Kozhipannai Chelladurai Movie Review: भाई और बहन की इमोशनल कहानी हसीं मजाक के ट्विस्ट के साथ, जिसे देख कर आपके आंसू नहीं रुकेंगे

Written by: Arshi
Publish On: September 15, 2025 11:47 AM (IST)
Kozhipannai Chelladurai Movie Review In Hindi

तमिल भाषा की ये फिल्म, जिसे 20 सितंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था, अब तक की बेहतरीन तमिल फिल्मों में से एक है। फिल्म की IMDb रेटिंग है 7.3।

इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। फिल्म में आपको एक इमोशनल कहानी के साथ-साथ एक प्यार भरा रिश्ता भी देखने को मिलेगा। आप कहानी से पूरी तरह बंध जाएंगे, जिस तरह भाई-बहन के रिश्तों के उतार-चढ़ाव आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे।

फिल्म के निर्देशक हैं सीनू रामासामी, और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। मुख्य कलाकारों में आपको एगन (चेल्लादुरई), ब्रिगिडा सागा (तमराईसेल्वी), योगी बाबू (पेरियासामी), मोहन बाबू, बावा चेल्लादुरई, सत्यदेवी, कुट्टी पुली दिनेश, ऐश्वर्या दत्ता (चेल्लादुरई की माँ), मानसवी कोट्टाची आदि कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का प्रोडक्शन किया गया है विजन सिनेमा हाउस के द्वारा। फिल्म का कुल रनिंग टाइम है 2 घंटे 2 मिनट। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है फिल्म की कहानी, और क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

फिल्म की कहानी

कहानी मुख्य रूप से कोझी चेल्लादुरई के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी एक छोटी बहन होती है, जयसुधा। इन दोनों भाई-बहन की संघर्षपूर्ण जिंदगी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी, क्योंकि इनकी माँ का एक ऐसा संबंध सामने आता है, जो इनके पूरे परिवार में दरार डाल देता है। अब चेल्लादुरई और जयसुधा अपने चाचा पेरियासामी के पास रहने चले जाते हैं, जहां चेल्लादुरई को बहुत ही कम उम्र में काम करना पड़ता है, और अपने कमाए हुए पैसों से अपनी बहन की शिक्षा पूरी करवाता है, ताकि उसे एक योग्य और सशक्त लड़की बनाया जा सके।

लेकिन कहानी नया मोड़ तब लेती है, जब चेल्लादुरई को अपनी बहन और उसके पति के रिश्ते के बारे में पता चलता है, जो उसे बहुत परेशान करता है। बहन पर हो रहे अत्याचार की वजह से चेल्लादुरई पर विपरीत असर पड़ता है।

आगे क्या होगा, कैसे जयसुधा और उसके पति के बीच का रिश्ता एक नया मोड़ लेगा, और चेल्लादुरई को इसके लिए क्या-क्या करना होगा, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपको हिंदी डब भाषा में भी उपलब्ध होगी।

क्यों देखें ये फिल्म

एक बेहतरीन फिल्म, जिसकी कहानी भले ही आपको सुनने में एक साधारण सी कहानी लग रही हो, लेकिन यह बेहतरीन तमिल फिल्मों की कहानियों में से एक है, जिसमें आपको इमोशंस, गुस्सा, प्रेम कहानी, रोमांच और रोमांस सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

फिल्म की कहानी एक बहुत ही गंभीर कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है, लेकिन जिस तरह इसे प्रस्तुत किया गया है, आपको पूरी फिल्म हंसते-हंसते पूरी करनी होगी। एक शानदार मनोरंजक फिल्म है, जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप एक फील-गुड फिल्म की तलाश में हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए, जिसे देखकर आपको अंदर से अच्छा महसूस होगा। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 3 की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दिवाली खत्म पर ये ,7,8,9 November 2024 Upcoming Movies करेंगी पूरा वीक रोशन

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment