C-202 Movie Review: ‘सी 202’ जादू टोना आत्माओ से भरी एक मज़बूत कहानी

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 1:00 PM (IST)
C-202 Movie Review

‘सी 202’ एक हॉरर जॉनर की तेलुगु फिल्म है। पिछले कुछ समय से हमें दोबारा से हॉरर फिल्मों के प्रति दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है। और यही वजह है कि हमें तेलुगु इंडस्ट्री में हॉरर जॉनर पर नई-नई अलग-अलग तरह की फिल्में आती दिखाई दे रही हैं। इसी श्रृंखला में एक नई फिल्म “सी 202” आई है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है, क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं। आइए जानते हैं विस्तार से फिल्म के बारे में।

मुन्ना काशी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सी 202’ में हमें कलाकारों के रूप में मुन्ना काशी, तनिकेल्ला भरानी, सुब्बालेखा सुधाकर देखने को मिलते हैं। सी 202 में एक रहस्यमय घर को दिखाया गया है। इसी घर में रहने वाली एक लड़की की मौत हो जाती है और लोगों का ऐसा मानना है कि ये मौत जादू-टोने की वजह से हुई है। भूतला राजा नाम का एक जादूगर, जो इस घर में रहने वाले सभी लोगों को परेशान कर रहा है। अब ये जादूगर ऐसा क्यों कर रहा है, इस घर में क्या आत्माओं का साया है? आखिर क्या है इस घर का इतिहास? इन्हीं सब चीजों के बारे में जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

फिल्म की कहानी तब खास हो जाती है जब निर्देशक इसे हमारे सामने हॉरर जॉनर के रूप में प्रस्तुत करते हैं। कहानी आपको खुद से पूरी तरह से जोड़ लेती है। फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर बहुत मेहनत से काम किया गया है। एडिटिंग से लेकर म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी, कलर ग्रेडिंग, हर चीज का इस्तेमाल फिल्म में अच्छे से किया गया है। इस फिल्म के निर्माता मुन्ना काशी ने फिल्म बनाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत अच्छा है, जो इसे और भी मजेदार बनाता है।

फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कहानी हमें डराने में पूरी तरह से कामयाब रहती है। म्यूजिक हॉरर सीन को और भी प्रभावी बनाता है। तनिकेल्ला भरानी ने भूतला राजा के किरदार को निभाया है और वो बहुत अच्छे लगे। अगर फिल्म के निगेटिव पॉइंट की बात की जाए, तो फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा लंबा है, जिसे छोटा किया जा सकता था। अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

क्या सच में जादू-टोना किया जा सकता है?

साइंस इस चीज को नहीं मानता कि जादू-टोना जैसी कोई चीज होती है, पर अलग-अलग देशों में उनकी संस्कृति के हिसाब से ये माना जाता है कि जादू-टोना, तांत्रिक शक्तियों से किसी भी इंसान के जीवन में बाधा डाली जा सकती है। अब ऐसा असल में होता है या नहीं, इसके बारे में नहीं बताया जा सकता है। लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, भारत, कुछ यूरोपीय देशों में रहने वाले लोगों को जादू-टोने पर विश्वास है। हमारा यही मानना है कि इस तरह की चीजों के पीछे सिर्फ और सिर्फ अंधविश्वास छिपा हुआ है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pottel Movie Review: IMDB पर मिली “9.1” की रेटिंग गरीब और अमीर के बीच का भेदभाव दिखाती पोटेल!!

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment