टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस, जिनकी अदाओं के दीवानों की एक लंबी लिस्ट है, अपनी दूसरी शादी की तैयारी में जोर-शोर से लगी हुई हैं। अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली श्रीजिता डे ब्लोहम-पापे अपने पहले रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूती देने के लिए अब बंगाली रस्मों के अनुसार अपनी शादी को पूरा करके ढेर सारी ब्लेसिंग्स को अपने नाम करने की तैयारी में लगी हैं।
दरअसल, श्रीजिता शादी के लिए पहले ही बंगाली रीति-रिवाजों को चुनना चाहती थीं, लेकिन पति माइकल ब्लोहम-पापे के अनुसार जर्मनी में व्हाइट वेडिंग करके अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी में बदलकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी थी। लेकिन अब वो अपने सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर से शादी करने की तैयारियों में बिजी हो गई हैं।
ई24 की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीजिता की दूसरी शादी के फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इनविटेशन कार्ड
इन दोनों की इंडियन कस्टम्स और ट्रेडिशन से होने वाली इस शादी ने पूरी सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है, साथ ही इनकी शादी का इनविटेशन कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं।
फंक्शन्स शेड्यूल
इनके वायरल हो रहे वेडिंग इनविटेशन कार्ड के अनुसार, 9 नवंबर, शनिवार के दिन से मेहंदी और संगीत के फंक्शन के साथ शादी की तमाम रस्मों का शुभारंभ हो चुका है। पहले दोपहर 2 बजे मेहंदी लगाने की रस्म को पूरा किया गया, उसके बाद 7 बजे से संगीत के प्रोग्राम की शुरुआत हुई, जिसमें पूरी रात इनके यार-दोस्त और रिश्तेदार धूम-धड़ाका करने वाले हैं।
10 नवंबर का दिन इस कपल के लिए बहुत ज्यादा बिजी रहा, क्योंकि एक ही दिन पर 3 रस्मों को पूरा किया गया। सबसे पहले सुबह 10 बजे हल्दी का प्रोग्राम पूरा किया गया, उसके बाद 4 बजे शादी और फिर रात 8 बजे से रिसेप्शन का प्रोग्राम शुरू हुआ।
श्रीजिता के एक्टिंग करियर की महत्वपूर्ण जानकारी
श्रीजिता एक्टिंग की दुनिया की एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्हें उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कई शोज और फिल्मों में काम कर चुकी श्रीजिता ने बिग बॉस 16 में भी पार्टिसिपेट किया था।
आपको बता दें, श्रीजिता, जिनकी उम्र अभी 36 साल की है, कई तरह के बेस्ट रोल और रियलिस्टिक एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रीजिता एक एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं।
इन्होंने अपना पहला रोल 2007 में कसौटी जिंदगी की से शुरू किया था, जिसमें इन्होंने गार्गी तल्खा गर्ग का रोल किया था। कलर्स टीवी के शो उतरन में मुक्ता का रोल और स्टार प्लस के सीरियल नजर में दिलरुबा के नेगेटिव रोल इनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और सबसे लंबे समय तक चले वाले शो हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
नेटफ्लिक्स कि पहली साउथ अफ़्रीकी फ़िल्म, जिसमे मिलेगा ढेर सारा एडल्ट कॉन्टेन्ट







