Ramayana 2026: क्या आदिपुरुष की गलतियों से सीखेगी नितेश तिवारी की रामायण।

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2025 1:20 PM (IST)
Ramayana 2026 क्या आदिपुरुष की गलतियों से सीखेगी नितेश तिवारी की रामायण।

नितेश तिवारी की रामायण का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा काफी गर्म है। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नज़र आएँगे। 2026 की दिवाली पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म से फैंस को ढेर सारी उम्मीदें हैं, लेकिन एक सवाल हर किसी के मन में है, कहीं ये आदिपुरुष जैसी न बन जाए। आइए जानते हैं कि आदिपुरुष कहाँ चूकी और रामायण उससे क्या सीखकर कुछ नया कर सकती है।

आदिपुरुष का फ्लॉप जादू

500 करोड़ का बजट, प्रभास और कृति सैनन जैसे बड़े सितारे फिर भी फिल्म फ्लॉप हुई। आदिपुरुष की सबसे बड़ी दिक्कत थी इसका VFX जिसमे लंका के सेट्स और रावण (सैफ अली खान) का लुक ऐसा दिखाया गया था जैसे मानो कोई सस्ता वीडियो गेम खेल रहे हों। और इसके डायलॉग तो और भी बुरे थे जैसे “तेल तेरे बाप का” जैसे डायलॉग्स ने रामायण की मर्यादा को ठेस पहुँचाई। कहानी में वो इमोशनल गहराई ही नहीं थी, जो रामायण जैसे महाकाव्य की डिमांड थी। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा “रामायण को मसाला फिल्म बनाकर बर्बाद कर दिया” बस यही गलतियाँ रामायण को नहीं दोहरानी हैं।

Ramayana 2026: क्या आदिपुरुष की गलतियों से सीखेगी नितेश तिवारी की रामायण।
Ramayana 2026: क्या आदिपुरुष की गलतियों से सीखेगी नितेश तिवारी की रामायण। 3

अच्छा VFX बनाम खराब VFX

रामायण का बजट 4000 करोड़ है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। तो वहीं इसके VFX का ज़िम्मा DNEG के पास है, जोकि हॉलीवुड फिल्म ड्यून और अवतार जैसी मूवीज़ को कमाल के विजुअल्स दे चुके हैं। इसके टीज़र में अयोध्या और लंका की झलक देखकर लगता है कि ये हॉलीवुड लेवल का अनुभव दे सकता है। आदिपुरुष में VFX की कमी ने दर्शकों को निराश किया था, लेकिन रामायण के 3D और IMAX फॉर्मेट से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक X यूजर ने लिखा “अगर VFX सही रहा तो ये गेम चेंजर होगी”, नितेश तिवारी की टीम को बस ये सुनिश्चित करना है कि विजुअल्स में वो यूनीकनेस हो, जो कहानी को और भी ज्यादा गहरा करे।

रामायण कास्ट:

रामायण की कास्ट धमाकेदार है, रणबीर कपूर का राम बनना, साई पल्लवी का सीता और यश का रावण हर किरदार में दम दिख रहा है। सनी देओल हनुमान और अरुण गोविल दशरथ के रोल में हैं, आदिपुरुष में प्रभास के राम को फैंस ने थोड़ा कमज़ोर माना था लेकिन रणबीर की एक्टिंग और तीरंदाजी की ट्रेनिंग से उम्मीदें बढ़ी हैं। यश का रावण भी KGF वाले रॉ एटिट्यूड के साथ कुछ नया ला सकता है, ये कास्ट आदिपुरुष की स्टार पावर को पीछे छोड़ सकती है, बशर्ते किरदारों को सही ढंग से स्क्रीन पर पेश किया जाए।

संगीत में दिल को छूने की ताकत

आदिपुरुष का म्यूजिक ठीक था लेकिन वो रामायण की आत्मा को नहीं छू पाया था। रामायण में हंस ज़िमर और ए.आर.रहमान की जोड़ी है, उनके गीत “विश्व विजय है राम” ने फैंस को पहले ही दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा “ये म्यूजिक दिल को छू रहा है” अगर संगीत कहानी के साथ तालमेल बिठाएगा तो यह आदिपुरुष से मीलों आगे होगा।

डायलॉग का टेस्ट

आदिपुरुष के डायलॉग्स ने सबसे ज़्यादा निराश किया था, रामायण के टीज़र में “सभी युद्धों का अंत” जैसे लाइन्स सुनकर कुछ फैंस ने भौंहें चढ़ाई हैं। एक X यूजर ने लिखा “संवादों में मर्यादा रखो, बाकी सब ठीक है”। हालांकि नितेश तिवारी ने पहले ही बात दिया है, कि रामायण की स्क्रिप्ट को विद्वानों और जानकार लोगों की मदद से लिखा गया है। अगर इसके डायलॉग रामायण की गरिमा को बरकरार रखें तो यह फिल्म दर्शकों के दिल जरूर जीत सकती है।

क्या होगा नया?

रामायण के पास वो सब है, जो आदिपुरुष में नहीं था बेहतर VFX मज़बूत कास्ट और शानदार म्यूजिक, हालांकि असली चुनौती है दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करके उसे सम्मानपूर्वक फिल्म में दिखाना।
राम और रावण के युद्ध को अगर सही ढंग से दिखाया गया तो ये फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है, यही कारण है कि फैंस सोशल मीडिया पर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “आदिपुरुष की गलतियों से सीख लो, प्लीज”।

READ MORE

saiyara: प्यार और दर्द की एक ऐसी कहानी, जो आपके दिल को रुला देगी

Kuladalli Keelyavudo Review Hindi: नारिवेट्टा और जय भीम जैसी एक और जातिवाद और ऊंच-नीच से जुड़ी फिल्म, देखें हिंदी में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read