ये पूरा साल एंटरटेनमेंट के मामले में खास रहा है, कई बेहतरीन फ़िल्में एक के बाद एक रिलीज होती रही हैं और अब साल के बचे हुए दो महीने भी एंटरटेनमेंट से भरे हुए होने वाले हैं।
आज इस आर्टिकल में हम नोवंबर और दिसंबर में आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आए हैं कि इन दो महीनों में आपको कौन-कौन सी फ़िल्में किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी।
नवंबर अपकमिंग मूवीज एंड वेब सीरीज
सिंघम अगेन – 1 नवंबर 2024
रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसमें आपको अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टोटल बजट 375 करोड़ का है। यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होने वाली है।
भूल भुलैया 3 – 1 नवंबर 2024
यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं अनीस बज़्मी। फिल्म के लीड फीमेल कैरेक्टर में आपको तृप्ति डिमरी और विद्या बालन नजर आने वाली हैं।
सिटाडेल: हनी बनी (नेटफ्लिक्स) – 7 नवंबर 2024
राज एंड डीके द्वारा निर्देशित सिटाडेल: हनी बनी एक अपकमिंग वेब सीरीज है। इस सीरीज में आपको मुख्य भूमिका में वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु, एम्मा कैनिंग आदि कलाकार नजर आने वाले हैं।
विजय 69 (नेटफ्लिक्स) – 8 नवंबर 2024
इस फिल्म में आपको अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएंगे, जो एक अथलेटिक मैन की तरह दिखाए गए हैं और 69 की उम्र में अपने तैराकी के सपने को पूरा करते हैं।
ख्वाबों का झमेला (जियो सिनेमा) – 8 नवंबर 2024
प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता स्टारर फिल्म ख्वाबों का झमेला जियो सिनेमा पर डायरेक्ट प्रीमियर की जाएगी। फिल्म की कहानी रोम-कॉम जॉनर पर आधारित है। यह फिल्म एक फील गुड रोमांटिक ड्रामा होने वाली है।
हियर – 8 नवंबर 2024
6.8 IMDb रेटिंग वाली एक ड्रामा फंतासी फिल्म, जिसे 8 नवंबर 2024 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक पारिवारिक कहानी है। अगर आपने इसका ट्रेलर देखा है, तो आप फिल्म को देखने की भी जरूर कोशिश करेंगे। एक इंटरेस्टिंग फिल्म है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।
कंगुवा – 14 नवंबर 2024
सिवा द्वारा डायरेक्टेड एक्शन फंतासी फिल्म, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में बॉबी देओल, दिशा पाटनी, सूर्या, योगी बाबू आदि जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नवंबर में आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 300 से 350 करोड़ है।
मटका – 14 नवंबर 2024
वरुण तेज की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मटका, जिसकी कहानी 1958 से 1982 के समय पर आधारित है। यह तेलुगु फिल्म है और हिंदी डब में भी आपको देखने को मिल सकती है।
द साबरमती रिपोर्ट – 15 नवंबर 2024
गुजरात के गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस बर्निंग केस पर आधारित है इस फिल्म की कहानी।
मैच फिक्सिंग – 15 नवंबर 2024
मैच फिक्सिंग, जैसा कि इसका नाम है, बिल्कुल भी यह उस तरह से मैच फिक्सिंग पर आधारित फिल्म नहीं है। फिल्म की कहानी आपको हिंदू-मुस्लिम, इंडिया-पाकिस्तान और टेररिस्ट वाले मुद्दे पर देखने को मिलेगी।
ग्लैडिएटर 2 – 15 नवंबर 2024
यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, इसके डायरेक्टर हैं रिडली स्कॉट। इस फिल्म को 250 से 300 मिलियन के बजट के साथ बनाया गया है। यह एक हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म है, जो साल 2000 में आई ग्लैडिएटर का दूसरा पार्ट होने वाली है।
नद – 15 नवंबर 2024
ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे मराठी लैंग्वेज में बनाया गया है। फिल्म में आपको प्रवीण जाधव के द्वारा लिखी गई स्टोरी और विशाल गिरी का निर्देशन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी कॉलेज लव स्टोरी पर आधारित है।
नाम – 22 नवंबर 2024
अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसका डायरेक्शन दिया है अनीस बज़्मी ने। 22 नवंबर को थिएटर में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म का अभी तक सिर्फ एक पोस्टर रिलीज किया गया है, बाकी आपको पूरी फिल्म 22 नवंबर को देखने को मिल जाएगी।
आई वांट टू टॉक – 22 नवंबर 2024
अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म आई वांट टू टॉक, जिसका छोटा सा वीडियो क्लिप रिलीज किया गया है। फिल्म का टॉपिक बहुत ही इंटरेस्टिंग लग रहा है। इस फिल्म को भी 22 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर हैं शूजित सरकार।
सुस्वागतम खुशामदीद – 22 नवंबर 2024
धीरज कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ नजर आने वाली हैं। इनके साथ पुलकित सम्राट, प्रियंका सिंह, ऋतुराज सिंह, मेघा मलिक, अरुण बाली आदि कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर आउट हो चुका है और फिल्म भी 22 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
रंथी – 22 नवंबर 2024
यह एक मराठी फिल्म है, जिसमें आपको शरद केलकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आप भूलकर भी स्किप नहीं कर सकते, अगर आपने इसके ट्रेलर को देख लिया है। जिस तरह की एक्टिंग इसमें शरद केलकर की देखने को मिलेगी, आप इस फिल्म और इस हीरो के फैन हो जाएंगे।
मैकेनिक रॉकी – 22 नवंबर 2024
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे तेलुगु लैंग्वेज में बनाया गया है। फिल्म की कहानी, अगर आपने मार्टिन फिल्म देखी है, तो आपको उस फिल्म से मिलती-जुलती नजर आएगी, जिसे आप 22 नवंबर से थिएटर में एंजॉय कर सकेंगे।
मोआना 2 – 27 नवंबर 2024
ये एक एनिमेटेड फिल्म है, जो मोआना 2016 फर्स्ट पार्ट का सीक्वल पार्ट होने वाली है। फिल्म की कहानी एडवेंचर से जुड़ी हुई है। फिल्म का प्रोडक्शन वाल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियोज के द्वारा किया गया है।
मेट्रो इन डिनो – 29 नवंबर 2024
अनुराग बासु द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में आपको प्यार भरी खट्टी-मीठी कहानी, रिश्तों के बीच उतार-चढ़ाव की देखने को मिलेगी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अनुपम खेर, अली फजल, केके मेनन आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 2007 में आई मेट्रो फिल्म का सीक्वल पार्ट है।
बदतमीज गिल – 29 नवंबर 2024
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना, परेश रावल जैसे और भी कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में अपारशक्ति खुराना का कैरेक्टर वाणी कपूर के भाई का कैरेक्टर है और परेश रावल वाणी कपूर के पिता का कैरेक्टर निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया है नवजोत गुलाटी ने। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है।
दिसंबर अपकमिंग मूवीज एंड वेब सीरीज
पुष्पा 2 – 5 दिसंबर 2024
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इतनी ज्यादा इस फिल्म की हाइप बनी हुई है, हम बात कर रहे हैं पुष्पा 2 की। अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसमें आपको रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म को 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।
छावा – 6 दिसंबर 2024
विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म छावा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 6 दिसंबर को थिएटर में रिलीज की जाएगी। यह एडवेंचर ड्रामा फिल्म होने वाली है।
क्रेवन द हंटर – 13 दिसंबर 2024
हॉलीवुड की यह एक सुपरहीरो साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है, जो पूरी तरह से R रेटेड फिल्म है, जिसमें आपको खूब सारा दिल दहलाने वाला मार-काट भरा कॉन्टेंट देखने को मिलेगा।
वेलकम टू द जंगल – 20 दिसंबर 2024
