भारत में के-ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता और पांच बेहतरीन कोरियन शो

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 10:57 PM (IST)
TOP 5 Korean Drama on Netflix

भारत में के-ड्रामा देखने वालों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, खासकर हमारी नई जनरेशन में के-ड्रामा के प्रति जो क्रेज़ है, वो कमाल की है। आज हम आपको वो पांच कोरियन शो के नाम बताते हैं, जिनमें से एक का भी अगर आपने पहला एपिसोड देख लिया, तो अंत तक देखे बिना नहीं रह पाएंगे।

ग्योंगसियोंग क्रिएचर (Gyeongseong Creature)

यहाँ कहानी 1945 के कोरिया की देखने को मिलती है, जब जापान ने कोरिया पर कब्ज़ा कर लिया था, और यहाँ पर जापानी नियम हुआ करते थे। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बहुत से कोरियाई लोग एक-एक कर गायब होने लगते हैं। इन्हें इस बात का शक है कि इसके पीछे जापानी सेना का हाथ है। पर किसी भी तरह के सबूत न मिलने की वजह से यह साबित नहीं कर पाते।

शो के मुख्य किरदार भी अपने परिजनों को ढूँढ रहे हैं। जापानी डॉक्टरों के द्वारा इंसानों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। यह किस तरह के प्रयोग हैं, ये आपको शो देखकर ही पता लगाना होगा, जहाँ थोड़ा-बहुत हॉरर तत्व भी देखने को मिलता है। अगर आप एक ही शो में इंसान को शैतान में बदलने वाली रहस्यमयी कहानी, हॉरर, थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो इसे एक बार ज़रूर देखें। ग्योंगसियोंग क्रिएचर नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

परासाइट: द ग्रे (Parasyte: The Grey)

यहाँ कहानी में दिखाया गया है कि कुछ रहस्यमयी परजीवी अचानक से धरती पर गिरने लगते हैं। ये इंसानी शरीर के अंदर घुसकर उन पर पूरी तरह से काबू करने लगते हैं। जब यह परजीवी इंसानी शरीर पर कब्ज़ा करते हैं, तब वह इंसान पूरी तरह से बदलता हुआ नज़र आता है।

इस बात की जानकारी जब इंसानों को लगती है, तब इन परजीवियों से लड़ने के लिए पूरी की पूरी एक फ़ौज बनाई जाती है, जो इनसे छुटकारा दिला सके। अब इस इंसान और एलियन की जंग में कौन जीतता है, कैसे जीतता है, यह सब इस शो को देखने के बाद ही पता लगेगा। अगर आप इसका पहला एपिसोड देख लेते हैं, तब आगे के एपिसोड खुद-ब-खुद कंटिन्यू करते जाएँगे। यह शो भी नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

द ट्रॉमा कोड: हीरोज़ ऑन कॉल (The Trauma Code: Heroes on Call)

यह हॉस्पिटल ड्रामा सीरीज़ है, जहाँ एक ट्रॉमा सेंटर है। इस सेंटर में बहुत गंभीर केस देखे जाते हैं। यह केस बहुत परेशानी भरे हैं, जिसे देखकर आपको लगेगा कि डॉक्टर को भगवान ऐसे ही नहीं बोला जाता।

इस शो में हॉस्पिटल के अंदर चल रही राजनीति भी देखने को मिलती है, साथ ही ड्रामा और कॉमेडी भी डाली गई है। कोई ज़रूरी नहीं है कि अगर आप मेडिकल क्षेत्र से हैं, तभी इस शो को देखें, वरना भी शो देख सकते हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

ब्लडहाउंड्स (Bloodhounds)

जब ये शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था, तब यह काफी दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में रहा था। यहाँ कुछ ऐसे लड़के दिखाए जाते हैं, जिनके परिवार वालों पर करोड़ों रुपये का कर्ज़ है। अब जहाँ यह इस कर्ज़ को अदा नहीं कर पा रहे होते हैं, तब बैंक और लोन वाले इनके घर पर जाकर काफी उत्पात मचाते हैं।

यह पूरा शो अपने पहले एपिसोड से ही आपको खुद से जोड़ने में कामयाब रहता है। हर एक एपिसोड को इस तरह से पेश किया गया है, जिसके हर किरदार से आप आसानी से जुड़ते चले जाते हैं। अगर आपने अभी तक इस शो को नहीं देखा, तो जाएँ नेटफ्लिक्स पर, जहाँ ये शो हिंदी डबिंग के साथ स्ट्रीम हो रहा है।

वीक हीरो क्लास 1 (Weak Hero Class 1)

यह शो वैसे तो 2022 में रिलीज़ किया गया था। पर अब 2025 में वीक हीरो को हिंदी में डब करके पेश किया गया है। कहानी तीन लड़कों की है, जहाँ एक लड़का पढ़ाई में बहुत तेज़ होता है, तो दूसरा लड़का फाइटर होता है, और तीसरे लड़के में किसी भी तरह का कोई टैलेंट नहीं होता।

आपको जितनी आसान इसकी कहानी लग रही है, असल में ये वैसी बिल्कुल भी नहीं है। कहानी में बहुत से ट्विस्ट और टर्न हैं। इस शो को देखते वक्त शायद आप इन तीनों किरदारों में खुद को ढूँढें। मुझे व्यक्तिगत रूप से यह शो बहुत अच्छा लगा है, जहाँ स्कूल में चलने वाली बदमाशी किस तरह से सीधे बच्चों को प्रभावित करती है, इसे विस्तार से समझाया गया है। यह शो जियोहॉटस्टार पर हिंदी में उपलब्ध है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

825 Forest Road Review: भूतिया फिल्मों के शौकीनों के लिए

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read