Yalakunni Movie Review: सस्पेंस से भरपूर धराली मंडला गांव की यूनीक स्टोरी

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 12:55 PM (IST)
Yalakunni review in hindi

कन्नड़ इंडस्ट्री की ओर से एक नई फ़िल्म आज 25 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘यालाकुन्नी’ है।

फ़िल्म के जोनर की बात करें तो यह एक्शन और कॉमेडी ड्रामा है। जिसका डायरेक्शन ‘एन आर प्रदीप कुमार’ ने किया है, जिन्होंने इस फ़िल्म से ही अपने डायरेक्शनल करियर की शुरुआत की है।

फ़िल्म की स्टोरी ‘धरणी मंडला’ नाम के एक गाँव की है, जिसमें केडी नाम का एक ठग रहता है, जो कि काफी क्रूर प्रवृत्ति का इंसान है, इसी पर आगे की कहानी गढ़ी गई है।

कहानी

फ़िल्म की स्टोरी ‘धरणी मंडला’ नाम के गाँव से शुरू होती है, जहाँ पर मंदिर से मूर्ति चोरी हो जाने की घटना सामने आती है, जिसके बाद गाँव में काफी अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

गाँव का पुजारी भविष्यवाणी करता है कि आधी रात मंदिर में मूर्ति अपने आप प्रस्तुत हो जाएगी। बाद में होता भी ठीक वैसा ही है।
आगे की कहानी में मेन किरदार ‘सत्या’ दिखाई देता है, जिसके पिताजी ‘केडी नागप्पा’ काफी रसूखदार व्यक्ति थे, जिन्होंने गाँव के लोगों पर काफी जुल्म ढाए थे।

हालांकि, जैसे-जैसे लोगों के बीच समझ बढ़ी, वैसे-वैसे लोग अपनी आवाज़ बुलंद करने लगे और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे, जिससे सभी आज़ाद हो जाते हैं।

फ़िल्म में आपको कॉमेडी भी देखने को मिलती है, जिससे कई मौकों पर यह आपको मनोरंजित भी महसूस करवाती है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक काफी बढ़िया है, जिसमें कुछ गाने भी काफी अच्छे हैं। इसकी सिनेमैटोग्राफी की बात करें तो यह भी काफी यूनिक है, जिसमें सभी दृश्य काफी खूबसूरत नज़र आते हैं।

खामियाँ

मूवी की सबसे बड़ी कमी कहानी का सुस्त होना है, जिसे एडिटिंग के दौरान थोड़ा छोटा किया जा सकता था। बात करें इसकी दूसरी सबसे बड़ी कमी की, तो यह इसका कैरेक्टर डेवलपमेंट है, क्योंकि यह गाँव के वातावरण के माहौल पर बुनी गई है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको कॉमेडी ड्रामा फ़िल्में देखना पसंद है, तो आप इस फ़िल्म को रिकमेंड कर सकते हैं, जिसमें आपको भरपूर कॉमेडी के साथ बढ़िया एक्टिंग भी देखने को मिलती है।

हमारी तरफ से इस फ़िल्म को दिए जाते हैं 5/2 ⭐.

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gaming insaan Show Review: ट्रिगर इंसान और फुकरा इंसान का बड़ा धमाका।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment