बोर्फी (क्लिक बीट)
ये फिल्म 2023 की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 24 अक्टूबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर से जुड़ी हुई है, जिसने लगातार कई हत्याएं की हैं और हर एक मर्डर के पीछे एक क्लू भी छोड़ा है। फिल्म के निर्देशक हैं सैविक डे और कहानी के लेखक हैं सायन रायन। मुख्य कलाकारों में आपको अरित्रा दत्ता, पियाली चक्रवर्ती, पौलामी चक्रवर्ती, चंद्रेयी घोष, अभिजीत गुहा आदि नजर आएंगे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की IMDb रेटिंग है 8.7*।
भाई नी बेनी लड़की (जियो सिनेमा)
ये एक गुजराती फिल्म है, जिसे 16 अगस्त 2024 को थिएटर में रिलीज किया गया था और अब फिल्म को जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर और सह-लेखक हैं के. के. मकवाना और मुख्य कलाकार हैं विक्रम ठाकोर, अंशी बरोट। एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी IMDb रेटिंग है 9.2*।
द आर्कटिक कन्वॉय (अमेज़न प्राइम वीडियो)
2023 की वॉर एक्शन फिल्म, जिसकी कहानी 1941 के समय के एक युद्ध से जुड़ी हुई है। एक इंट्रेस्टिंग एक्शन फिल्म है, जिसमें खूब सारी मार-काट देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक हैं हेनरिक मार्टिन और मुख्य कलाकार हैं टोबियास सेंटलमैन, एंडर्स बास्मो, हेईडी रूड एलिंगसेन आदि। इस फिल्म को हिंदी डब में अमेज़न प्राइम पर 24 अक्टूबर 2023 को रिलीज कर दिया गया था, जिसकी IMDb रेटिंग है 6.5*।
फॉरबिडन लव (जी5)
ये एक एडल्ट ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक शादीशुदा लड़की पर आधारित है, जो कॉर्पोरेट लाइन में जॉब करती है और वहाँ पर कई अलग तरह के गलत कामों में पड़ जाती है। कई एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स शुरू हो जाते हैं, जिसकी वजह से प्रॉब्लम फेस करती है। फिल्म के मुख्य कलाकार अली फ़ज़ल, पूजा कुमार, आदित्य सील आदि नजर आएंगे। इस फिल्म की IMDb रेटिंग है 5.4*। फिल्म को 24 अक्टूबर 2023 से जी5 के प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था।
मिस्टर फ्लॉवर (अमेज़न एमएक्स प्लेयर)
ये एक चाइनीज ड्रामा सीरीज है, जिसे अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर हिंदी लैंग्वेज में 24 अक्टूबर 2023 को रिलीज कर दिया गया था, जिसे आप अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर एन्जॉय कर सकेंगे। इस शो की कहानी रोमांस और सुपरनेचुरल पावर पर आधारित है, जिसमें आपको खूब सारी कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। इस शो के टोटल 20 एपिसोड हैं, इसके सीजन 1 का पहला एपिसोड 31 दिसंबर 2020 को स्ट्रीम किया गया था।
स्टील रेन 2 (प्राइम वीडियो)
ये एक एक्शन थ्रिलर वॉर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2017 में आई फिल्म स्टील रेन का स्टैंडअलोन सीक्वल पार्ट है। इस फिल्म को 25 सितंबर 2020 को यूएसए में रिलीज किया गया था और अब 24 अक्टूबर 2023 को इस फिल्म को प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी और कोरियन लैंग्वेज में रिलीज कर दिया गया था। अगर आप एक्शन थ्रिलर वॉर ड्रामा देखना पसंद करते हैं, जिसमें खूब सारा एक्शन, मार-काट, सत्ता की लड़ाई, खूब सारी पॉलिटिक्स दिखाई जाए, तो इस फिल्म को देख सकते हैं।
ब्यूटी इन ब्लैक (नेटफ्लिक्स)
ये एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल ड्रामा सीरीज है, जिसे 24 अक्टूबर 2024 से नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के टोटल 16 एपिसोड हैं, जो आपको हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश लैंग्वेज में देखने को मिल जाएंगे। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग महिलाओं से जुड़ी हुई है, जिसमें से एक अपनी माँ के द्वारा घर से निकाल दी गई लड़की है, जो अपने जीवन-यापन के लिए एक बड़ी कंपनी में जॉब करती है, जबकि दूसरी उसी कंपनी को चलाने वाली लड़की।
टेरिटरी (नेटफ्लिक्स)
ये एक ऑस्ट्रेलियाई ड्रामा सीरीज है, जिसके आपको टोटल 6 एपिसोड देखने होंगे। इसका पहला एपिसोड 24 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इस शो का पहला टाइटल डेजर्ट किंग था, लेकिन बाद में टेरिटरी नाम दिया गया। इस शो की कहानी भी एक्शन और वॉर ड्रामा पर आधारित है, जो एक्शन लवर्स के लिए एक गिफ्ट है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
“पुष्पा २” रिलीज़ से पहले कमाये 1060 करोड़ प्रोडूसर हुए मालामाल जानिए हिंदी बेल्ट की कमायी ?










