लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर की वापसी,सितारे जमीन पर की कमाई ने चौंकाया

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 2:01 PM (IST)
Sitaare Zameen Par Box Office Collection

सितारे जमीन पर से आमिर खान ने अपनी शानदार वापसी की है। लाल सिंह चड्ढा, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता के बाद आमिर काफी निराश हो गए थे, पर वो कहते हैं न कर्म करो फल की चिंता न करो आप काम करते रहो, देने वाला तो ऊपर वाला है। वैसा ही कुछ अब आमिर खान के साथ होता हुआ नजर आ रहा है। सितारे जमीन पर से आमिर खान ने सीधे तौर पर ओटीटी को चैलेंज किया, क्योंकि यह एक बात अच्छे से समझ चुके हैं कि अगर सिनेमा के फ्लेवर को जिंदा रखना है तो इस तरह के कदम उठाने होंगे।

सितारे जमीन पर को प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ का ऑफर दिया पर आमिर खान ने इसे नामंजूर करके इस ऑफर को ठुकरा दिया। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने भी 125 करोड़ का ऑफर दिया था पर यहां पर भी बात नहीं बनी। आमिर खान चाहते हैं कि लोग फिल्मों को सिनेमा घरों में देखने आएं। अगर फिल्म अच्छी होगी तो दर्शक पसंद करेंगे और अगर अच्छी नहीं होगी तो उसे ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलने वाला।

सितारे जमीन पर कब होगी यूट्यूब पर रिलीज

सितारे जमीन पर सिनेमा रन के आठ हफ्ते के बाद यूट्यूब पर रिलीज की जानी है। यूट्यूब पर इसे पे-पर-व्यू मॉडल यानी पीपीवी के माध्यम से देख सकते हैं।

क्या है पे-पर-व्यू मॉडल यानी पीपीवी इस मॉडल में आप किसी भी फिल्म या शो को एक निर्धारित शुल्क देकर देख सकते हैं जिसके लिए आपको किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये ठीक उसी तरह से काम करता है, जिस तरह से आप और हम सिनेमा घरों में जाकर टिकट खरीदकर फिल्म देखते हैं।अगर आमिर खान अपने द्वारा किए गए इस एक्सपेरिमेंट में सफल रहते हैं तो बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया रास्ता खुल जाएगा जो ओटीटी की टर्म और कंडीशन से आजादी के साथ ही सीधे तौर पर दर्शकों से पैसा कमाने का रास्ता दिखाएगा।

सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का बजट 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने 20 जून 2025 शुक्रवार को रिलीज के अपने पहले दिन पर बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये से खाता खोला जो कि एक अच्छी शुरुआत कही जा सकती है। आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार ने अपने पहले दिन पर 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं अगर तारे जमीन पर का पहले दिन का कलेक्शन देखें, तो यह 2.74 करोड़ रुपये था। लाल सिंह चड्ढा की पहले दिन की कमाई थी 11.70 करोड़ रुपये की। सितारे जमीन पर ने पहले ही दिन में लगभग अपने बजट का 11.89% हिस्सा रिकवर कर लिया है।

दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले दिन से ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के जरिए अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला जिसका सीधा असर 21 जून शनिवार को दिखाई दिया जहां इस फिल्म ने 21.50 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में लगभग 100.93% की उछाल आई। दो दिन का टोटल बन गया 32.20 करोड़ रुपये। मोटा-मोटा अगर देखें तो फिल्म ने दूसरे दिन में अपने बजट का लगभग 35.78% रिकवर कर लिया है।

यह सितारे जमीन पर के लिए अच्छे संकेत हैं। वहीं अगर तारे जमीन पर के दूसरे दिन के कलेक्शन को देखें तो इसने अपने दूसरे दिन पर बजट का 42.5% से 49.9% रिकवर किया था। अगर हम आमिर की पिछली दो फ्लॉप फिल्मों के दो दिन में बजट रिकवरी की बात करें तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने दो दिनों में 80.50 करोड़ का कलेक्शन करके अपने बजट का 26.83% रिकवर किया था, वहीं लाल सिंह चड्ढा ने अपने बजट का दो दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 10.53% रिकवर किया।

सितारे जमीन पर के साथ ही सिनेमा घरों में नागार्जुन और धनुष की फिल्म कुबेर को भी रिलीज किया गया है। कुबेर का बजट नवभारत के अनुसार 120 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसने अपने दो दिनों में 30.75 करोड़ की कमाई की है। देखा जाए, तो कुबेर जैसी बड़ी साउथ फिल्म कलेक्शन के मामले में सितारे जमीन पर के साथ ही चलती नजर आ रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

8 साल का बच्चा अभिषेक बच्चन को सिखाएगा की खुश कैसे रहा जा

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts