 की तरह रेड 2 में भी अजय देवगन यानी अमय पटनायक अपनी 75वीं रेड डालने जा रहे हैं। लेकिन इस बार उनका सामना दादा भाई यानी रितेश देशमुख जैसे शक्तिशाली राजनेता से है जो दुनिया के सामने शराफत का चोला ओढ़े हुए है। जिस तरह अजय ने रेड 1 में अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर दिया था ठीक उसी तरह रेड 2 ने अपने कंटेंट और अजय देवगन की परफॉर्मेंस के बल पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब ओटीटी पर किस तरह झंडा गाड़ती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जिन लोगों ने काम की व्यस्तता के कारण रेड 2 को सिनेमाघरों में मिस कर दिया था, उन्हें अब अमय पटनायक का दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी, जिससे आप घर बैठे ही रेड 2 का आनंद ले सकेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

“The Defects” Upcoming Korean Drama: जाने कब होगा रिलीज़ और क्या होगी कहानी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read