इस हफ्ते ब्रिंग हर बैक,धीरन, सोलो बॉय और अनुग्रहण जैसी फिल्मे होंगी रिलीज़

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 8:02 PM (IST)
Upcoming Movies 4 to 5 July 2025

हर हफ्ते की तरह ये पूरा हफ्ता भी एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्मे थिएटर्स रिलीज़ के लिए तैयार है। आइये जानते है आज के इस आर्टिकल मे इस हफ्ते आपको कौन कौन सी फिल्मे देखने को मिलेंगी।

4 जुलाई 2025

जुरासिक वर्ल्ड:रिबर्थ

एक्शन एडवेंचर साइंस फिक्शन और थ्रिलर से भरपूर 2 घंटा 14 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म को डायरेक्शन दिया है गरेथ एडवार्ड्स ने और कहानी लिखी है माइकल क्रिस्टन और डेविड कोप ने। मुख्य भूमिका निभाते हुए इस फिल्म में आपको स्कारलेट जॉनसन , जोनाथन बैले और रुपर्ट फ्रेंड जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

ब्रिंग हर बैक

हॉरर और मिस्ट्री से भरपुर इस फिल्म को देखने के लिए आपको 1 घंटा 44 मिनट का समय देना होगा। फिल्म के डायरेक्टर है डैन्नी फिलिप्पो और माइकल फिलिप्पो जिसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए बिली बैरेट,सैली हॉकिन्स, मिचा हेयवुड आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।इंग्लिश लैंग्वेज मे ये फिल्म 30 मई को यह फिल्म US मे रिलीज़ हो चुकी है जो अब इंडियन थिएटर्स मे रिलीज़ के लिए तैयार है।

मेट्रो इन दिनों

डायरेक्टर अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिसकी कहानी अनुराग बसु के साथ सम्राट चक्रवर्ती संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है 4 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए पंकज त्रिपाठी नीना गुप्ता फातिमा सना शेख जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

किंगडम

डायरेक्टर गौतम तिन्नानूरी के निर्देशन में बनी फिल्म जिन्होंने इस आने वाली फिल्म की कहानी भी लिखी है इस हफ्ते रिलेहो रही फिल्मों मे से एक है। जिसमें आपको रुक्मणी वसंत, विजय देवराकोंडा, बी एस अविनाश जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज़ कर दी जाएगी।तमिल तेलुगु और हिंदी लैंग्वेज मे बनी ये फिल्म आपको एक्शन और थ्रीलर से भरपूर ड्रामा पेश करने वाला है।

3BHK

2 घंटा 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसमें आपको एक मिडिल क्लास फैमिली की फाइनेंशियल उतार-चढ़ाव से जूझती हुई कहानी देखने को मिलेगी खुद के अपने घर का सपना सच करने के लिए। फिल्म के डायरेक्टर हैं श्री गणेश और कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। वही आपका मुख्य भूमिका निभाते हुए योगी बाबू, सिद्धार्थ, आर शरद कुमार जैसे कलाकारों के साथ और भी कई कलाकार देखने को मिलेंगे जैसे देवयानी, मीठा रघुनाथ, चैत्र और आरती देसाई। तमिल और तेलुगू लैंग्वेज मे बनी ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

परंधू पो/फ्लाई अवे

डायरेक्टर राम के निर्देशन मे बनी कॉमेडी फिल्म जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको 2 घंटा 20 मिनट का समय देना होगा 4 जुलाई 2025 को सिनेमा घरों मे रिलीज़ कर दी जाएगी।फिल्म मे मुख्य भूमिका निभाते हुए अजु वरघीस, अंजलि और शिवा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

धीरन

मलयालम लैंग्वेज मे बनी फिल्म धीरन जिसमें आपको देवदत्त शाजी का निर्देशन और उन्हीं का स्क्रीनप्ले देखने को मिलेगा।मुख्य भूमिका निभाते हुए इस फिल्म मे जगदीश, अरुण चेरुकाविल, इंदुमथी मणिकन्दन आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।अर्बन मोशन पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज़ कर दी जाएगी।

अक्षरधाम:ऑपरेशन वज्र शक्ति

डायरेक्टर केन घोष के निर्देशन मे बनी ये फिल्म जिसमें कहानी आपको ग्रिपिंग एक्शन और चिलिंग स्टोरी लाइन के साथ देखने को मिलेगी 4 जुलाई 2025 को सिनेमा घरों मे रिलीज़ कर दी जाएगी।मुख्य कलाकारों मे इस फिल्म मे आपको अक्षय खन्ना, मंजरी फड़निस, परवीन दबास के साथ सहायक भूमिका मे कल्लीर्रोई तज़िआफेटा समीर सोनी, गौतम रोड़े,विवेक दहिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

