ये तीन पंजाबी फिल्म होगी ओटीटी पर रिलीज़

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 5:09 PM (IST)
Punjabi Movies Moh OTT Release Date

आजकल अत्यधिक काम के कारण लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्में नहीं देख पाते हैं, उन दर्शकों को इंतज़ार रहता है फिल्मों के ओटीटी रिलीज़ का। एक छोटे से रीचार्ज से आसानी से ओटीटी प्लान लिया जा सकता है, और अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर एक साथ देखा जा सकता है।

जिसे जहां चाहे मोबाइल पर, टीवी पर, अपनी सुविधा के अनुसार हम देख सकते हैं। ओटीटी के इस जमाने में फिल्म रिलीज़ के दो महीने बाद ही फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी पंजाबी फिल्में ओटीटी पर आने वाली हैं।

ऊंचा दर बाबे नानक दा

ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज़ की गई थी। जिसमें हमें देव खरौद, मोनिका गिल, ईशा रिखी जैसे पंजाबी कलाकार देखने को मिले थे। फिल्म का निर्देशन तरनवीर सिंह ने किया था। जिस तरह की फिल्म से आशा थी, ये फिल्म उन आशाओं पर खरी नहीं उतरी। इस फिल्म को पहले चौपाल टीवी पर 12 अक्टूबर को रिलीज़ होना था, पर अब इसकी रिलीज़ डेट को बदलकर 14 नवंबर कर दिया गया है। तो अब आप ऊंचा दर बाबे नानक दा फिल्म को 14 नवंबर से चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

निगाह मर्दा आई वे

निगाह मर्दा आई वे, ये एक पंजाबी रोमांटिक फिल्म है, जिसे रूपिंदर इंद्रजीत ने लिखा भी है और इसका निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में हमें गुरनाम भुल्लर, रघुन मेहता देखने को मिलते हैं। 17 मार्च 2023 को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया था। इस फिल्म की सराहना भी खूब की गई थी, इसलिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन दिया था।

अब निगाह मर्दा आई वे फिल्म की जो अपडेट निकलकर हमारे सामने आ रही है, इस फिल्म को 27 नवंबर को दिन के एक बजे ज़ी पंजाबी टीवी चैनल पर रिलीज़ कर दिया जाएगा। अभी इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स ही बेचे गए हैं, जल्द ही हमें ये फिल्म ओटीटी पर भी देखने को मिल जाएगी। इसके बाद आप इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होते हुए देख सकते हैं।

मोह

जगदीप सिद्धू के निर्देशन में बनी मोह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में हमें सरगुन मेहता, गीताज़ बिंद्राखिया देखने को मिलते हैं। इस फिल्म को पहले सिर्फ पंजाब और हरियाणा में ही रिलीज़ किया गया था, पर बाद में लोगों की उत्सुकता को देखते हुए इसे दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में रिलीज़ किया गया था।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार किया है। मोह की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दोबारा 4 अक्टूबर 2024 को री-रिलीज़ किया गया। अभी मोह फिल्म की ओटीटी डेट को कन्फर्म नहीं किया गया है, पर एक अनुमान के मुताबिक इसे चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Eligge Payana Yavudo Daari Review: थ्रीलर जोनर में इस साल की बेस्ट कन्नड़ फिल्म,जिसे देख कर आपके रोंगटे खडे हो जायेंगे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment