Ka Telugu Movie Review: हत्यारा डाकिया या फिर एक मामूली सा सरकारी मुलाजिम ।

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 9:29 PM (IST)
Ka Telugu Movie Review

तेलुगू इंडस्ट्री की ओर से आज सिनेमाघरों में एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘का’ है। मूवी का निर्देशन सुजीत और संदीप ने किया है। बात करें इसके जॉनर की, तो यह थ्रिलर और सस्पेंस कैटेगरी में आती है।

जिसकी लंबाई 2 घंटे 10 मिनट की है। बात करें फिल्म की कहानी की, तो यह ‘वासुदेव’ नाम के किरदार पर आधारित है, जो पेशे से एक डाकिया है, जिसे एक अनजान व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया जाता है।

कहानी

स्टोरी की शुरुआत वासुदेव नाम के व्यक्ति से होती है, जिसका किरदार किरण अब्बावरम निभा रहे हैं। जो एक अनाथ है और उसे बचपन से ही दूसरों के पत्र पढ़ने का शौक है, जिसमें वह अपने खोए हुए लोगों को तलाशता है। पर आश्रम के मास्टर द्वारा एक दिन उसकी चोरी पकड़ी जाती है।

और उसे वहाँ बहुत डाँट पड़ती है, उसे वहाँ से निकाल दिया जाता है। इसके बाद वह अपने गाँव ‘कृष्णागिरि’ वापस आ जाता है, जहाँ वह एक लड़की से मिलता है, जिसका नाम ‘सत्यभामा’ है। सत्यभामा के किरदार में आपको साउथ एक्ट्रेस नयन सायिका नजर आने वाली हैं।

जिससे वासुदेव को प्रेम हो जाता है। दोनों की प्रेम कहानी के साथ-साथ गाँव में कुछ घटनाएँ होने लगती हैं, जैसे कुछ लड़कियों का गायब होना, जिससे गाँव की लड़कियों के साथ-साथ वासुदेव की जिंदगी भी मुश्किल में पड़ जाती है।

क्योंकि उसे एक अनजान व्यक्ति अपहरण कर लेता है। गाँव में लड़कियों को कौन गायब कर रहा है, साथ ही वासुदेव का अपहरण किसने किया है, वह अनजान नकाबपोश व्यक्ति कौन है और वासुदेव से क्या चाहता है, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

खामियाँ

बात करें इस फिल्म की खामियों की, तो यह फिल्म शुरुआती दौर में काफी धीमी चलती है। फिल्म के सेकंड हाफ की तरह अगर यह फिल्म फर्स्ट हाफ में भी उतनी ही ज्यादा मनोरंजक बनाई जाती, तो यह और ज्यादा दर्शकों को पसंद आती।

फिल्म के किरदार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते कम ही नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी को पुरानी फिल्मों की तरह ही घिसा-पिटा दिखाया गया, जिसमें कोई भी नयापन देखने को नहीं मिलता।

अच्छाइयाँ

सुजीत और संदीप ने फिल्म के कॉन्सेप्ट को काफी सजा-संवार कर दर्शकों के सामने रखा है। जिससे सभी फैंस इस फिल्म के लिए और ज्यादा आकर्षित होंगे। फिल्म में वासुदेव के किरदार को बहुत ज्यादा मजबूती के साथ दिखाया गया है।

जिससे फैंस पूरी फिल्म में वासुदेव के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी ज्यादा शानदार है, जो डायलॉग के साथ काफी अच्छे से संयोजन बना रहा है। वहीं बात करें स्क्रीनप्ले की, तो वह भी ठीक-ठाक दिखाई देता है।

फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर फिल्म काफी आकर्षक है, जिसे आप दिवाली के इस मौके पर अपने परिवार के साथ देख सकते हैं, क्योंकि इस फिल्म में कोई भी एडल्ट सीन नहीं दिखाए गए हैं।

फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस ही नहीं, बल्कि आपको धमाकेदार एक्शन सीन भी देखने को मिलने वाले हैं। तो अगर आप धुआँधार एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही है, क्योंकि इस फिल्म में आपको सब कुछ मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Lubber Pandhu Movie Review: 5 करोड़ की फिल्म,किया 45 करोड़ का कारोबार

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment