मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवीज, इस नवंबर 2024 आ रहा है एंटरटेनमेंट का डबल डोज़

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 12:28 PM (IST)
14 15 November Upcoming Movies

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज इस आर्टिकल में हम इन फिल्मों की पूरी लिस्ट के बारे में जानेंगे, कौन-कौन सी फिल्में आपको इस हफ्ते देखने को मिलेंगी।

14 नवंबर 2024

1- कुआसा गेलाप (Kuasa Gelap)

यह एक हॉरर फिल्म है, जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 36 मिनट है। यह एक इंडोनेशियाई भाषा की फिल्म है, जिसे 21 अक्टूबर 2024 को अमेरिका में रिलीज किया गया था, और अब इस फिल्म को 14 नवंबर को भारत में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक चर्च के पादरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक किशोर के ऊपर से भूत हटाने का काम पूरा करना है। बहुत ही इंट्रेस्टिंग हॉरर और थ्रिलर से भरी हुई कहानी है।

2- कंगुवा (Kanguva)

दिशा पाटनी, बॉबी देओल, सूर्या और कार्तिक की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रिलर फैंटेसी ड्रामा फिल्म 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म तमिल भाषा में बनाई गई है, जिसकी शूटिंग ईवीपी फिल्म सिटी, तमिलनाडु में की गई है। फिल्म के डायरेक्टर हैं शिवा और फिल्म की कहानी लिखी है मधन कार्की, आदि नारायण और शिवा ने। फिल्म की कहानी सालों पहले एक आदिवासी योद्धा और वर्तमान में एक पुलिस ऑफिसर से जुड़ी हुई दिखाई गई है।

3- फीनिक्स (Phoenix)

देवदर्शिनी चेतन, वरलक्ष्मी सरतकुमार, सूर्या विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसके निर्देशक हैं गुणा अरसु और फिल्म की कहानी के लेखक भी यही हैं। इस फिल्म को भी 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

4- मटका (Matka)

2 घंटे 30 मिनट की इस तेलुगु फिल्म में 1958 से 1982 के बीच के समय में हुए जुआ मटका घोटाले पर आधारित कहानी बनाई गई है। यह 20वीं सदी की देश को हिला देने वाली एक घटना थी। फिल्म के निर्देशक और कहानी के लेखक हैं करुणा कुमार। मुख्य कलाकारों में आपको वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही आदि कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को भी 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

5- देवकीनंदन वासुदेव (Devkinandan Vasudev)

यह तेलुगु भाषा की एक एक्शन फिल्म है, जिसके निर्देशक अर्जुन जंडियाला हैं और फिल्म की कहानी लिखी है साई माधव बुर्रा, प्रशांत वर्मा, अर्जुन जंडियाला ने। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं अशोक गल्ला, देवदत्त नागे, मानसा वरणसी आदि। फिल्म का प्रोडक्शन किया गया है ललितांबिका प्रोडक्शन हाउस के द्वारा। इस फिल्म को 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

15 नवंबर 2024

6- ग्लैडिएटर 2 (Gladiator II)

2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म में आपको रोम से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें रोम पर शासन कर चुके अत्याचारी शासक किस प्रकार आक्रमण करने वाले शत्रुओं के सामने मजबूर हो जाते हैं, दिखाया गया है।

फिल्म के निर्देशक हैं रिडली स्कॉट और कहानी लिखी है डेविड स्कारपा, पीटर क्रेग, डेविड फ्रैंजोनी ने। मुख्य कलाकारों में पेड्रो पास्कल, पॉल मेस्कल, कोनी नील्सन आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की अधिकतर शूटिंग आपको मोरक्को में की गई देखने को मिलेगी। यह फिल्म आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

7- रेड वन (Red One)

यह एक मिस्ट्री कॉमेडी एक्शन फैंटेसी फिल्म है, जिसमें आपको रेड वन नाम के एक सांता क्लॉज की कहानी दिखाई जाएगी, जो अचानक से कहीं गायब हो जाता है, शायद किसी ने उसे किडनैप कर लिया होता है। अब क्रिसमस की शान को बचाने के लिए एक दूसरी नामी शख्सियत सामने आती है। इस फिल्म को भी 15 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

