इस वेब सीरीज की स्टोरी पूरी तरह से यूट्यूबर ‘ट्रिगर्ड इंसान’ की जिंदगी पर बेस्ड है, जिसमें उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है, जिसमें बीच-बीच में ट्रिगर्ड इंसान के भाई और फेमस यूट्यूबर ‘फुकरा इंसान’ और ‘आशीष चंचलानी’ जैसे लोग गेस्ट अपीयरेंस के रूप में दिखाई देते हैं।
जिसमें किस तरह से ट्रिगर्ड इंसान अपनी रोज की जिंदगी में गेम खेलते हैं, टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं और किस तरह से ये ऐड शूट्स करते हैं, यही सब चीजें इसमें दिखाई गई हैं। एक तरह से देखा जाए तो यह रियलिटी शो कम और डॉक्यूमेंट्री ज्यादा है, जिसमें इनके घरवालों और दोस्तों को भी दिखाया गया है। किस तरह की दिक्कतों को ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री फेस करती है, इस मुद्दे पर भी मुख्य रूप से फोकस किया गया है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
अगर बात करें इस शो की प्रोडक्शन क्वालिटी की, तो यह काफी प्रीमियम है। सीरीज की लोकेशंस भी काफी उच्च स्तर की हैं, जिसमें बड़े-बड़े गेमिंग सेट्स को भी दिखाया गया है। इसका कैमरा वर्क भी बढ़िया है, जिसमें काफी यूनिक स्टाइल से शो को शूट किया गया है।
खामियां
इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी कमी यह है कि इसे हर तरह की ऑडियंस पसंद नहीं करेगी। इसकी दूसरी सबसे बड़ी कमी यह है कि इसमें पूरी तरह से ऑनलाइन गेमिंग पर फोकस किया गया है, जोकि इसके लिए एक बड़ा डिसएडवांटेज है, क्योंकि हर तरह की जनता गेम्स नहीं पसंद करती।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप फुकरा इंसान और ट्रिगर्ड इंसान के डाई हार्ट फैन हैं, तो आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं, अन्यथा इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है, जिससे यह सीरीज आपको अट्रैक्ट कर सके। इसकी पूरी कहानी में गेमिंग इंडस्ट्री को फोकस किया गया है, चाहे दोस्त हों या रिश्तेदार, सभी को कहीं न कहीं गेमिंग से कनेक्ट कर दिया गया है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kundannoorile Kulsitha Lahala Review: हंसी मज़ाक में छुपा है जिंदगी का राज







