Bhairathi Ranagal Teaser: मुफ़्ती फिल्म का प्रीक्वल जो 100 गुना होगा अधिक शक्तिशाली

Written by: Amir khan
Publish On: September 15, 2025 12:04 PM (IST)
Bhairathi Ranagal Teaser Breakdown

नार्थन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भैरथी रानागल का टीजर आज यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। नार्थन ने ही इसे लिखा और इसका निर्देशन भी किया है। इसे 15 नवंबर 2024 को पैन इंडिया रिलीज़ किया जाएगा।

भैरथी रानागल कन्नड़ भाषा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। जिसमें हमें शिव राजकुमार के साथ ही राहुल बोस, रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं।

भैरथी रानागल फिल्म के टीजर को पावरफुल इम्पैक्ट के साथ रिलीज़ किया गया है। ये कन्नड़ फिल्म की ओर से एक और बिगेस्ट फिल्म बन कर रिलीज़ होने वाली है।

टीजर के सभी सीन शुरू से लेकर लास्ट तक एक दम दमदार और रियलिस्टिक तरह से प्रेजेंट किया गया है। हिंदी दर्शकों के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि भैरथी रानागल को पैन इंडिया के तर्ज पर रिलीज़ किया जा रहा है।

भैरथी रानागल हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में रिलीज़ की जानी है। टीजर में डॉक्टर शिव राजकुमार की इंट्री बीजीएम के साथ बहुत प्रभावशाली लग रही है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि ये एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। फिल्म का कलर ग्रेडिंग, लोकेशन, सिनेमाटोग्राफी नेक्स्ट लेवल की लग रही है।

भैरथी रानागल मुफ्ती फिल्म का प्रीक्वल है। ये फिल्म अपने सीक्वल से 100 गुना पावरफुल लग रही है। ये फिल्म कर्नाटक में ज़बरदस्त कलेक्शन करती दिखाई देगी, जिसके लिए शिव राजकुमार के फैन को बेसब्री से इंतज़ार है। इसकी शूटिंग 2 अगस्त 2023 से देवनहल्ली, मैसूर, बेल्लारी और पेनुगोंडा में शुरू की गयी थी।

31 सेकंड के इस टीजर में हमें रोनापुर नाम के गांव के एक दृश्य को दिखाया गया है, जहां इस गांव के लोग पानी के लिए भागते दिखाए जा रहे हैं। इसे देख कर ऐसा लग रहा है कि इस गांव के लोगों को पानी जैसी बेसिक चीज़ों के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ रहा है। पूरे टीजर को देख ऐसा लग रहा है कि अगर फिल्म भी इसी तरह की हुई, तो ये बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी। टीजर को बस फिल्म रिलीज़ के 10 दिन पहले ही दर्शकों के सामने रिलीज़ किया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बेबी जॉन टीजर: वरुण धवन और जैकी श्रॉफ का दमदार अवतार

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment