नेटफ्लिक्स कि पहली साउथ अफ़्रीकी फ़िल्म, जिसमे मिलेगा ढेर सारा एडल्ट कॉन्टेन्ट

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 12:19 PM (IST)
Umjolo the gone girl review in hindi

नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर एक साउथ अफ्रीकी फिल्म 8 नवंबर 2024 को रिलीज की गयी है, जो आपको हिंदी डब में भी देखने को मिल जाएगी।

इस फिल्म का कॉन्टेंट रोम-कॉम жанर पर आधारित है, जिसमें आपको खूब सारे रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे, कॉमेडी के तड़के के साथ। अगर आप फिल्मों में सिर्फ रोमांस देखना चाहते हैं,

तो ये फिल्म आपके लिए ही है। फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों के द्वारा खूब सारा मिर्च-मसाला देखने को मिलेगा। इस फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 1 घंटा 32 मिनट, जिसमें आपको चार लेडीज से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी, जीवन के प्रति उनका नजरिया दिखाया गया है, उनकी नजरों में जीवन का क्या मतलब है, जो कहानी को बहुत ही इंट्रेस्टिंग बनाता है।

फिल्म के डायरेक्टर हैं फिकिले मोगोदी और फिल्म की कहानी के लेखक हैं थुली जूमा। मुख्य कलाकारों में आपको गुगु गुमेदे, टायसन मैथोंसी, न्टेडो मेंजी नकुबे, थोबेका शांगासे आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी

इस अफ्रीकी फिल्म की कहानी मुख्य रूप से चार लेडीज से शुरू होती है, जिनके जीवन पूरी तरह से बदल जाते हैं शादी के बंधन में पड़ने के बाद। कहानी की शुरुआत गुगु के करैक्टर से होती है,

जो बहुत ही उत्साहपूर्ण वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी के साथ प्यार भरे रिश्ते को शादी के रिश्ते में बदलने के लिए बहुत उत्साहित होती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा, जब उसे पता चलता है कि उसका पति उसके साथ एक बड़ा धोखा कर रहा है।

फिल्म में वैलेंटाइन डे को अलग तरह की फीलिंग्स को जगाने वाले दिन की तरह प्रस्तुत किया गया है, जब लोगों के दिलों में अपने पार्टनर्स के लिए एक अलग तरह का प्यार होता है,

और एक अलग दुनिया होती है, जिसमें सिर्फ वही होते हैं, बाकी और कुछ नहीं, लेकिन जब इस दिन शुरू किए गए रिश्ते को आगे की चुनौतियों और समझौतों से गुजरना पड़ता है, तो कहानी कुछ और ही हो जाती है।

कैसी है फिल्म

अगर आपको अपना समय अच्छी फिल्म को देखकर बिताना है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं, जिसमें आपको जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है। ये फिल्म आपको खूब सारे अलग तरह के सुख देने के साथ ही कॉमेडी के मजे भी देगी, जिससे आपका दिन बन जाएगा।

बिना ज्यादा दिमाग लगाए सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं, जिसमें सिर्फ और सिर्फ हंसी-मजाक देखने को मिलेगा, सीरियस टॉपिक के साथ। कहानी में आपको इमोशंस, रोमांस और कॉमेडी का मिला-जुला मिश्रण देखने को मिलेगा।

निष्कर्ष

मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 2* दिए जाते हैं, क्योंकि फिल्म में आपको सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी, हंसी-मजाक में चलती हुई सीरियस कहानी दिखाई गयी है, जिसे देखकर आपको फील गुड तो होगा, लेकिन आपकी मेंटैलिटी के हिसाब से आपके सिरदर्द को बढ़ा भी सकती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बैंक अंडर सीज: नेटफ्लिक्स समीक्षा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment