कपिल शर्मा ने चौथे पोस्टर से किया हैरान ,किस किस को प्यार करूं 2 का चौथा पोस्टर जारी

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:47 PM (IST)
The fourth poster of Kapil Sharma Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2 is out

कपिल शर्मा ने एक बार फिर से फैंस में उत्सुकता की लहर दौड़ा दी है उन्होंने ईस्टर के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का चौथा पोस्टर जारी किया है।

इससे पहले भी फिल्म के 3 पोस्टर आ चुके है जिसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।यह फिल्म कपिल शर्मा की साल 2015 की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है जिसमें भर भर के कॉमेडी का डोज मिलने वाला है।आई जानते है कैसी है चौथे पोस्टर की झलक।

चौथे पोस्टर में एक और दुल्हन:

पहला पोस्टर 31 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया गया जिसमें कपिल शर्मा फिल्म के पहले पोस्टर में सेहरा बांधे दूल्हा बने खड़े हैं उनके पास में उनकी दुल्हन है जिसका चेहरा घूंघट से छुपा हुआ है जिससे सस्पेंस पूरी तरह से बना हुआ है।

उसके बाद फिल्म के दूसरे पोस्टर को राम नवमी पर 6 अप्रैल 2025 को जारी किया गया जिसमें वह एक दुल्हन के साथ खड़े हैं जिसका चेहरा घुंघट से छुपा हुआ है और मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पोस्टर को बैसाखी के मौके पर जारी किया जिसमें दुल्हन के सस्पेंस को बरकरार रखा है।

और अब चौथे पोस्टर को आज 20 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर जारी करा गया जिसमें कपिल क्रिश्चियन वेडिंग लुक में तैयार है साथ ही एक क्रिश्चियन दुल्हन व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही है जिसकी सिर्फ आंखे दिख रह है बाकी फेस हाथ में पकड़े बुके से छुपा हुआ है।

फिल्म का थीम:

किस किस को प्यार करूं 2 पहली फिल्म की तरह एक शादी कॉमेडी पर आधारित होगी जिसमें कपिल का किरदार कई शादियों में फंसा हुआ कॉमेडी का तड़का लगाता नजर आने वाला है। पहली फिल्म में कपिल शर्मा तीन पत्नियों और एक गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दिए थे जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

और अब फिल्म के सीक्वल में मेकर्स इस फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा मजेदार और कॉमेडी से भरपूर बनाकर लाएंगे। फिल्म के चारों पोस्टर अलग-अलग संस्कृति को दर्शा रहे हैं कहीं पर कपिल की दुल्हन क्रिश्चियन जोड़े में दिखाई दे रही है तो कहीं पर हिंदू परंपराओं के साथ नजर आ रही है।ऐसा लग रहा है इस फिल्म का थीम अलग अलग संस्कृति को दर्शाता हुआ दिखाई देगा।

कब होगी रिलीज:

फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और शूटिंग की शुरुआत में पूजा समारोह भी रखा गया था जिसकी फोटो कपिल शर्मा ने शेयर की थी। हालांकि अभी रिलीज डेट की पुष्टि नहीं हुई है पर संभवत: यह फिल्म 2025 के अंत या फिर 2026 में सिनेमाघर में कॉमेडी का तूफान लेकर आ सकती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इमरान खान की वाइफ अवंतिका ने पहली बार तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी,मुझे लगा था मै मर जाऊंगी

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read