अभिनेता आमिर खान जो अपनी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे जिसे रिलीज हुए अब तक 3 साल हो चुके हैं। पिछले 3 सालों में अब तक आमिर की कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिसके चलते फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
ऐसे में आमिर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जिसमें आमिर खान की एक बड़ी फिल्म तारे ज़मीन पर जिसे साल 2007 में रिलीज किया गया था और अब तकरीबन 18 साल बाद 2025 में फाइनली इस फिल्म का सीक्वल सितारे जमीन पर नाम से देखने को मिलेगा।
सितारे जमीन पर कब रिलीज होगी:
साल 2022 में आई आमिर खान की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा जिस तरह से बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई थी वह समय आमिर खान के लिए काफी दुखदाई रहा। क्योंकि लाल सिंह चड्ढा को बनाने मैं आमिर ने अपना काफी समय दिया था।
फिर भी वह बॉलीवुड दर्शकों को उस तरह का मनोरंजन नहीं दे सकी जो वे एस्पेक्ट कर रहे थे। ऐसे में आमिर को अपनी आने वाली अगली फिल्म सितारे जमीन पर से काफी उम्मीदें बंधी हुई है फिल्म बनाकर पूरी तरह से रेडी हो चुकी है। जिसे पिंक विला की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज डेट भी हासिल हो गई है।
जिसके मुताबिक सितारे जमीन पर 20 जून 2025 के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है
हालांकि फिल्म के मेकर्स ने फिलहाल इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अजय देवगन और सितारे जमीन पर कनेक्शन:
क्या आमिर की आने वाली नई फिल्म सितारे जमीन पर में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं?
नहीं बिल्कुल भी नहीं जैसा आपने सोचा इस तरह की कोई भी चीज इंडस्ट्री में घटती हुई दिखाई नहीं देगी।
पर हां सोर्सेज के मुताबिक एक खबर निकलकर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अजय देवगन की फिल्म रेड 2, जिसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इसी फिल्म के बीच में सितारे जमीन पर की पहली झलक यानी इसका ट्रेलर देखने को मिलेगी।
क्या हो सकती है सितारे जमीन पर कहानी:
सोर्सेज के मुताबिक बताया जा रहा है आमिर खान की आने वाली यह नई फिल्म सितारे जमीन पर एक स्पोर्ट्स ड्रामा स्टोरी पर बेस्ड होगी, जिसके मुख्य किरदार में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई देंगी। आगे की कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी की क्या आमिर की ये आने वाली नई फिल्म, उनकी किस्मत बदलने में कारगर साबित होगी या फिर नहीं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kriti Sanon Upcoming movies:कृति सेनन की झोली में है कई बॉलीवुड फिल्में