फिनिक्स

अनिल अरासु के डायरेक्शन में बनी फिल्म जिसे ब्रेव मैन पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है 4 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए आपको अबी नटछात्र, वरलक्ष्मी शरथ कुमार, सूर्य विजय सेतुपति, देवदर्शनी चेतन आदि कलाकार के साथ अजय घोष,दिलीपन और श्रीजीत रवि जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

सोलो ब्वॉय

तेलुगू लैंग्वेज मे बनी ये फिल्म जिसका प्रोडक्शन 7 हिल्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है 4 जुलाई 2025 को रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी कृष्णमूर्ति के चारों मूर्ति है जो इंडियन फार्मर्स की मदद करने के लिए आगे आता है। नवीन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको मुख्य भूमिका के तौर पर श्वेता अवस्थी, रामया पशु पुलेती, कृष्ण मुरली,भद्रम, शफी,गौतम कृष्णा, चक्रपाणि आनंदा, आर के मामा और अरुण कुमार जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

थम्मूडू

एक्शन और थ्रीलर से भरपूर तेलुगु फिल्म जिसे डायरेक्शन दिया है वेणु श्रीराम ने और कहानी लिखी है कार्तिक रेड्डी पासूनूर और वेणु श्रीराम ने, इस हफ्ते 4 जुलाई 2025 को सिनेमा घरों मे रिलीज़ कर दी जाएगी।फिल्म मे मुख्य कलाकार के तौर पर स्वसिका विजय, निथिन और वर्षा बोल्लाम्मा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

अक्केनम

तमिल लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसका रनिंग टाइम 2 घंटा 11 मिनट का है 4 जुलाई 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी एक बहादुर टैक्सी ड्राइवर और रिहा हुए अपराधी के चारों ओर घूमती है। फिल्म के डायरेक्टर है उदय के जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर कीर्ति पांडियन, अरुण पांडियन,रमेश तिलक आदि कलाकारों के साथ आदित्य शिवपिंक, आदित्य मेनन, जी एम सुंदर, प्रवीण राजा, सीता जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे।

जंगल मंगल

कन्नड़ लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसके डायरेक्टर है अक्षित कुमार और कहानी भी उनके द्वारा ही लिखी गई है 4 जुलाई 2025 को रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर हर्षिता रामचंद्र, एस शेट्टी दीपक राय आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी दिव्या नाम की एक मिडिल क्लास लड़की के चारों ओर घूमती है जो अपने बेपरवाह पति और फैमिली के बीच में बंधी हुई है।

गाड़ी नंबर 1760

2 घंटा 3 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह मराठी फिल्म जिसकी कहानी कॉमेडी थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर है 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर है योगीराज गायकवाड और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है फिल्म की कहानी अभी नाम के मेन कैरेक्टर के चारों ओर घूमती है जो एक रहस्य से भरे हुए बैग की मिस्ट्री के साथ उलझ जाता है।

देदा

यह गुजराती ड्रामा फिल्म है जो हेमा शुक्ला के डायरेक्शन में बनाई गई है। फिल्म में मेन रोल में आपको गौरव पासवाला और हेल्ली शाह देखने को मिलेंगे। इनके साथ मनोज जोशी, कोमल थाकर और हितेन तेजवानी भी देखने को मिलेंगे।कहानी अखिल की पत्नी के चारों ओर घूमती है जिसे अर्जेंट डिलीवरी का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म आपको 4 जुलाई 2025 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी

मैं तेरा क़ुर्बान

पंजाबी लैंग्वेज में बनी यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसे देखने के लिए आपको 2 घंटा 10 मिनट का समय देना होगा। मनविंदर सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कहानी लिखी है पी डब्लू एन रंधावा और प्रभ सिद्धू ने 4 जुलाई 2025 को रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर अमन सुतधर,सविंदर महल, सावन रूपोवाली, नाइक़रा ढिल्लन, बंटी बैंस आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

अनुग्रहण

तमिल लैंग्वेज में बनी यह एक ड्रामा फेंटेसी फिल्म है जो इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है
जिसमें मुख्य कलाकार के तौर पर मुरली राधाकृष्णन,एस विजय कृष्ण, श्रुति रामकृष्णन, दीपा उमा पाथी, राघवन मुरूगन आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर और लेखक है सुंदर कृष यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

शो टाइम

नवीन चंद्र की मुख्य भूमिका वाली फिल्म शो टाइम 4 जुलाई 2025 को रिलीज के लिए तैयार है फिल्म को निर्देशित किया गया है माधवन दक्षिण मूर्ति के द्वारा और स्काईलाइन मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे बनाया गया है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर नवीन चंद्रा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

5 जुलाई 2025

लोपालिकी रा चेपता

तेलुगू लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 52 मिनट का है हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्म है इसके डायरेक्टर है कोंडा वेंकटा राजेंद्र और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर कोंडा वेंकटा राजेंद्र, वामशीधर गौड़ और सांची राय जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 5 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 भारत में फेल पर हुई ओवरसीज में पास

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read