उर्वशी रौतेला के नाम का मंदिर फैंस वहां जाकर करते हैं पूजा

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:31 PM (IST)
temple in the name of urvashi routela

हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक ऐसा बयान दिया है जिसको सुनने के बाद सभी चौंक गए हैं। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पास उनके नाम का मंदिर है।उनके इस बयान ने सोशल मीडिया में हल चल मचा दी। चलिए जानते है क्या है पूरा मामला।

उर्वशी रौतेला का दावा:

हाल ही में उर्वशी सिद्धार्थ कनन की पॉडकास्ट में नजर आई थी जिसमें बात चीत के दौरान उर्वशी ने बताया कि “उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का उर्वशी मंदिर है आप बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे तो उसके ठीक बगल में एक मंदिर है जिसका नाम उर्वशी है जब उनसे पूछा गया क्या आपके नाम पर डेडीकेटेड है तो उन्होंने बात को रिपीट किया कि हां उर्वशी नाम का मंदिर है”।

उनकी इस बात पर सिद्धार्थ ने हैरानी से पूछा कि क्या लोग वहां पूजा करते हैं तो उर्वशी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “अब मंदिर है तो वही तो करेंगे” उनकी यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है साथ ही उन्होंने एक चौका देने वाली बात और कहीं की उन्हें भक्त दमदमामाई के नाम से जानते हैं और यही नहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाते हैं।

साउथ में अपने नाम का मंदिर बनवाना चाहती है:

साथ ही उर्वशी ने यह भी कहा कि उन्होंने साउथ सुपरस्टार्स के साथ काम किया है उनमें से कुछ अभिनेता के फैंस ने उनका मंदिर भी बनवाया है वह चाहती है फैंस साउथ में उनके नाम का भी मंदिर बनवाए।
उर्वशी की इन सब बातों के बात उनसे पूछा गया क्या वह अपने आपको भगवान मानती है तो उन्होंने कहा हर लड़की भगवान का रूप है कोई भी लड़की हो वो देवी है।

धार्मिक समुदाय से माफी की मांग:

उर्वशी के इस बयान ने धार्मिक लोगों की भावनाओं को आहत किया। उर्वशी की इस बात से उनको सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही धार्मिक समुदाय की तरफ से भी माफी की मांग की जा रही है।

एक धार्मिक समुदाय के अध्यक्ष अमित सती ने कहा कि उर्वशी के बयान से हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंची है उन्होंने कहा उर्वशी फौरन माफी मांगे वरना पुरोहित समाज आंदोलन करेगा।
बद्रीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवचंद्र उनयाल ने की उर्वशी मंदिर का शास्त्रों में उल्लेख है उसे अभिनेत्री के नाम से जोड़ना गलत है।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग:

उर्वशी को अपने इस बयान से सोशल मीडिया पर भी भर भर के ट्रोलिंग मिल रही है।एक यूजर ने लिखा ‘शाहरुख खान के बाद अब इसने भगवान को भी नहीं छोड़ा’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘ये कौनसी दुनिया में जी रही है’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘यह सच में पागल है क्या’ और इस तरह के कमेंट सोशल मीडिया और भर भर के देखने को मिल रहे है।

हालांकि जब यह विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो उर्वशी ने कहा कि उनकी बातों को गलत तरह से दिखाया गया है उन्होंने सिर्फ यह बताया था कि उर्वशी नाम का मंदिर है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Anurag Kashyap:अनुराग कश्यप ने ब्राहमण भाइयों को, क्यों दी गाली?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read