तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम है जिन्ना। इस फिल्म में आपको कहानी देखने को मिलती है जिन्ना की, जो एक टेंट हाउस चलाता है और उस पर बहुत ज़्यादा कर्ज़ हो गया है। जिन्ना की एक दोस्त रेणुका होती है, जो सुन और बोल नहीं पाती। रेणुका जिन्ना की किस तरह से मदद करती है, ये सब कुछ जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
दो घंटे नौ मिनट की इस फिल्म का रिव्यू अगर हम आपके लिए एक लाइन में करें, तो ये ठीक-ठाक एक एवरेज फिल्म है, इसकी प्रोडक्शन वैल्यू को देखकर ऐसा लगता है कि आप कोई टीवी शो देख रहे हैं। फिल्म के एक्शन सीन इतने निम्न स्तर के हैं, जिनको देखकर आपको साफ़ पता लग जाएगा कि फिल्म का बजट कितना कम रखा गया है।
फिल्म के दूसरे हाफ में दिखाया जाने वाला ट्विस्ट के बाद कहानी काफी आकर्षक हो जाती है। फिल्म की कहानी यूनिक है, अगर इसके स्क्रीनप्ले पर सही से काम किया जाता, तो और भी अच्छा रहता। कॉमेडी कहीं पर अच्छी लगती है और कहीं पर बेसिर-पैर की दिखाई जाती है। फिल्म के सभी एक्टर ने कोई खास काम नहीं किया है, सबने बस खानापूर्ति ही की है।
निर्देशक इस फिल्म के पार्ट 2 को भी लाने जा रहे हैं, पर हमें ऐसा नहीं लगता कि इस फिल्म का पार्ट 2 भी आना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से ये फिल्म है, इसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि इसका पार्ट 2 आएगा। फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया जाने वाला ट्विस्ट ने इस फिल्म को बचा लिया, वरना ये फिल्म कहीं न कहीं बॉक्स ऑफिस पर डिज़ास्टर साबित होती। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से दो स्टार। फिल्म की हिंदी डबिंग ठीक है, आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
फिल्म के गानों की डबिंग बहुत खराब की गई है, ये अगर फिल्म में न भी होते, तब भी इस फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Lucky Baskhar Movie Review: ममूटी के बेटे दुलकर सलमान की गरीबी से अमीरी तक का सफर







