विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिलेशनशिप: वायरल वीडियो ने खोला राज।

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 12:39 PM (IST)
Vijay Devarakonda Rashmika Mandanna Viral Video

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं,इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई थी। हालांकि अब तक इन दोनों कपल्स में से किसी ने भी अपनी रिलेशनशिप की जानकारी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है और यह दोनों अपने प्यार भरे रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाते हुए दिखाई देते हैं।

हालांकि दर्शकों और मीडिया से कोई भी चीज छुप नहीं सकती। यही वजह रही कि इससे पहले भी मीडिया ने कई बार दावे किए कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, यानी रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है और इस वीडियो से इस बात की पुष्टि भी की जा सकती है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा असल में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं,भले ही वे दुनिया से इस सच को छुपा रहे हों। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वायरल वीडियो:

वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जिनकी लव स्टोरी भले ही दुनिया से छुपी हो,पर उनका भेद कभी ना कभी खुल जाता है, यानी कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जाता है,जिसमें ये कपल्स दिखाई देते हैं। ठीक ऐसा ही साउथ इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारों के साथ भी हुआ,

वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं:

हम बात कर रहे हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जिनका पिछले दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है,जिसमें रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक साथ एक ही कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं,जो कि एयरपोर्ट के क्षेत्र में मौजूद हैं। इसका मतलब साफ है कि यह दोनों कहीं ना कहीं क्वालिटी टाइम स्पेंड करने गए हुए थे।

कैमरे की नजर से नहीं बच सका यह फिल्मी कपल:

जी हां बीती रात विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। साथ ही यह दोनों एक ही गाड़ी से उतरते हुए दिखाई दिए। भले ही दोनों ने मास्क लगाए हुए थे,फिर भी रश्मिका और विजय देवरकोंडा को साफ पहचाना जा सकता था।

इस वीडियो को देखने के बाद दर्शकों को और भी पुख्ता सबूत मिल चुके हैं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात की भी चर्चा उठ रही है कि जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। हालांकि फिलहाल दोनों ऐक्टर्स द्वारा इस तरह का कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है ।

साउथ इंडस्ट्री में काफी फेमस एक्ट्रेस के रूप में रश्मिका मंदाना को माना जाता है जिनकी लोकप्रियता उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगाई जा सकती है,जिस पर वर्तमान समय में रश्मिका मंदाना के तकरीबन 46 मिलियन,यानी 4 करोड़ 60 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।

यही वजह रही कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का यह एयरपोर्ट वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,सभी यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने लगे। जहां एक यूजर ने खुशी का इजहार करते हुए लिखा “मुझे तो इनके शादी का इंतजार है 😍🙌🏻” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज भरे अंदाज में लिखा “कुछ भी,मतलब फर्जी का वीडियो 😮”।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kaliyugam OTT Release:कलियुगम 2064 का डरावना भविष्य जाने किस ओटीटी पर और कब होगी रिलीज़

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read