My Sassy Girl Review: मां की तलाश में प्यार को पाने का सफर,लेकिन क्या माँ भी मिल पाएगी? जानने के लिए देखेंगे ये शो

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 12:06 PM (IST)
My Sassy Girl Review In Hindi

साल 2017 का एक कोरियन ड्रामा हिंदी डब में रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें आपको एक हिस्टोरिकल, कॉमेडी, रोमांस ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी एक राजकुमारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बहुत ही इंट्रेस्टिंग तरीके से प्रस्तुत की गई है। इस ड्रामा को IMDB पर 6.9 की रेटिंग मिली है।

शो के मुख्य कलाकार हैं किम युन-हये, ओह योन-सो, जू वोन आदि। इस शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको पूरे 32 एपिसोड देखने होंगे, लेकिन अगर बात करें हिंदी डब की, तो आपको अभी सिर्फ 16 एपिसोड ही हिंदी डब में देखने को मिलेंगे। एपिसोड का रनिंग टाइम 60 मिनट के आसपास का है।

माय सैसी गर्ल स्टोरी

इस कोरियन ड्रामा की शुरुआत महारानी और महाराजा से होती है, जो प्रेग्नेंट महारानी का साथ हर सिचुएशन में निभाने का वादा करता है, लेकिन तभी राज्य के सिपाही राजमाता की आज्ञा का पालन करते हुए महारानी को कैद कर लेते हैं।

साथ ही आपको एक राजकुमारी दिखाई जाएगी, जिसका नाम होता है, हये म्युंग (ओह योन-सो)। शो की कहानी राजकुमारी के बचपन से शुरू होती है, जब उसकी माँ पर तीसदरों का आरोप लगा दिया जाता है, जिसकी वजह से उसे देश छोड़ना पड़ता है।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब देश से जाते समय रास्ते में कुछ अजनबी व्यक्तियों के द्वारा उस पर हमला कर दिया जाता है, और इस हमले में राजकुमारी की माँ की मौत की खबर सब में फैल जाती है। लेकिन इसमें एक बड़ा षड्यंत्र होता है, जो आपको आगे चलकर पता चलेगा।

अब जब राजकुमारी बड़ी होती है, तो उसे पता चलता है कि उसकी माँ जीवित है, जिसे ढूंढने के लिए राज्य के मंत्री का बेटा ग्युन-वू, जो एक विद्वान है और विदेश से पढ़कर आया है, जिसे राजकुमारी का रक्षक बनाया गया था, राजकुमारी की मदद करता है।

कहानी और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग तब हो जाती है, जब इन दोनों के बीच माँ को तलाश करने का सफर प्यार के खूबसूरत सफर में बदल जाता है। दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है, और दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगते हैं।

आगे क्या होगा, इन दोनों के प्यार के बीच कैसी-कैसी चुनौतियाँ आएंगी, और क्या दोनों का प्यार सफल होगा, जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

कैसी है हिंदी डबिंग

बात करें अगर इस शो की हिंदी डबिंग की, तो अच्छी डबिंग की गई है, जिससे एक्सप्रेशन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही शो की कहानी भी एकदम नई या फिर यूनिक नहीं है, ऐसी कहानी आपने कई फिल्मों और शोज़ में देखी होंगी, लेकिन इस शो में कहानी का प्रस्तुतीकरण बहुत अच्छे से किया गया है, जो आपके इंट्रेस्ट को आखिरी तक बनाए रखता है।

इस शो में आपको इमोशनली कनेक्ट करने का पावर है। शो की कहानी रोचक तरीके से आगे बढ़ती है, जिसमें आपको कॉमेडी, पॉलिटिक्स, लव स्टोरी सब देखने को मिलेगा।

कैरेक्टर्स की एक्टिंग

शो के सभी एक्टर्स ने बेहतरीन एक्टिंग की है, सभी कैरेक्टर्स अपने रोल में इतने ज्यादा गहराई से डूबे हुए हैं, जिनसे आप भी पूरी तरह से कनेक्ट हो जाएंगे। इस शो में आपको रोमांस, कॉमेडी, हिस्टोरिकल ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा। अगर आप हिस्ट्री से जुड़ी पुराने समय की कहानी जानने में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो एक बार इस शो को ज़रूर देखें, जो आपको एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट देगा।

शो की कहानी प्रेडिक्टेबल है, जिसमें आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन फिर भी आप कहानी से जुड़े रहना चाहेंगे। एक स्ट्रॉन्ग इंगेजिंग पावर के साथ कहानी आगे बढ़ती है।

निष्कर्ष

अगर आप अपना समय एक अच्छे शो में बिताना चाहते हैं, जो आपको हिस्ट्री, रोमांस, कॉमेडी और एक इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी दिखाए, तो आप इस शो को बिल्कुल भी मिस न करें। इस कोरियन शो को हिंदी, इंग्लिश और साउथ की सभी लैंग्वेज में रिलीज़ कर दिया गया है, जो आपको अमेज़न प्राइम, एमएक्स प्लेयर, मिनी टीवी हर जगह देखने को मिल जाएगा। इस शो को मेरी तरफ से 5 में से 3 स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

25 26 27 October 2024 Ott Releases: गेमिंग इंसान,द एक्सटोरशन, मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया जैसी फ़िल्में देखें इस हफ्ते

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment