अजय देवगन की आने वाली फिल्म रेड 2 जोकी काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। जिसे आने वाले माह 1 मई 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
जिसका पहला पार्ट “रेड” जिसे साल 2018 में रिलीज किया गया था। जिसकी अपार सफलता के बाद ही फ़िल्म रेड का सीक्वल रेट 2 बनाने के बारे में सोचा गया,जिसका ट्रेलर पहले ही देखने को मिल चुका है , साथ ही रेड २ में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर सॉन्ग भी देखने को मिला जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब इसके गाने रिलीज किए जा रहे हैं जिनमें से रेड 2 का एक और अन्य गाना आज रिलीज हुआ है जिसका नाम है “तुम्हें दिल्लगी” आइए जानते हैं और ज़्यादा।
रेड 2 तुम्हें दिल्लगी गाना:
रेड 2 में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री के रूप में वानी कपूर दिखाई देंगी, फिल्म के इस नए गाने तुम्हें दिल्लगी में वानी कपूर और अजय के बीच लव एंगल कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही इस गाने को फेस्टिवल वाले माहौल में क्रिएट किया गया है।
जिसमें वानी कपूर और अजय देवगन ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आ रहे हैं। जिसे और भी ज्यादा मदहोश बनाने के लिए सिंगर जुबिन नौटियाल ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। तो वहीं इसके बोल मनोज मुंतशिर और पुरन अल्लहवादिया ने लिखे हैं। सॉन्ग रिलीज होने के बाद तुरंत ही तुम्हे दिल्लगी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, अब तक अजय के इस गाने ने 1 घंटे के भीतर यूट्यूब पर 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।
रेड 2 मूवी की कहानी:
जिस तरह से अभिनेता अजय देवगन अपनी पिछली फिल्म रेड में इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आए थे। ठीक उसी तरह रेड 2 में भी अजय अपने इस रोबदार रूप में नजर आएंगे। हालांकि इस बार की कहानी एक भ्रष्ट नेता के इर्द-गिर्द बुनी गई है,जिसका रोल रितेश देशमुख की झोली में आया है।
साथ ही वानी कपूर ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है, जोकि वानी के करियर का काफी अलग रोल होने वाला है। रेड 2 को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। क्योंकि जिस तरह से इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म रेड ने दर्शकों के बीच रोमांचक माहौल पैदा किया था, ठीक उसी प्रकार से इस बार भी फैंस को फिल्म से उम्मीदें बंधी हुई हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
iHostage Review Hindi:एप्पल शोरूम में घुसे किडनैपर की असल कहानी







