राम कपूर के घर की सैर से बेटी सिया के 97% मार्क्स और 38 किलो वजन घटाने की कहानी तक: फराह खान के व्लॉग में बड़े खुलासे

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 8:00 PM (IST)
Ram Kapoor’s Home Tour Siya’s 97% Marks & 38-Kg Weight Loss Revealed in Farah Khan’s Vlog

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर की नई वेब सीरीज “मिस्ट्री” ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई, जिसके एक प्रोमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेता राम कपूर फराह खान के शो में पहुंचे। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए, जिसमें राम कपूर ने अपने घर और अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया।

Entrance of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)
Entrance of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)

फराह खान के शो में राम कपूर की एंट्री:

Living room of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)
Living room of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)

बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल “फराह खान” पर एक काफी यूनिक कॉन्सेप्ट को लाने की कोशिश की है, जिसमें उन्होंने “Ram Kapoor & Gautami Ka Lavish Home, Full Masti & Tasty Salad Recipe! @FarahKhanK” नाम से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में फराह खान, अभिनेता राम कपूर के घर पर पहुंची हैं,वीडियो में फराह खान, राम कपूर से जुड़ी उनकी निजी जिंदगी के कई बड़े खुलासे करती हुई दिखाई दे रही हैं।

राम कपूर की बेटी को मिले 97 परसेंट मार्क्स:

Dining area of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)
Dining area of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)

फराह खान ने अपने नए व्लॉग में अभिनेता राम कपूर के घर पहुंचकर उनसे कई सवाल किए। इस दौरान राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी की जिंदगी से जुड़ी कई बड़ी बातें पता चलीं। इस दौरान राम ने बताया कि उनकी बेटी सिया को आईसीएसई बोर्ड में 97% मार्क्स मिले, जिस पर राम ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी पढ़ाई में इतनी अच्छी है,

क्योंकि खुद राम कपूर को स्कूल के समय में केवल 47% मार्क्स मिले थे। साथ ही, राम ने बताया कि उनकी बेटी जल्द ही कोलंबिया यूनिवर्सिटी जाएगी। इस पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में राम कपूर से कहा, “तूने अपनी बेटी को पैदा करने से पहले क्या खाया था?”।

सिया ने घटाया 38 किलो वजन:

Meeting room of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)
Meeting room of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)

राम कपूर की बेटी सिया और उनका बेटा, अधिकतर लाइमलाइट की चमक-दमक वाली दुनिया से दूर रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि कभी कभी उनकी खबरें सोशल मीडिया पर फैल जाती हैं। इसी पर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने बताया कि उनकी बेटी सिया ने हाल ही में 38 किलो वजन घटाया है और अब सिया अपने पिता की तरह ही फिटनेस फ्रीक बन गई है।

वजन घटाने में राम कपूर ने की मदद:

In-house bar. (Photo: Farah Khan/YouTube)
In-house bar. (Photo: Farah Khan/YouTube)

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राम कपूर की पत्नी गौतमी ने इस राज का खुलासा किया, कि उनकी बेटी को प्रोत्साहन देने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि खुद सिया के पिता राम कपूर हैं। यही वजह रही,कि अब राम भी पहले से ज्यादा अपनी फिटनेस की ओर ध्यान दे रहे हैं।

साउथ बॉम्बे स्टाइल वाला राम कपूर का घर:

Bathroom of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)
Bathroom of Ram Kapoor’s house. (Photo Farah KhanYouTube)

फराह खान के नए यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने राम कपूर के पूरे घर को अच्छे से एक्सप्लोर किया है, फिर चाहे वह घर की लॉबी हो, लिविंग रूम हो, डाइनिंग एरिया हो या फिर बाथरूम,फराह खान ने अपने कैमरे में सब कुछ कैद किया है। फराह के व्लॉग में सबसे खास बात राम कपूर के घर का बाथरूम है,

जिसमें एक खास तरह का सोफा दिखाई दे रहा है, जो काफी अनोखे आकार का है, इस खास तरह के सोफे को देखकर जब फराह खान, राम कपूर से पूछती हैं कि उन्होंने क्या सोचकर इस सोफे को बनवाया, तब राम कपूर बताते हैं कि उन्होंने मालदीव में इसी तरह का सोफा देखा था। इसे सुनकर व्लॉग में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

खेसारी लाल की ‘डंस’ दे रही है बॉलीवुड को टक्कर, फ्री में देखे यूट्यूब पर

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts