रामायण फिल्म अभिनेत्री डॉक्टर सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:27 PM (IST)
Sai Pallavi Religion

सई पल्लवी और रणबीर कपूर की रामायण फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे वहीं सीता के रोल में सई पल्लवी हैं। शानदार वीएफएक्स और सीजीआई का प्रस्तुतीकरण रामायण में देखने को मिलेगा। दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों को बनाने वाले नितेश तिवारी रामायण का निर्देशन कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि रामायण फिल्म की ज्यादातर शूटिंग स्टूडियो में ही की गई है। इन सबके बीच लोगों के मन में यह जिज्ञासा भी उठ रही है कि सई पल्लवी का धर्म क्या है। तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से कि सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं।

सई पल्लवी का धर्म क्या है

Sai Pallavi POSTER
रामायण फिल्म अभिनेत्री डॉक्टर सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं 4

सई पल्लवी का पूरा नाम सई पल्लवी सेंटमराय कन्नन है। यह ज्यादातर तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती दिखाई देती हैं। रामायण से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनकी एक्टिंग परफॉर्मेंस के लिए सई पल्लवी को फिल्मफेयर जैसे पुरस्कार भी मिल चुके हैं। शायद बहुत से लोग यह बात नहीं जानते होंगे कि सई पल्लवी एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं, पर उन्होंने अपनी डॉक्टरी को छोड़ अभिनय के प्रोफेशन को चुना। मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोग्राफी पर आधारित साल 2024 की तमिल फिल्म अमरन में इनके अभिनय को बहुत सराहना मिली।

जिस मासूमियत और खूबसूरती के साथ सई पल्लवी फिल्मों में अपने आप को पेश करती हैं, उनकी इसी नेचुरल एक्टिंग के लोग दीवाने हैं।

Sai Pallavi PHOTO
रामायण फिल्म अभिनेत्री डॉक्टर सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं 5

आगामी फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के साथ सई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी। बात की जाए कि सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं, तो विकिपीडिया के अनुसार सई पल्लवी हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म बडगा परिवार में हुआ था जो तमिलनाडु के नीलगिरी क्षेत्र में स्थित है और यह समुदाय हिंदू धर्म को मानता है।

सई पल्लवी का बुर्के में हुआ था वीडियो वायरल

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सई पल्लवी का बुर्के में एक वीडियो वायरल हुआ था। बुर्के का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। लोगों का कहना था कि रामायण फिल्म की अभिनेत्री, सीता का किरदार निभाने वाली सई पल्लवी मुस्लिम हैं। पर यह एक भ्रामक और झूठी खबर थी। बुर्के में दिखाई गई सई पल्लवी अपनी ही एक फिल्म को सिनेमाघर में देखने के लिए बुर्का पहनकर पहुंची थीं,

ताकि वह दर्शकों का फिल्म के प्रति रिस्पॉन्स देख सकें। वहीं एक और फोटो कश्मीर की थी जो श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह से ली गई थी। हजरतबल दरगाह में प्रवेश से पहले सभी लोगों को सिर ढकना होता है। यही वजह थी कि सई पल्लवी ने भी अपने सिर को ढका और उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पर उनके मुस्लिम होने के दावे में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

READ MORE

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म imdb पर 6.5 की रेटिंग पाने वाली जाने कैसी है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read