Upcoming Punjabi Movies in September:सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली आगामी पंजाबी फिल्मो की लिस्ट

Written by: Amir khan
Publish On: August 31, 2025 12:09 PM (IST)
Upcoming Punjabi Movies in September

अगस्त का महीना खत्म हो चुका है और शुरुआत हुई ठंडी हवा के साथ सितंबर की। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में वो कौन सी पंजाबी फिल्में हैं जो सिनेमा घरों और ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। ये पंजाबी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन लेकर आ रही हैं बल्कि दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का भरपूर डोज भी देंगी, जो हर पंजाबी दर्शक के दिल को छू लेंगी।

पंजाबी आ गए ओये

पंजाबी आ गए ओये
pic credit x

प्रिंस कंवलजीत सिंह की फिल्म पंजाबी आ गए ओये, जिसे पहले 29 अगस्त को रिलीज होना था, किन्हीं कारणों से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। बीते कुछ महीने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं रहे, क्योंकि जिन दर्शकों को अच्छी पंजाबी फिल्मों का इंतजार था, उन्हें निराशा हाथ लगी। कई फिल्में सिर्फ ओवरसीज में ही रिलीज हो पाई थीं।

मिथदे

mithdae panjabi  movie
pic credit x


14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मिथदे की अब ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अंबरदीप सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसमें तानिया, रूपी गिल, लक्षजीत सिंह (लक्ष दुल्हा), और सरदार सोही मुख्य किरदारों में नजर आएंगे, 2 घंटे 6 मिनट की है। इस फिल्म को अब फाइनली केवल वन के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 सितंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा।

यारां दा रुतबा

यारां दा रुतबा
pic credit x

2 घंटे 6 मिनट की फिल्म यारां दा रुतबा में प्रिंस कंवलजीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ देव खरौड़, यशा सागर, और करणवीर खुल्लर जैसे पंजाबी कलाकार भी इस फिल्म में शामिल हैं। मंदीप बेनीपाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन प्रिंस कंवलजीत की एक्टिंग को बहुत सराहा गया। इस फिल्म को 4 सितंबर 2025 से चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

निक्का जैलदार 4

निक्का जैलदार 4
Upcoming Punjabi Movies in September:सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली आगामी पंजाबी फिल्मो की लिस्ट 6

यह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की आगामी रोमांटिक फिल्म है। सिमरजीत सिंह के निर्देशन और जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित इस फिल्म में एमी विर्क और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सोनम बाजवा इसमें हरियाणवी किरदार में दिखेंगी। व्हाइट हिल स्टूडियोज द्वारा निर्मित, इस फिल्म को 12 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि इस बार फिल्म का कॉन्सेप्ट पिछली तीन कड़ियों से बेहतर होने वाला है।

Read more

सैयारा की ओटीटी रिलीज: नेटफ्लिक्स पर कब आएगी अहान पांडे की ब्लॉकबस्टर फिल्म?

Upcoming Movies 1 to 5 September 2025: बागी 4 के साथ प्रिमिटिव वॉर, स्प्लिट्सविला, बैड गर्ल और एलुमाले जैसी फिल्में बनाएंगी हफ्ते को खास

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read