बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान, अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं,फिर चाहे वह काले हिरण का शिकार करना हो या फिर किसी गैंगस्टर द्वारा धमकियां मिलना हो। बीते दिनों जिस तरह से लगातार सलमान खान को “लॉरेंस बिश्नोई गैंग” के द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं उससे सिर्फ सलमान खान के फैंस ही नहीं बल्कि,
मुंबई प्रशासन भी काफी चिंतित है इसी के चलते वर्तमान समय में सलमान खान को “वाई-प्लस सिक्योरिटी” भी मुहैया कराई गई है, हालांकि इतने इंतजाम होने के बावजूद भी सलमान की जान को खतरा अब भी बना हुआ है,जिससे निपटने के लिए सलमान खान ने रिसेंटली एक काफी बड़ा कदम उठाया है।
सलमान खान ने खरीदी नई कार:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इतनी ज्यादा सिक्योरिटी देने के बावजूद भी कई बार उनकी सुरक्षा में चूक देखने को मिल जाती है। जैसा कि बीते दिनों हुआ था, जिसके तहत सलमान के घर पर एक अनजान महिला घुस गई थी और यह महिला सिर्फ घर ही नहीं पहुंची, बल्कि उस अनजान महिला ने सलमान खान के फ्लैट के मेन डोर का एक्सेस भी हासिल कर लिया था,
हालांकि समय रहते इस संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह की चूक आने वाले समय में सलमान खान के साथ ना हो, इसी को मद्दे नजर रखते हुए, सलमान के द्वारा एक स्पेशल कार खरीदी गई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता ने इस तरह की स्पेशल “बुलेट प्रूफ कार” खरीदी हो जिसे दुश्मनों के द्वारा भेदना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं,
जिससे वह कहीं भी जा सकें वो भी बिना किसी सिक्योरिटी ब्रीच के, ठीक ऐसा ही बीते दिनों सलमान खान ने किया है उन्होंने एक चमचमाती बुलेटप्रूफ “मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 CAR” खरीदी है, जो कि उन्हें उनके दुश्मनों के हमले से बचाने में कारगर साबित होगी। सलमान खान की इस नई कार की कीमत तक़रीबन ₹3.39 करोड़ है।
धमकियों के कारण बदली सलमान खान की जिंदगी:
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सलमान खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ चीजों के बारे में बताया था जिन में सलमान खान ने कहा अब उनकी जिंदगी पहले की तरह नॉर्मल नहीं है, अब वह पहले की तरह कहीं भी खुले आम नहीं जा सकते, हालांकि यह सब करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है, लेकिन दर्शकों के प्यार और अपने परिवार के लिए सलमान खुद की पूरी सुरक्षा बनाए रखते हैं।
READ MORE







