स्कूल रोमांस का जादू ‘When I Fly Towards You’ क्यों है जेन-जी का फेवरेट?

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:18 PM (IST)
When I Fly Towards You

यह एक सी-ड्रामा है, जो एक रोमांटिक शो है। इस शो की कहानी ऐसी नहीं है कि किसी को भी पसंद आए। यह शो उनके लिए है जो अभी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। यही वह समय होता है जब एक लड़का और एक लड़की रोमांस में होते हैं।

सीधे तौर पर कहें तो यह ड्रामा आज के जेन-जी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह शो उन दर्शकों को ज्यादा अच्छा लगेगा जो इस समय प्यार के समुद्र में गोते लगा रहे होंगे। यह शो रुलाता भी है, हंसाता भी है और इमोशन्स से आपको भर भी सकता है। आइए जानते हैं और भी बहुत कुछ इसके बारे में।

कहानी

जिस जोड़े की कहानी देखने को मिलती है, उसे देखकर आप भी प्यार महसूस करेंगे। यह एक स्कूल ड्रामा है, जहाँ बहुत ज्यादा प्यार करने वालों को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता। शो की हीरोइन, जो कि एक ज़िंदादिल और चुलबुली लड़की है, दूसरी तरफ हमारा हीरो शांत और गंभीर है। जिन दर्शकों को अपने स्कूल की ज़िंदगी को फिर एक बार जीना है, वे इस शो को देख सकते हैं। यह एक प्यारा सा शो है, जो मनोरंजन का 100% वादा करता है। 24 एपिसोड का यह शो हिंदी डबिंग के साथ अच्छा लेकर आया है।

पॉजिटिव और निगेटिव पॉइंट

शो के दूसरे हिस्से में बहुत सारे किस सीन देखने को मिलते हैं, तो अब यह आपको तय करना है कि इसे किसके साथ देखना है और किसके साथ नहीं। चीजों को समझने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। जिस तरह से चीजें यहाँ बढ़ेंगी, वैसे-वैसे शो से जुड़ाव पैदा होने लगेगा। बहुत से दर्शकों को ऐसा लगता है कि यह शो “हिडन लव” के जैसा होने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं है।

“हिडन लव” स्कूली बच्चों और कॉलेज के साथ-साथ बड़े लोगों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि When I Fly Towards You सिर्फ आज के जेन-जी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शो में सपोर्टिंग कास्ट की एक अलग लव स्टोरी देखने को मिलती है।

कहानी जैसा कि आम तौर पर इस तरह के शो का अंत उतना अच्छा नहीं होता, काफी प्रेडिक्टेबल होता है, लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है। इसका अंत काफी मजेदार है। यहाँ कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो थोड़ा लंबा है, कहीं तेजी पकड़ता है तो कहीं स्लो हो जाता है। मेन फीमेल कैरेक्टर की हिंदी डबिंग निराशाजनक है। अगर एक साथ इसके 24 एपिसोड देखेंगे तो बोर हो जाएँगे। रोज़ दो से चार एपिसोड ही देखना है।

निष्कर्ष

अगर फील-गुड शो देखना पसंद करते हैं, जिसमें ढेर सारा प्यार, मज़ा, गुदगुदी और इमोशन्स आँखों से आँसू निकाल दें, तो यह एक परफेक्ट ड्रामा है। मेरी तरफ से इसे दिए जाते हैं पाँच में से तीन स्टार।

READ MORE

सु फ्रॉम सो: कन्नड़ की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी अब ओटीटी पर!

जोश ब्रोलिन थानोस की भूमिका में वापसी के लिए तैयार

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read