Snakes And Ladders Review: बिना लॉजिक का सस्ता स्ट्रेंजर थिंग्स

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 12:22 AM (IST)
Snakes And Ladders Review

सीरीज की शुरुआत में दो लुटेरे एक म्यूजियम से चोरी करके लौट रहे हैं। दोनों चोर सोचते हैं कि क्यों न एक-दो जगह और चोरी की जाए, तब ये दोनों एक घर में घुसते हैं और डकैती के बाद घर की महिला को बेरहमी से मारकर घायल कर देते हैं।

इस घटना को अंजाम देने के बाद एक चोर दूसरे चोर से कहता है कि फौजी के घर पर भी चोरी करनी है। तब इन दोनों में से एक चोर चोरी को अंजाम देने के लिए फौजी के घर में घुसता है।

फौजी का बेटा गिल्ली समझ जाता है कि चोर घर में घुसा है, पर वह ऐसा व्यवहार करता है जैसे उसे कुछ पता ही न हो। चोर किचन की अलमारी में जाकर छिप जाता है ताकि किसी को पता न चले। तभी गिल्ली अलमारी को बाहर से बंद कर देता है, जिससे चोर की दम घुटकर मौत हो जाती है। गिल्ली अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी डेड बॉडी को जमीन में गाड़ देता है।

शो के सकारात्मक पहलू

शो की राइटिंग काफी अच्छी है। सभी बच्चों की एक्टिंग बहुत शानदार है। स्क्रीनप्ले भी ठीक-ठाक है। कुछ मिस्ट्री है, जिसे सीजन 2 के लिए बचा कर रखा गया है।

शो को बहुत उम्मीद किए बिना देखा जा सकता है। इसकी प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है। शो में जो लोकेशन दिखाए गए हैं, वो बहुत खूबसूरत हैं। शायद इसकी शूटिंग ऊटी में की गई है। इसके कई सीन्स का बीजीएम नेटफ्लिक्स के शो स्ट्रेंजर थिंग्स की याद दिलाता है।

शो की खामियां

इन छोटे स्कूली बच्चों को अधिक आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखाया गया है, जो थोड़ा अजीब-सा लगता है। इनके अंदर इतनी हिम्मत है कि ये चारों लोग लाश को गड्ढा खोदकर दफना देते हैं। पूरे शहर के गुंडे उस मारे गए चोर को ढूंढ रहे होते हैं, वो भी इसलिए कि उसने म्यूजियम से एक लॉकेट चुराया था। अब उस लॉकेट में ऐसा क्या है, क्यों इस लॉकेट की सबको तलाश है, इसके बारे में शो में कहीं पर भी नहीं बताया गया है।

आयरा नाम के किरदार का बार-बार नाम सुनने को मिलता है। अब ये आयरा कौन है, कैसी दिखती है, कुछ भी इसके बारे में नहीं दिखाया गया है। डायरेक्टर ने इन बच्चों को इस तरह दिखाया है कि ये बच्चे न होकर जेम्स बांड हों।

कम से कम इतना तो देखना चाहिए कि शो के जो किरदार हैं, उनकी उम्र कितनी है और आप इन्हें दिखाना क्या चाह रहे हैं। इसको पांच एपिसोड में ही खत्म कर देना चाहिए था, पर जानबूझकर इस सीरीज को नौ एपिसोड तक खींचा गया है।

आप इस सीरीज को फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। अगर मैं इस सीरीज को एक लाइन में रिव्यू करूंगा, तो मुझे लगता है कि ये शो न तो बच्चों के लिए है और न ही बड़ों के लिए। पता नहीं मेकर ने इस शो को किसके लिए बनाया है, जो पूरी तरह से हमें निराश करता है। इसलिए मैं इसे पांच में से दो स्टार देता हूँ।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सिर्फ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नहीं,हर महिला को पढ़ाओ और शिक्षित बनाओ, ये फिल्म बदलेगी आपकी सोच

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment