एक ऐसा सिंगर जिसने एक छोटे से गांव से निकलकर अपने गानों पर सेलिब्रिटी को भी थिरकने पर किया मजबूर

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 12:59 PM (IST)
Sanju Rathod

आज के इस लेख में हम जानकारी देंगे संजू राठौर के बारे में जिन्होंने अपने लिखे और गाए गुलाबी साड़ी और शेकी शेकी गानों पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कई बार कुछ टैलेंट ऐसे होते है जो लोग छोटी जगह पर रहने के कारण उभार नहीं पाते पर कुछ जुनूनी लोग ऐसे भी होते है जो अपने मेहनत और लगन से टैलेंट को जुनून बना लेते है उन्हीं में से एक है संजू राठौर जिन्होंने महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव धनवार से निकलकर अपनी कला और आवाज को लोगो तक पहुंचाया और आज उनके मराठी गानों पर दर्शक थिरके बिना नहीं रह पाते है।

इंजीनियरिंग छोड़ किया मुंबई का रुख:

संजू राठौर का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव धनवाड़ में 24 नवंबर 1998 में हुआ था। वह बचपन से बहुत शर्मीले स्वभाव के थे। स्टेज पर गाना तो दूर उन्हें किसी नए इंसान से बात करने में भी शर्म आती थी। फिर एक दिन संजू का प्यार में दिल टूटा और वह गाने लगे। शुरुआत में वह छोटे छोटे फंक्शंस में गाना गाते थे जिससे उनकी झिझक भी कम होने लगी और लोगों को उनकी आवाज और गाने पसंद आने लगे।
साल 2017 में संजू ने इंजीनियरिंग छोड़ कर मुंबई आने का फैसला किया।

संघर्ष का सामना और बदली किस्मत:

संजू राठौर मुंबई आ तो गए पर इतने बड़े शहर में रहना और सरवाइव करना काफी मुश्किल बात थी। वहीं उनके परिवार वालों को भी लगता था कि म्यूजिक से वो क्या ही अपना करियर बना पाएंगे पर उनके अंदर गाने को लेकर जुनून था जिसने उन्हें हर संघर्ष का सामना करने की हिम्मत दी।

उन्होंने एक पुराना लैपटॉप खरीदा और खुद के गाने लिखने लगे। साथ ही उन्हें जहां भी परफॉर्मेंस का मौका मिलता वह स्टेज पर अपनी आवाज सुनाते रहे। और एक दिन एक प्रोड्यूसर की तरफ से उन्हें काल आया और उन्हें अपना पहला गाना बनाने का मौका मिला। उनका पहला गाना साल 2019 में “टी परमिट” आया था हालांकि इस गाने से उन्हें ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल पाई।

हिट गानों पर सोशल मीडिया पर थिरके इन्फ्लूएंसर:

साल 2019 में ही उनका दूसरा गाना “बप्पा वाला गाना” आया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और संजू की आवाज की भी सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने बुलेट वाली,काली बिंदी,नौवारी,गुलाबी साड़ी और शेकी शेकी जैसे गाने गाए। इन गानों में सबसे ज्यादा शेकी शेकी और गुलाबी साड़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया और इन गानों पर कई सारी रील्स भी बनी।

गानों पर थिरके सेलिब्रिटी:

संजू राठौर के लोकप्रिय गानों “शेकी शेकी” और “गुलाबी साड़ी” ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया। हाल ही में आए उनके गाने शेकी शेकी में संजू ईशा मालवीय के साथ थिरकते नज़र आए उनके गाने के स्टेप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। आपको बता दे उनके गाने शेकी शेकी पर कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने रील्स और शॉर्ट्स बनाए ही साथ ही टीवी के सितारे और फिल्मी जगत के सितारे भी पीछे नहीं रहे इनमें अनुष्का सेन,रूपाली गांगुली,आयशा खान और खुश कपिला जैसे सितारे शामिल है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ और कार कलेक्शन के साथ जानिए उनकी 5 अपकमिंग फिल्में”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read