जाने रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन के बारे में सब कुछ

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:48 PM (IST)
Meet Sara Arjun, Ranveer Singh’s On-Screen Romantic Lead

रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीज़र आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल होता दिख रहा है जहां रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में सारा अर्जुन दिखाई दे रही है।कौन है ये सारा अर्जुन आइए जानते हैं।

सारा अर्जुन के बारे में

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सुपरहिट सितारों से सजी हुई फिल्म धुरंधर में फीमेल एक्ट्रेस सारा अर्जुन दिखाई दे रही है। सारा अर्जुन ने कई तमिल, तेलुगु फिल्मों में काम किया है। इनका जन्म 18 जनवरी 2005 में मुंबई में हुआ था।

अभी के समय उनकी आयु 20 वर्ष की है। उनके पिता का नाम राज अर्जुन है जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और माँ सान्या एक डांसर के रूप में काम करती हैं। फिलहाल तो उनका परिवार मुंबई, महाराष्ट्र में रहता है, पर मूल रूप से यह मध्य प्रदेश, भोपाल के निवासी हैं। सारा ने मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ एक्टिंग और मॉडलिंग में भी कदम रखा।

DHURANDHAR MOVIE SARA ARJUN
जाने रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन के बारे में सब कुछ 4

सारा अर्जुन की फिल्में

सारा अर्जुन ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापन से की थी, पर पहली फिल्म 2010 की देइवा थिरुमगल, एक तमिल फिल्म थी। इसमें इनका किरदार बेटी नीला का था। इस फिल्म के आने के बाद उनके किरदार को खूब सराहना मिली।

इसके बाद सारा अर्जुन ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। और ये चिथिरायिल निलाचोरु, सैवम, एक थी डायन, जज्बा, पोन्नियिन सेलवन-2 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। रणवीर और सारा की अगर उम्र में अंतर देखा जाए तो यह 20 साल का है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि रणवीर सिंह अपनी आधी उम्र की लड़की के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

SARA ARJUN MOVIES
जाने रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन के बारे में सब कुछ 5

कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि रणवीर सिंह की जब बैंड बाजा बारात फिल्म रिलीज हुई थी तब सारा अर्जुन सिर्फ 5 वर्ष की थी। यह सलमान खान की सिकंदर फिल्म जैसा ही है जहां रश्मिका मंदाना की उम्र 29 वर्ष की और सलमान खान की 59। इन दोनों की आयु में भी 30 वर्ष का अंतर है।

सलमान खान की पहली फिल्म 1988 में बीवी हो तो ऐसी रिलीज हुई थी तब रश्मिका मंदाना पैदा भी नहीं हुई थीं। खैर बॉलीवुड क्या किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में यह सब तो चलता रहता है। दर्शकों को चाहिए एक अच्छा कंटेंट जिससे वह अपना भरपूर मनोरंजन कर सकें।

READ MORE

My Girlfriend Is The Man सिर्फ 17 दिन के इंतजार के बाद,जानिए गर्लफ्रेंड का पुरुष बनने के पीछे का रहस्य

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts