2025 में आने वाला साल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक फिल्मों का सैलाब लेकर आने वाला है। एक नई खबर के अनुसार, अगले पांच साल धार्मिक फिल्मों के ही होने वाले हैं। जिस तरह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स, डीसी सिनेमैटिक यूनिवर्स, लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स, प्रशांत नील का यूनिवर्स, हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स, स्पाई यूनिवर्स, और रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स हैं।
उसी तर्ज पर आज हम सिख सिनेमैटिक यूनिवर्स की बात करने वाले हैं।
यह पंजाबी सिनेमा का पहला सिनेमैटिक यूनिवर्स होने वाला है। अगर आपने मार्वल और डीसी की फिल्में देखी हैं, तो आप जानते ही होंगे कि सिनेमैटिक यूनिवर्स होता क्या है। मार्वल व डीसी जैसे सभी यूनिवर्स की फिल्में एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं।
अब हमें पंजाबी सिनेमा का भी सिनेमैटिक यूनिवर्स देखने को मिलने वाला है। यह सिनेमैटिक यूनिवर्स हमें मेड फॉर स्टूडियोज द्वारा देखने को मिलने वाला है, जिन्होंने हाल ही में बीबी रजनी नाम की एक फिल्म बनाई थी। इस यूनिवर्स के माध्यम से तीन सिख संबंधित फिल्में रिलीज की जानी हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाबी सिनेमा में पहली बार किसी सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत होने वाली है।
अब इस सिख सिनेमैटिक यूनिवर्स की जो पहली फिल्म रिलीज की जाएगी, उसका नाम होगा “द राइज ऑफ सिख राज”। इस फिल्म को 3 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना है। इस फिल्म के द्वारा हमें बताया जाएगा कि किस तरह सिख राज का निर्माण हुआ था, और इसकी शुरुआत कैसे हुई थी।
इसके बाद 28 अगस्त 2026 को एक और फिल्म रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का नाम होगा “द रोल ऑफ सिख राज”। इस फिल्म के द्वारा हमें बताया जाएगा कि सिख राज कितने सालों तक चला था। यह फिल्म इस यूनिवर्स की दूसरी कड़ी होगी।
बात करें अगर इस यूनिवर्स की तीसरी कड़ी की, तो यह फिल्म रियल और डार्क हो सकती है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए। अभी इस फिल्म की कोई ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं बताई गई है, लेकिन यह फिल्म 2027 में हमें देखने को मिल सकती है। इस फिल्म का नाम होगा “द फॉल ऑफ सिख राज”।
इस फिल्म के जरिए हमें पूरे सिख राज की कहानी को विस्तार से समझाने की कोशिश की जाएगी। यह तीनों फिल्में सिख सिनेमैटिक यूनिवर्स के नाम से जानी जाएंगी। पंजाबी सिनेमा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब सिख सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने जा रहा है।
अब इसके लिए थोड़े प्रमोशन की जरूरत है, ताकि लोगों तक इसके बारे में विस्तार से जानकारी पहुंच सके। इससे लोगों में इसके प्रति एक अलग उत्सुकता दिखे। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म “चार साहिबजादे” है। इस फिल्म को गांव-गांव, शहर-शहर जाकर मुफ्त में दिखाया गया था।
यही वजह है कि यह फिल्म सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म को भी यूनिवर्स के तौर पर बनाया जा सकता है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह फिल्म एनिमेशन में होगी या नहीं, क्योंकि फिल्म में गुरु साहिबान को भी दिखाया जाएगा। इन सब बातों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म एनिमेशन किरदारों में ही दिखाई जाएगी। यह भी हो सकता है कि 30% लाइव एक्शन भी फिल्म में देखने को मिले। लेकिन इस तरह की फिल्मों से लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए इस यूनिवर्स के लिए जरूरी है कि इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही फिल्म बनाई जाए।
ताकि फिल्म रिलीज होने के बाद कोई विवाद न हो। अभी इन सभी फिल्मों के निर्देशक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही हमें इसकी पुष्टि मिलेगी, हम इसके ऊपर एक अलग लेख बनाएंगे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Blitz 2024 Movie Review: युद्ध के बीच माँ को ढूंढ़ता बच्चा दिल दहला देने वाली कहानी







