क्या ऋचा दीक्षित धो पाएगी अपने ऊपर लगे कलंक को ?

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 10:49 AM (IST)
Bhojpuri Film Nari Ka Vanvas 2025 सीता की तरह ऋचा दीक्षित धो पाएगी अपने ऊपर लगे कलंक को

रितेश उपाध्याय और ऋचा दीक्षित की फिल्म Nari Ka Vanvaash (2025) | सीता का वनवास भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब के Bhojpuri Cinema TV Channel पर रिलीज़ कर दिया गया है।

इसके नाम से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है की यह एक पारिवारिक फिल्म होने वाली है।यहाँ कहानी एक महिला की ज़िंदगी पर आधारित है। यहाँ भगवान राम और माता सीता की झलक भी दिखेगी। जिस तरह से माता सीता पर आरोप लगाए गए थे ठीक उसी तरह से यहाँ ऋचा दीक्षित पर भी आरोप लगते दिखाई देंगे।

त्रेता युग की माता सीता ने जैसे अपने ऊपर लगे कलंक को धोया था,क्या फिल्म में ऋचा दीक्षित अपने सर पर लगा कलंक हटा पाती है ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता लगेगा।

क्या होगी Nari Ka Vanvaash (2025) | सीता का वनवास की कहानी

फिल्म में रितेश उपाध्याय की शादी ऋचा दीक्षित से होती दिखाई देगी।पर कहानी का ट्विस्ट ये है के ऋचा दीक्षित की बिदाई साल दर साल टलती जा रही है। बिदाई का शुभ महूरत निकलता है तब पंडित जी ये कहते हुए दिखाई देते है के अब एक हफ्ते तक सुहाग रात का शुभ महूरत नहीं है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब रितेश उपाध्याय की आकस्मिक दुर्घटना में मर्त्यु हो जाती है।

यह तब और दिलचस्प होती जाती है जब रितेश उपाध्याय के मरने के बाद जो अपनी सुहाग रात को मनाये बिना ही मर चुका है ऋचा दीक्षित घर वालो को बताती है के वो प्रेग्नेंट है। घर वाले सीधे तौर पर अब ऋचा दीक्षित पर आरोप लगाते है घर वालो का यह मानना है के ऋचा दीक्षित कैरेक्टर की खराब है ये हमारे बच्चे को निगल गयी शादी से पहले ही इसका किसी के साथ चक्कर होगा ।

अब क्या ऋचा दीक्षित माँ सीता की तरह अग्नि परीक्षा देने में सफल होती है। क्या ये अपने पर लगा कलंक धो पाएगी या फिर सब कुछ छोड़ कर कही दूर चली जाएगी अगर यह बच्चा रितेश उपाध्याय का तो रितेश उपाध्याय के मरने के बाद ऋचा दीक्षित किस तरह से इसे सिद्ध करेंगी।

Nari Ka Vanvaash (2025) | सीता का वनवास रिलीज़ डेट

निर्देशक राज किशोर प्रसाद और निर्माता विनय सिंह अनंत सिंघल की इस फिल्म को 14 जून 2025 से भोजपुरी सिनेमा टीवी जो की Enterr10 Network के द्वारा संचालित होता है इसी चैनल पर शाम 6 बजे वर्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाना है। इसके साथ ही इस फिल्म को 15 जून 2025 सुबह 10 बजे भी देखा जा सकता है।

स्टार कास्ट
ऋचा दीक्षित, रितेश उपाध्याय, श्वेता वर्मा, संगम राय, राघव पांडे, राम सुजान सिंह, माया यादव, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा व अन्य।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Karate Kid Legends Worldwide Box Office:जैकी चैन कराटे किड: लेजेंड्स को चीन ने ठुकराया तो वही दुनिया ने अपनाया

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read