फैन्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जो एक कॉमेडी एडवेंचर फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में आपको पूरी बॉलीवुड के आधे से ज्यादा स्टार मिलने वाले हैं। फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स की एक लंबी लिस्ट शामिल है, जिसमें से मुख्य कुछ इस प्रकार हैं – अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, परेश रावल, संजय दत्त, अनिल कपूर आदि। वैसे तो इस फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल कन्फर्मेशन हो चुकी है, लेकिन पोस्टपोन होने की भी पूरी चान्सेस हैं।
मारको – 20 दिसंबर 2024
यह एक मलयालम लैंग्वेज की एक्शन हॉरर क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको हनीफ अदन का डायरेक्शन और इन्हीं के द्वारा लिखी गई फिल्म की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रियाज खान, उन्नी मुकुंदन, सिद्धीक, जगदीश और कबीर दुहान सिंह।
मुफासा: द लायन किंग – 20 दिसंबर 2024
मुफासा: द लायन किंग, इस साल की मोस्ट अवेटेड एनिमेटेड फिल्म, जिसकी हिंदी डब में आपको बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनके दोनों बेटों की हिंदी डबिंग वॉइस एक्सपीरियंस करने को मिलेगी।
सोनिक 3 – 20 दिसंबर 2024
मस्ट वॉच की कैटेगरी में आने वाली यह एक एडवेंचर एनिमेटेड अपकमिंग फिल्म है, जिसमें आपको जेफ फाउलर का डायरेक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी सेगा वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है।
विदुथलै 2 – 20 दिसंबर 2024
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो विदुथलै का दूसरा पार्ट होने वाली है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जो तमिल लैंग्वेज में बनाई गई है, लेकिन इसे सभी साउथ लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा।
UI – 20 दिसंबर 2024
ये एक कन्नड़ लैंग्वेज की फिल्म है, जिसमें आपको खूब सारा एक्शन थ्रिलर देखने को मिलेगा। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं उपेंद्र राव और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिसे 20 दिसंबर को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।
वनवास – 20 दिसंबर 2024
गदर 2 फिल्म से फेमस हुए उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म वनवास। इस फिल्म के डायरेक्टर भी कोई और नहीं, बल्कि गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ही हैं। फिल्म की कहानी इमोशन से जुड़ी हुई नजर आने वाली है।
बैडस रविकुमार – 20 दिसंबर 2024
हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है और पहले कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो चुकी है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर कन्फर्म हुई है। तो यह आपको दिसंबर की आने वाली फिल्मों में देखने को मिल जाएगी, जिसे आप थिएटर में जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
बेबी जॉन – 25 दिसंबर 2024
वरुण धवन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जिसमें वह एक अलग रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है बेबी जॉन, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इस साल के लास्ट में आपके एंटरटेनमेंट के लिए नए साल के जश्न को दोगुना करने के लिए आ रही है वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन।
सितारे ज़मीन पर – 25 दिसंबर 2024
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस साल की एक बड़ी फिल्म, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म भी आपको 25 दिसंबर को देखने को मिल जाएगी, जिसकी ऑफिशियल रिलीज डेट की कन्फर्मेशन हम सबके बीच आ चुकी है, लेकिन इस फिल्म के पोस्टपोन होने की भी कुछ चान्सेस हैं।
स्क्विड गेम 2 (नेटफ्लिक्स) – 26 दिसंबर 2024
यह एक कोरियन वेब सीरीज है, जो पहले ही रिलीज हो चुके स्क्विड गेम का दूसरा पार्ट होने वाली है। इसका पहला पार्ट 2021 में आया था और अब इसका सेकंड पार्ट भी रिलीज के लिए तैयार है, जो आपको 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Singham Again Early Review: सिंघम अगेन की प्रारंभिक समीक्षा, रेटिंग के साथ










