इस हफ्ते मिस्टर जू कीपर, सरदार जी 3 और जलेबी रॉक्स जैसी फ़िल्में होंगी रिलीज़

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 2:04 PM (IST)
Upcoming Movies 25 TO 27 June 2025

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बहुत सारा कंटेंट थियेटर्स रिलीज के लिए तैयार है। इन फिल्मों में तमिल तेलुगू हिंदी और पंजाबी सभी फिल्में शामिल है। हर एक फिल्म का कंटेंट एंटरटेनमेंट से भरपूर है जो आपके वीकेंड को यादगार बनाने वाला है। एक्शन क्राईम थ्रिलर कॉमेडी सस्पेंस और रोमांस इन फिल्मों के द्वारा आपके एंटरटेनमेंट के इन सभी एलिमेंट का नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

आईए जानते हैं इस हफ्ते 25 26 27 जून में आपको कौन-कौन सी फिल्में देखने को मिलेगी।

शूटआउट एट बाइकुला Shootout at Byculla

1922 में घटित जेजे हॉस्पिटल शूटआउट स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म को 26 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए सनी देओल,शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। बालाजी मोशन पिक्चर्स और व्हाइट फेदर फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा फिल्म को बनाया गया है।

F1: द मूवी F1:The Movie

2 घंटा 35 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जो एक एक्शन स्पोर्ट ड्रामा होने वाली है 27 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म को डायरेक्शन दिया है जोसेफ कोसिंसकी ने और फिल्म की कहानी के साथ लिखी है एहरेन क्रूगर ने। मुख्य कलाकारों में ब्रैड पिट,कैरी कंडोन और जैवियर बार्डेम जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड ड्राइवर के साथ आगे बढ़ती है जो एक मेंटर की तरह नौसिखयो की एक पूरी टीम बनाता है।

M3GAN 2.0

यह एक हॉरर साइंस फिक्शन थ्रिलर ड्रामा है जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 59 मिनट का समय देना होगा। फिल्म की कहानी ए आई, साइबर थ्रिलर स्लैशर हॉरर,एक्शन और साइंस फिक्शन से जुड़ी हुई है। डायरेक्टर गेरार्ड जॉनस्टोन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी लिखी है अकेला कूपर, गेरार्ड जॉनस्टोन और जेम्स वान ने। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर एलिसन विलियम्स, जेमेन क्लिमेंट और वायलेट मैकग्राव आदि। 27 जून 2025 को यह फिल्म आपको सिनेमाघर में देखने को मिल जाएगी।

माँ Maa

हिंदी तमिल तेलुगू और बंगाली लैंग्वेज में रिलीज होने वाली यह एक हॉरर फिल्म है जिसे अजय देवगन फिल्म और जिओ स्टूडियो प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है।फिल्म की कहानी एक मां पर आधारित है जो डर और विश्वासघात से जुड़े एक रक्षा के अभिशाप से लड़ने के लिए काली देवी का रूप धारण कर लेती है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 27 जून 2025 तक का इंतजार करना होगा।

कन्नप्पा Kanappa

एक्शन ड्रामा फेंटेसी फिल्म जिसे देखने के लिए आपको 3 घंटा 10 मिनट का समय देना होगा कन्नाप्पा नाम की यह तेलुगु फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी लिखी है जी ईश्वर रेड्डी और विष्णु मंचू ने और फिल्म को डायरेक्शन दिया है मुकेश कुमार सिंह ने। के मुख्य कलाकारों में विष्णु मंचू,मोहनलाल और प्रभास जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त कन्नाप्पा पर आधारित है जो एक नास्तिक शिकारी हुआ करता था। किस तरह इसका जीवन बदल जाता है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

निकिता रॉय Nikita Roy

ये एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका निभाती हुई सोनाक्षी सिन्हा,अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। कुश सिंहा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी लिखी है बिलाल खालिक, पवन कृपलानी, नीलमोहँटी ने यह फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन निकिता राय फिल्म प्रोटेक्शन हाउस के द्वारा किया गया है।

सरदार जी 3 Sardaar Ji 3

2 घंटा 35 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसका नाम सरदार जी 3 है इस फिल्म को डायरेक्शन दिया है अमर हुंडल ने और कहानी लिखी है राकेश धवन, धीरज रतन और मनिला रतन ने। मुख्य कलाकार के तौर पर इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ नीरू बाजवा और जैस्मिन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। पंजाबी लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसे स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस और व्हाइट हिल प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है 27 जून 2025 को सिनेमाघर में देखने को मिल जाएगी।

मार्गन Maargan

विजय एंथोनी फिल्म कॉरपोरेशन प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई यह फिल्म जिसे डायरेक्शन दिया है लियो जॉन पॉल और प्रभु कुप्पूस्वामी ने इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। ये फिल्म तमिल तेलगु कन्नड़ मलयालम और हिंदी सभी लैंग्वेज में रिलीज की जाएगी। विजय एंथोनी फिल्म कॉरपोरेशन प्रोडक्शन हाउस के द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है जो आपको 27 जून 2025 को सिनेमाघर में देखने को मिल जाएगी।

मिस्टर ज़ू कीपर Mr. Zoo Keeper

एडवेंचर से भरपूर यह फिल्म जिसे डायरेक्शन दिया है जे.सुरेश ने और फिल्म की कहानी भीम के द्वारा ही लिखी गई है। सिंगमपुली, जी मरिमुठू और पुगाज़ह की मुख्य भूमिका वाली यह तमिल लैंग्वेज फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को J4 स्टूडियोज प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। ज़ू कीपर नाम की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बंदे के साथ आगे बढ़ती है जो ज़ू मे जानवरों और चिड़ियों के साथ अपने खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है।

