1- गेमिंग इंसान (अमेज़न एमएक्स प्लेयर)
ये एक वेब सीरीज है, जिसे गेम से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस सीरीज में गेमर्स के लिए हेल्पफुल कॉन्टेंट डाला गया है। गेमर्स इस लाइन में फन के साथ-साथ और क्या-क्या कर सकते हैं, क्या-क्या इस लाइन में गेमर्स के लिए स्कोप है, यही सब इस सीरीज में आपको देखने को मिलेगा। ये सीरीज गेमर्स के लिए मस्ट वॉच सीरीज है, जिसे 25 अक्टूबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
2- मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया (सोनी लिव)
सोनी लिव के प्लेटफॉर्म पर 25 अक्टूबर से एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो स्ट्रीम किया जाएगा, जो भारत के रियल एस्टेट या फिर नए-नए आईपीओ से अच्छी खासी इनकम कर रहे बिलियनर्स की कहानी दिखाने वाला है। ये शो दो बार एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुका है और अब इस शो को इंडिया में स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो का पहला प्रसारण 25 अक्टूबर को होगा, उसके बाद हर फ्राइडे को रात 8 बजे नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा।
3- ज़्विगाटो (अमेज़न प्राइम वीडियो)
ये 2022 की एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको मानस (कपिल शर्मा) नाम के एक डिलीवरी बॉय की कहानी दिखाई जाएगी। पहले मानस एक फैक्ट्री में फ्लोर मैनेजर की तरह काम करता था, लेकिन उस जॉब को खोने के बाद अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए एक डिलीवरी बॉय की तरह काम करने लगता है, जिसके लिए उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मानस की स्ट्रगल भरी कहानी को अब आप 25 अक्टूबर से प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इस फिल्म की IMDB रेटिंग है 6.8।
4- द एक्सटॉर्शन (बुक माय शो रेंटल बेसिस)
ये फिल्म 2023 की एक अर्जेंटीनी फिल्म है, जिसमें आपको खूब सारा थ्रिलर, मिस्ट्री और ड्रामा देखने को मिलेगा। इस फिल्म को अब आप बुक माय शो पर रेंटल बेसिस पर हिंदी, इंग्लिश, स्पैनिश लैंग्वेज के साथ सभी साउथ की लैंग्वेज में भी देख सकते हैं। इस फिल्म को आप 25 अक्टूबर से एन्जॉय कर सकेंगे।
5- हेलबाउंड सीजन 2 (नेटफ्लिक्स)
साउथ कोरिया की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज, जिसमें आपको टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलेंगे। सीरीज की कहानी हॉरर, फैंटेसी, थ्रिलर पर बेस्ड है, जो आपको 25 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हिंदी, इंग्लिश के साथ कोरियन लैंग्वेज में भी स्ट्रीम कर दी जाएगी। इस सीरीज का सीजन 1 लगभग डेढ़ साल पहले रिलीज किया गया था और अब सीजन 2 रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन दोनों सीजन की कहानी एकदम अलग-अलग एक्सपीरियंस करने को मिलेगी।
6- दो पत्ती (नेटफ्लिक्स)
25 अक्टूबर को आपको नेटफ्लिक्स ओरिजिनल रोमांटिक, मिस्ट्री, थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको देवीपुर नाम के एक फिक्शनल गांव की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी पुलिस इंस्पेक्टर विद्या देवी (काजोल) से शुरू होती है, जो एक मिस्टेरियस केस को सॉल्व करने में लगी हुई है। फिल्म में आपको कृति सेनन भी देखने को मिलेंगी, जिनका डबल रोल दिखाया गया है। इस फिल्म को भी 25 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दिया जाएगा।
7- द ब्लू केव (अमेज़न प्राइम वीडियो)
ये एक टर्किश फिल्म है, जिसे 18 अक्टूबर 2024 को इनिशियली रिलीज कर दिया गया था। अब 25 अक्टूबर को इस फिल्म को अमेज़न प्राइम पर हिंदी, इंग्लिश और टर्किश लैंग्वेज में भी रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी में आपको रोमांटिक, एडवेंचर, मिस्ट्री से भरा हुआ मेलोड्रामा देखने को मिलेगा।
8- द मिरांडा ब्रदर्स (जियो सिनेमा)
ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको दो भाइयों का फुटबॉल के लिए जुनून देखने को मिलेगा। फिल्म का प्रोडक्शन व्हाइट फेदर फिल्म्स के द्वारा किया गया है, जिसमें आपको मुख्य कलाकारों में हर्षवर्धन राणे, जेनिफर पिकिनाटो, राहुल देव, साहेर बाम्बा, मीजान जाफरी, संजय सूरी आदि देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को भी 25 अक्टूबर को जियो सिनेमा के प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।
9- आए जिंदगी (जी5)
2022 में रिलीज हुई फिल्म आए जिंदगी, जिसे 25 अक्टूबर से जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म की कहानी 28 साल के विनय चावला से शुरू होती है, जो लिवर सिरोसिस से जूझ रहा है, लेकिन उसे कई लोगों का सहयोग और आशावादी समर्थन मिलता है, जो उसे रिकवर होने के लिए प्रेरित करते हैं। इस फिल्म की IMDB रेटिंग है 8.8।
10- द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 5 (डिज्नी+ हॉटस्टार)
द लीजेंड ऑफ हनुमान का सीजन 5, जिसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर 25 अक्टूबर को रिलीज कर दिया जाएगा। इस सीजन में आपको हनुमान जी से जुड़ी कुछ नई कहानियां दिखाई जाएंगी, जो पिछले 4 सीजन से बिल्कुल अलग होने वाली हैं।
11- सीक्रेट एजेंट (कलर्स सिनेप्लेक्स, जियो सिनेमा)
ये एक साउथ इंडियन फिल्म है, जिसकी टैगलाइन, “ए स्पाइडर वेब ऑफ सीक्रेट्स” है। ये एक एक्शन, थ्रिलर, मिस्ट्री फिल्म है, जिसका 26 अक्टूबर को कलर्स सिनेप्लेक्स और जियो सिनेमा के प्लेटफॉर्म पर वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक स्पाई एजेंट पर आधारित है।
12- मिगा मरदा आई वे (जी पंजाबी)
17 मार्च 2023 को रिलीज हुई पंजाबी फिल्म, जिसकी IMDB रेटिंग है 7.8। अब इस फिल्म को जी पंजाबी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 अक्टूबर को रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी एक खूबसूरत जोड़े के साथ आगे बढ़ती है, जिसमें आपको खूब सारा रोमांस और प्यार भरी कहानी देखने को मिलेगी।
13- मेयाझगन (नेटफ्लिक्स)
ये फिल्म तमिल लैंग्वेज की फिल्म है, जिसे 27 सितंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अच्छा-खासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 57 करोड़ का किया था, जिसके बाद अब 25 अक्टूबर को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म, मुख्य कलाकार कार्थी की 27वीं फिल्म थी, जिसका अनाउंसमेंट कार्थी 27 के नाम से 2023 में किया गया था, उसके बाद इसका टाइटल मेयाझगन रखा गया। यह फिल्म आपको हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सभी लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगी।
READ MORE










