सनी देओल की फिल्म जाट, क्यों हो सकती है बैन।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 11:32 AM (IST)
Sunny Deol film Jaat why can it be ban

बॉलीवुड के ढाई किलो का हाथ कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार “सनी देओल” की फिल्म “जाट” हालही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसे 10 अप्रैल 2025 के दिन थिएटर्स में लाया गया। रिलीज़ के पहले दिन से ही जाट दर्शकों के दिलों पर छा गई। जो कि अब तक 48 करोड रुपए की कमाई कर चुकी है।

हालांकि फिल्म से जुड़ी बहुत सारी अच्छी चीजों के साथ-साथ अभी-अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म जाट मैं कुछ ऐसे दृश्यों को भी रखा गया है जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उसी के चलते एक मुख्य समुदाय ने फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है।

सनी देओल जाट क्यों होगी बैन?

बीते गुरुवार रिलीज हुई फिल्म जाट सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। जिसे हर तरह के दर्शक पसंद कर रहे हैं, फिर चाहे वह मासी हो या फिर क्लासी, फैमिली हो या फिर बच्चे। “इंडिया टुडे” की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाट के मेकर्स पर क्रिश्चियन समुदाय को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं और इसी के चलते फिल्म को बैन करने की मांग भी क्रिश्चियन समुदाय की ओर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

जिसका मुख्य कारण फिल्म में दिखाये गए वह सीन है, जिसमे अभिनेता रणदीप हुड्डा चर्च की पाक ज़मीन पर ईसा मसीह की तरह जमीन पर खड़े होकर हाथों में हथियार लिए दिखाए गए, इस सीन के अलावा भी कुछ अन्य दृश्य भी डाले गए हैं।

जिनमें चर्च के इर्द-गिर्द खून खराबे को दिखाया गया है, जिस पर क्रिश्चियन समुदाय ने अपनी भारी नाराजगी जाहिर की। क्योंकि उनका मानना है जाट के मेकर्स ने यह सभी सीन जानबूझकर थोपे हैं। जिस कारण ईसाई समुदाय ने सिनेमाघरों के बाहर अपना विरोध जाहिर किया।

जिसे पुलिस ने फिलहाल रोक दिया है। लेकिन अब यह समुदाय कोर्ट की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। जिसके चलते संयुक्त आयुक्त को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक चिट्ठी लिख दी गई है। अब क्या जाट फिल्म को बैन किया जाएगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही तय करेगा। या फिर इन सभी सीन को काट छाट कर री रिलीज किया जाएगा।

पांचवें दिन का जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

फिल्म को रिलीज हुए अब तक 5 दिन कंप्लीट हो चुके हैं। जिसमें जाट ने तकरीबन 48 करोड रुपए कमा लिए हैं,हालांकि सनी देओल की पिछली फिल्म ग़दर 2 के मुकाबले जाट की कमाई थोड़ी स्लो है। पर हो सकता है आने वाले समय में जैसे-जैसे नए लोगों को फिल्म के बारे में पता चलेगा, इसके कलेक्शन भी उफान पर पहुंच सकते हैं, और ग़दर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराई थी आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read