Border 2:’संदेशे आते है’गाना बॉर्डर 2 में रीक्रिएट किया जाएगा,फिल्म में जान फूंकने का करेगा काम

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 10:04 PM (IST)
The song 'Sandese Aate Hai will be recreated in Border 2

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ काफी दिन से चर्चा में बनी हुई है दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह फिल्म साल 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।हाल ही में बॉर्डर 2 को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है बताया जा रहा है मूल फिल्म का सुपरहिट गाना ‘संदेशे आते हैं’ बॉर्डर 2 मे रिक्रिएट किया जाएगा।इस फिल्म को भूषण कुमार ,निधि दत्ता और जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

60 लाख में खरीदे गाने के राइट्स :

बॉर्डर फिल्म में संदेशे आते है गाना सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया था जिसे दर्शक आज भी सुनना पसंद करते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 में संदेशे आते है गाना सोनू निगम और अरिजीत सिंह गाने वाले है।

यह दोनों ही गायक मनोरंजन जगत के जाने-माने गायकों में से एक है।पिछली गानों के लिरिक्स के साथ कुछ नया एडिशन करते हुए गाने को नए अंदाज में रीक्रिएट करने की संभावना है सूत्रों के मुताबिक टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने इस गाने के राइट्स लगभग 60 लाख में खरीदे है बताया जा रहा है कि इस गाने की राशि 10 करोड़ तक हो सकती है अगर ऐसा होता है तो यह बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना हो सकता है ।हालांकि इस कीमत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉबी देओल के साथ वरुण और दिलजीत:

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में इस फिल्म में बॉर्डर की तरह सनी देओल एक बार फिर से नजर आएंगे पर साथ ही कुछ नए कलाकार जैसे वरुण धवन,अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। बाकी कलाकारों को लेकर अभी कोई सूचना नहीं आई है।फिलहाल इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब हाइप बनी हुई है।

The song Sandese Aate Hai will be recreated in Border 2
Border 2:'संदेशे आते है'गाना बॉर्डर 2 में रीक्रिएट किया जाएगा,फिल्म में जान फूंकने का करेगा काम 3

फिल्म में जान फूंकने का काम:

संदेशे आते है एक ऐसा गाना था जिसके बोल से लेकर गायकों की सुरीली आवाज ने सभी को दीवाना बना दिया था जिसे आज भी सुनकर लोगों की आंखे नम हों जाती है।अनुमान लगाया जा रहा है कि संदेशे आते हैं हिट सॉन्ग रीक्रिएट और नए अंदाज में पेश होकर बॉर्डर 2 में जान फूंकने का काम करेगा साथ ही यह गाना भारतीय सेना को भी ट्रिब्यूट किया जाएगा।सोशल मीडिया पर दर्शक इस खबर से काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sonam Kapoor Anniversary:दादी की मौत के छठे दिन मनाया जश्न, रिक्रिएट किया वेडिंग सेलिब्रेशन, खूब हुई ट्रोल

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read