Amaran Ott Release Date: जानिए कब आ रही है आपकी पसंदीदा फिल्म इस ओटीटी पर

Written by: Amir khan
Publish On: September 15, 2025 11:18 AM (IST)
amaran ott release date

तमिल फिल्म “अमरन” को 31 अक्टूबर 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ कर दिया गया है। राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और सिवाकार्तिकेयन, साई पल्लवी जैसी स्टार कास्ट के साथ अमरन के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास सुरक्षित हैं। आप इस फिल्म को दिसंबर 2024 के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

जिस तरह से मलयालम फिल्मों से फहद फ़ाज़िल, ममूटी का नाम जुड़ जाने पर लोग सिनेमा घरों तक खिंचे चले जाते हैं, ठीक उसी तरह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सिवाकार्तिकेयन हैं, जो फिल्म करते नहीं बल्कि इसे जीते हैं। भारतीय आर्मी के मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर इस फिल्म को दर्शाया गया है। इन्हें कश्मीर से आतंकवाद मिटाने का क्रेडिट जाता है।

फिल्म का पहला हिस्सा लंबा समय लेता है रोमांस को बिल्ड करने में। साई पल्लवी आपको ‘शॉक, सरप्राइज़, सैटिस्फाइड’ सब कुछ करती नज़र आने वाली हैं। है तो यह एक साधारण प्यार-मोहब्बत वाली कहानी, पर ’96 फिल्म’ वाली आपको फील आएगी।

एक सीन में मुकुंद वापस कश्मीर लौट रहा होता है, तब साई पल्लवी अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो निकालकर उसे देती हैं और बोलती हैं, अपने पर्स में रख लो। वो सीन इतना इमोशन से भरा हुआ है कि आपकी आँखों से आंसू निकल आएंगे।

इस फिल्म में साई पल्लवी के रोल को देखकर एक बात तो कन्फर्म हो गई है कि साई पल्लवी रामायण में सीता माँ का रोल 100% अच्छा करने वाली हैं। इंटरवल से पहले हमें लंबा चेज़ और एक्शन सीन देखने को मिलता है।

निगेटिव पॉइंट

फिल्म थोड़ी लंबी है। फिल्म के दूसरे हिस्से में रोमांस दिखाने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि पहले हिस्से में रोमांस दिखाया जा चुका था। फिल्म का बजट 130 करोड़ बताया जा रहा है। बजट को देखते हुए वीएफएक्स पर कम पैसा खर्च किया गया है, क्योंकि फिल्म के बहुत से वीएफएक्स ऑफ फील कराते हैं।

पॉजिटिव पॉइंट

फिल्म अपनी एंडिंग में आपका दिल जीत लेती है। एंडिंग देखकर आपको फिल्म से जितने भी गिले-शिकवे होते हैं, सभी दूर हो जाते हैं। राजकुमार पेरियासामी इतना इमोशनली कनेक्ट करवा देते हैं फिल्म के कैरेक्टर से, कि अगर फिल्म में उसके साथ कुछ भी होता है, तब आपको ऐसा फील होता है कि ये आपके साथ हुआ है। एंडिंग में आप लाख कोशिशों के बावजूद अपनी आँखों से आंसू नहीं रोक पाते हैं।

बजट

130 से 150 करोड़

कलेक्शन

फिल्म रिलीज़ के दूसरे दिन तक 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। जिस तरह से यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही अमरन अपने बजट को कवर करने में कामयाब रहेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

अमरन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे अमरन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment