जाने धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने कितनी फीस चार्ज की

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 12:56 PM (IST)
जाने धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने कितनी फीस चार्ज की

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फ़िल्में बनाने वाले आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली रणवीर सिंह संजय दत्त आर माधवन अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल स्टारर धुरंधर 5 दिसंबर 2025 से सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। खबरों की माने तो यह एक रियल इंसीडेंट पर बेस्ड फिल्म है। धुरंधर का टीजर 6 जुलाई 2025 जिस दिन रणवीर सिंह का जन्मदिन होता है इसी मौके पर रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू कर दिया । 2 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में रणवीर सिंह वही पुरानी अपनी हाई एनर्जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्शन और ब्रूटालिटी से भरी हुई इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है।

रणवीर सिंह की नई फिल्म का बजट

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से सजी हुई धुरंधर का बजट khabar.com के अनुसार 200 करोड़ रुपए का बताया गया। कुछ और खबरों के अनुसार अब इसका बजट 250 रणवीर सिंह की नई फिल्म का बजटकरोड़ रुपए का हो गया है, जिसमें एडिशनल 50 करोड़ फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह ने लगाए हैं।हो सकता है बजट के बढ़ने के कारण इन दोनों ने ऐसा किया हो।

रणवीर सिंह की फीस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर सिंह धुरंधर फिल्म में दिखाई देंगे। अभी इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की । कुछ अनवेरिफाइड सोशल मीडिया पेज से पता चलता है कि रणवीर सिंह और फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस चार्ज नहीं की है। यहां प्रॉफिट में हिस्सा लेने की बात कही गई है,आम तौर पर रणवीर अपनी फिल्मों के लिए 30 से 50 करोड़ रुपए के बीच की फीस चार्ज करते हैं।

रणवीर सिंह की पिछली धर्मा प्रोडक्शन फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इन्होंने 25 करोड़ रुपए की फीस ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ के बजट में बनी उनकी 2022 में आई सर्कस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल न दिखा पाई, पर इसके लिए इन्होंने 50 करोड़ रुपए की मोटी फीस चार्ज की थी।

रणवीर सिंह की नेट वर्थ

सियासत.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की नेट वर्थ 362 करोड़ रुपए बताई गई है। 40 वर्षीय रणवीर सिंह के पास मुंबई में एक शानदार बंगला, महंगी-महंगी गाड़ियां, अच्छी लोकेशन पर प्रॉपर्टी है। बैंड बाजा बारात से अपनी फिल्मों की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, रामलीला, सिंबा, गली बॉय जैसी फिल्मों को करके अपनी एक्टिंग का बॉलीवुड में लोहा मनवाया। फिल्मों के साथ यह ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट प्रोग्राम, स्टेज शो के द्वारा भी पैसे कमाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sudha Shivpuri: क्योंकि सास भी कभी बहु थी से 63 साल में किया एक्टिंग में कमबैक दिलचस्प थी सुधा शिवपुरी की कहानी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read