वेल डन सी.ए. साहब Well Done C.A. Sahab

यह गुजराती फिल्म है जो आपको हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में भी देखने को मिल जाएगी। फिल्म को फिगर्स एंड फ्रेम्स और इण्डि प्रोडक्शंस कंपनी के द्वारा बनाया गया है। इस ड्रामा फिल्म की कहानी तीन का एक्सपीरियंस विद्यासागर सिद्धार्थ और मिथिला के साथ आगे बढ़ती है जिसे देखने के लिए आपको 27 जून 2025 तक का इंतजार करना होगा।

मृगाया: द हंट Mrigaya: The Hunt

2 घंटा 5 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म मे आपको एक्शन और थ्रीलर से भरपूर अच्छा खासा डोज़ देखने को मिलेगा।फिल्म को निर्देशित किया है अभिरूप घोष ने और कहानी लिखी है अरित्रा बनर्जी,सुमित देव और देबाशीष दत्ता ने। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर प्रियंका सरकार रित्विक चक्रवर्ती और अनिर्बान चक्रवर्ती जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी मुख्य रूप 4 पुलिस कर्मियों के घूमती है जो एक खतरनाक क्रिमिनल को खत्म करने के लिए सामने आते हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज कर दी जाएगी।

मिस्टर एंड मिसेज़ 420 अगेन Mr. & Mrs. 420 Again

यह कॉमेडी फिल्म है जो इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। क्षितिज चौधरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी लिखी है नरेश कथूरिया ने 27 जून 2025 को रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म मुख्य कलाकार के तौर पर करमजीत अनमोल, गुरप्रीत गुग्गी और जस्सी गिल जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी बल्ली के चारों ओर घूमती है जो एक फिल्म डायरेक्टर है किस प्रकार ये बेसहाय महिलाओ को अपनी फिल्म मे. काम. का मौका देता है, दिखाया गया है।

जलेबी रॉक्स Jalebi Rocks

गुजराती लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसे ए एन बी एंटरटेनर और आसमान प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है 27 जून 2025 को थिएटर्स मे रिलीज़ कर दिया आएगा।ये एक ड्रामा फिल्म है जो 48 साल की एक हाउसवाइफ की कहानी दिखाती है और ये बताती है कि सपनो के स्कूल करने के लिए उम्र की कोई लिमिट नहीं होती है।आप जब चाहो अपने सपने को सच करने के लिए काम पर लग सकते हो।

कडुक्का Kadukka

कडुक्का एक कॉमेडी फिल्म है जिसका रनिंग टाइम 2 घंटे का है। तमिल लैंग्वेज मे बनी इस फिल्म को एस एस मुरुगारासु के निर्देशन मे बनाया गया है और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गयी है।कहानी एक गाँव मे रहने वाले दो सच्चे मित्रों के साथ आगे बढ़ती है जो एक ही लड़की के लिए स्पेशल फील करने लगते है।ये फिल्म भी 27 जून 2025 को रिलीज़ कर दी जाएगी।

लव मैरिज Love Marriage

शांमुगा प्रियन के निर्देशन मे बनी ये फिल्म 33 साल के एक पुरुष की कहानी बताती है जो अरेंज मैरिज को लव मैरिज मे बदलने की कोशिश करता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रमेश तिलक अरुण दास और गजराज जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।यह फिल्म 27 जून 2025 को देखने को मिल जाएगी।

नफरतें Nafratein

यह एक एक्शन फिल्म है जैसे डायरेक्शन दिया है एंजॉय भट्टाचारजी ने और कहानी इनके साथ लिखी है पीयूष सिंह ने। मुख्य कलाकारों के तौर पर आदित्य करटारिया, आर्यन कुमार और तनिष्क राजन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। एक्शन लवर के लिए की फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

सजना Sajana

यह एक म्यूजिकल फैमिली ड्रामा है जिसे मराठी लैंग्वेज में बनाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से यह कैसी युवक के चारों ओर घूमती है जिसके जीवन में प्यार की एंट्री होते ही उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। शशिकांत धोत्रे के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

नट्टू टाइम्स Nattu Times

रक्षित तीर्थहल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिसमें मुख्य कलाकार के तौर पर रघु रमनकोपा, आशिका सोमशेखर, पृथ्वीराज कोपा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। कन्नड़ लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसका प्रोडक्शन श्री कृष्ण प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

गोटी लो Goti Lo

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसे दीपक अंतानी के द्वारा निर्देशित किया गया है और फिल्म की कहानी लिखी है गौरांग भावसार और अशोक उपाध्याय के द्वारा। मुख्य कलाकार के तौर पर इस फिल्म में मनोज जोशी, मेहुल भुज और मानव राव जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक बूढ़े आदमी के चारों होती है जिसे अपने परिवार से फिर से मिलने के लिए एक गोटी को नाम के खेल को जीतना होगा। यह फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

बिहाइंड Behindd

यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसे डायरेक्शन दिया है अहमन रफी ने और कहानी लिखी है शिजा जीनू ने। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर जिनू ई थॉमस, सोनिया अग्रवाल ओं मरीना जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। कहानी टॉम नाम के मुख्य कलाकार के साथ शुरू होती है जो अपनी पत्नी लिया और उसकी बच्ची को किसी गुप्त उद्देश्य की वजह से जबरदस्ती एक भूत बंगले में ले जाता है। मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म को पावक्कुट्टी क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है जो आपको 27 जून 2025 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जाने अजय देवगन की आने वाली 6 सीक्वल फिल्मों के बारे में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read