क्या आप जानते है डिनो मोरिया के जीवन से जुड़े राज़, नहीं? तो यहाँ जानिए

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 6:29 PM (IST)
Who is Dino Morea

डीनो मोरिया न सिर्फ एक अभिनेता बल्कि सुपर मॉडल और फिल्म निर्माता भी है जिन्हें उनके बेहतरीन कामों के लिए जाना जाता है, हिंदी के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु फिल्म में भी इन्होंने काम किया है। इनका जन्म 9 दिसंबर 1975 में बेंगलुरु में हुआ था। बात करें अगर इनके माता-पिता की तो रोनी मोरिया और एडना मोरिया है।

डिनो मोरिया शादीशुदा हैं या नहीं

भले ही मोरिया का नाम कई हसीनाओं के साथ अफेयर्स के लिए जुड़ चुका है लेकिन आज भी ये हैंडसम दिखने वाले कलाकार सिंगल लाइफ जी रहे हैं। 49 की उम्र में शादी के लिए एक अलग सोच रखते हैं डिनो, सही वक्त और सही इंसान की तलाश खत्म होते ही वो शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं लेकिन शादी को किसी के ऊपर ज़बरदस्ती थोपा नहीं जा सकता।

उनका मानना है कि शादी सिर्फ एक सामाजिक ढांचा है दो लोगों का एक साथ रहने के लिए। डिनो मोरिया के अनुसार शादी सिर्फ एक मोहर है, एक अनुबंध है जिसमें दो लोग अपना जीवन साथ बिताने का वादा करते हैं। डीनो मोरिया ने यह भी बात शेयर की है कि वह रिलेशनशिप में हैं लेकिन किसी के ऊपर शादी का जवाब बताना उचित नहीं है जब तक दोनों इस रिश्ते के लिए तैयार ना हों।

डिनो मोरिया की लंबाई कितनी है?

सेंट जोसेफ्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने वाले बहुत ही टैलेंटेड अभिनेता जिन्होंने अपना करियर एक्टिंग के क्षेत्र में बनाया है, एक अट्रैक्टिव पर्सनालिटी रखते हैं। फेयर स्किन टोन के साथ 1.83 m की हाइट इस कलाकार की पर्सनालिटी को और भी ज्यादा उभारती है।

एक नॉर्मल हाइट होने के बाद भी यह कलाकार लोगों के दिलों पर राज करता है। एक या दो नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। डीनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच रिलेशनशिप लोगों के बीच बुरी तरह से वायरल हुआ। इनके अलावा लारा दत्ता के साथ भी डिनो मोरिया रिलेशनशिप में रहे। नंदिता महतानी नाम की फैशन डिजाइनर के साथ भी डिनो मोरिया का नाम जुड़ चुका है।

डिनो मोरिया किसके साथ डेटिंग कर रहे हैं?

अगर करेंटली रिपोर्ट्स की माने तो इन दिनों डिनो मोरिया एक नई गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने अपने इस रिश्ते को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखा है। वह हसीना कौन है इसकी पहचान भी बिल्कुल गुप्त रखी है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया है कि, उनके अनुसार विवाह सिर्फ एक सामाजिक अनुबंध है जिसके लिए किसी के ऊपर दबाव नहीं बनाया जा सकता है।

डिनो मोरिया की उम्र कितनी है?

9 दिसंबर 1975 को जन्मे डीनो मोरिया कुछ महीनों में अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। 49 के डीनो मोरिया मेरे हस्बैंड की बीवी जैसी कॉमेडी से भरपूर फिल्म में नजर आए थे जिसमें उनकी मुख्य भूमिका थी और उसके तुरंत बाद हाउसफुल 5 जैसी फिल्म में भी देखने को मिले थे।

डिनो मोरिया कौन सा धर्म? x

जिस तरह से डिनो मोरिया को क्रिश्चियन फेस्टिवल्स को सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है और विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार डिनो मोरिया एक रोमन कैथोलिक अनुयायी हैं। इन्हें अक्सर क्रिश्चियन फेस्टिवल्स जैसे ईस्टर, गुड फ्राइडे और क्रिसमस मनाते हुए देखा गया है।

इन सभी त्योहारों को यह बहुत ही उल्लास के साथ अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं। विकिपीडिया के अनुसार 2023 में प्राइम मिनिस्टर के द्वारा पोस्ट किए गए क्रिसमस सेलिब्रेशन में डिनो मोरिया को क्रिश्चियन कम्युनिटी मेंबर के तौर पर इनवाइट किया गया था।

डिनो मोरिया के पिता कौन हैं?

डीनो मोरिया के पिता का नाम रोनी मोरिया है जो इटालियन हैं जबकि इनकी माँ इंडियन हैं जिनका नाम एडना मोरिया है। डिनो मोरिया का जन्म तो बेंगलुरु, कर्नाटक में ही हुआ था लेकिन क्योंकि उनके पिता इटली में रहने वाले हैं तो इन्होंने अपनी लाइफ के 11 साल इटली में बिताए जिसके बाद एक बार फिर इंडिया वापस आ गए।

READ MORE

Fall for Me:प्यार और इरोटिक सीन का कॉकटेल “नेटफ्लिक्स की ‘फॉल फॉर मी’परिवार के साथ देखने की गलती न करें

अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर 2’ का प्लान रद्द, अब बनेगी नई एक्शन फिल्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read