1 To 8 September OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्में मचाएंगी धूम, यहाँ जानिए

Written by: Arshi
Publish On: September 3, 2025 10:52 AM (IST)
1 To 8 September OTT Releases

हर हफ्ते की तरह यह हफ्ता भी बिंजफुल एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज पूरे हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी सारी इनफॉर्मेशन लेकर आए हैं कि किस दिन कौन से प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म और वेब सीरीज देखने को मिलेगी।

1 सितंबर 2025

द रनअराउंड्स

जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज को हिंदी में रिलीज किया जाएगा। सीरीज के टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे जिनका रनिंग टाइम 1 घंटे के आसपास का है। यह शो प्राइम वीडियो पर पहले से ही स्ट्रीम किया जा रहा है जो जियो हॉटस्टार पर हिंदी लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगा।

2 सितंबर 2025

द नेकेड गन

एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म, जिसे 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघर में पहले ही रिलीज किया जा चुका है, अब यह फिल्म वीडियो ऑन डिमांड पर इंग्लिश लैंग्वेज में 2 सितंबर 2025 से देखने को मिल जाएगी, जिसे देखने के लिए आपको 1 घंटा 25 मिनट का समय देना होगा।

नोबडी 2

एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्म, जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 29 मिनट का है, वीडियो ऑन डिमांड पर इंग्लिश लैंग्वेज में 2 सितंबर 2025 से रिलीज कर दी जाएगी। इनिशियली यह फिल्म 22 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी।

3 सितंबर 2025

वेडनसडे सीजन 2 पार्ट 2

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेडनसडे सीजन 2 का पार्ट 2 इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी लैंग्वेज में 3 सितंबर 2025 को रिलीज कर दिया जाएगा। शो के आपको टोटल चार नए एपिसोड देखने को मिलेंगे।

5 सितंबर 2025

इंस्पेक्टर जेंडे

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंस्पेक्टर जेंडे नाम की सीरीज 5 सितंबर 2025 से रिलीज कर दी जाएगी, जिसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए मनोज बाजपेयी, गिरिजा ओक, जिम सर्भ आदि कलाकार दिखेंगे।

लॉक्ड

1 घंटा 35 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है, यह फिल्म लायंस गेट प्ले के प्लेटफॉर्म पर हिंदी लैंग्वेज में 5 सितंबर 2025 से देखने को मिल जाएगी।

क्वीन मांटिस

क्वीन मांटिस नाम का कोरियन ड्रामा नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 सितंबर 2025 से स्ट्रीम के लिए तैयार है। शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे, जिन्हें हर फ्राइडे और सैटरडे को रिलीज किया जाएगा।

लव कॉन रिवेंज

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 सितंबर 2025 को एक और लव रोमांस से भरपूर सीरीज रिलीज की जाएगी, जिसका नाम लव कॉन रिवेंज है। इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह क्राइम से भरपूर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज होने वाली है, जो अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज में ही रिलीज की जाएगी।

आंखों की गुस्ताखियां

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म आंखों की गुस्ताखियां, 5 सितंबर 2025 को ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म का टोटल रनिंग टाइम 2 घंटा 18 मिनट का है। संतोष सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी।

हाईएस्ट टू लोवेस्ट

15 अगस्त 2025 को इनिशियली यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो अब एप्पल टीवी प्लस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 सितंबर 2025 से रिलीज कर दी जाएगी। सबसे पहले इस फिल्म को केंस फिल्म फेस्टिवल में 19 मई 2025 को प्रीमियर किया गया था। दर्शकों के द्वारा इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया है।

8 सितंबर 2025

टास्क

क्राइम से भरपूर एक मिनी सीरीज, जिसके टोटल 7 एपिसोड हैं, जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब्ड के साथ 8 सितंबर 2025 को रिलीज कर दी जाएगी। इस सीरीज में मार्क रफैलो, सिल्विया डायनीशियो, जेमी मैक्सेन आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

READ MORE

बिगबॉस 19 के एपीसोड 9 में किसे मिली इम्यूनिटी और कौन हुआ कैप्टेंसी से बाहर।

Baaghi 4 Remake: क्या बाघी 4, 555 का रिमेक है, यहाँ जानिए सच्चाई

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read