8- द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report)

यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें गुजरात के गोधरा में 2002 में हुई एक सच्ची रेल दुर्घटना की जांच रिपोर्ट को दिखाया गया है। क्या यह घटना सच में एक दुर्घटना थी या फिर सोची-समझी साजिश।

फिल्म के निर्देशक हैं रंजन चंदेल, धीरज सरना और फिल्म की कहानी के लेखक हैं अर्जुन भांडेगांवकर, अविनाश सिंह तोमर। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्धि डोगरा, नाजनीन पाटनी, दिग्विजय पुरोहित, संदीप वेद आदि।

9- मैच फिक्सिंग (Match Fixing)

विनीत कुमार सिंह, एकावली खन्ना, मनोज जोशी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसे आरटेरेना क्रिएशंस के द्वारा बनाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर हैं केदार प्रभाकर गायकवाड़, और फिल्म की कहानी लिखी है समीर गरुड़, अनुज एस मेहता ने। यह फिल्म आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

10- द लीजेंड ऑफ सुदर्शन चक्र (The Legend of Sudarshan Chakra)

यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसके निर्देशक और लेखक हैं अनिल कुलचैनिया। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं विवेकानंद मिश्रा, हिमानी शिवपुरी, अनंत महादेवन, मुश्ताक खान, ममोजी, विवेक त्रिपाठी आदि। यह फिल्म भी 15 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग जयपुर, राजस्थान में की गई है।

11- आनंद श्रीबाला (Anand Sreebala)

यह एक मलयालम फिल्म है, जिसके निर्देशक हैं विष्णु विनय और फिल्म की कहानी लिखी है अभिलाष पिल्लई ने। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं ध्यान श्रीनिवासन, मालविका मनोज, सैजु कुरुप, अर्जुन अशोकन, अपर्णा दास, शीशिवाड़ा, अजु वर्गीस, सिद्दीकी आदि। यह फिल्म आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

12- शुकराना (Shukrana)

यह एक कॉमेडी ड्रामा पंजाबी फिल्म है, जिसमें आपको सिमरजीत सिंह का निर्देशन देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी लिखी है जगदीप सिंह वरिंग ने। मुख्य कलाकारों में आपको नीरू बाजवा, सीमा कौशल, सुखविंदर चहल, परमिंदर गिल आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी एक पंजाबी परिवार पर आधारित है, जिसमें कई सारे मेंबर्स एक साथ रहते हैं और परिवार अच्छे रिश्तों के लिए किस प्रकार स्ट्रगल करता है, दिखाया गया है।

13- एमक्कु थोझिल रोमांस (Emakku Thozhil Romance)

अशोक सेलवन, उर्वशी, एम एस भास्कर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसकी कहानी के लेखक और निर्देशक हैं बालाजी केशवन। तमिल भाषा की यह फिल्म, जिसका प्रोडक्शन टी क्रिएशंस के द्वारा किया गया है, आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

14- ए रियल एनकाउंटर (A Real Encounter)

यह एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन साबिर शेख के द्वारा किया गया है और फिल्म की कहानी लिखी है प्रदीप चूड़ीवाल ने। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं राजा मुराद, मुश्ताक खान, शाहबाज खान, एहसान खान, ऋषिकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि। इस फिल्म में 2002 के गुजरात और उसकी सरकार पर मंडरा रहे खतरों से सचेत करने की पूरी कहानी दिखाई गई है। किस तरह एक बड़े आतंकवादी हमले को टाला गया था, आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

15- भैरथी रानागिल (Bhairathi Ranagal)

नरथन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म, जिसमें राहुल बोस, रुक्मिणी वसंत, शिव राजकुमार आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। कन्नड़ भाषा की इस ड्रामा फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, जिसका प्रोडक्शन गीता पिक्चर्स के द्वारा किया गया है।

16- सेक्टर 17 (Sector 17)

यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसके निर्देशक हैं मनीष भट्ट, और फिल्म की कहानी के लेखक हैं राजकुमार कमलजीत सिंह। मुख्य कलाकारों में आपको यशपाल शर्मा, कमलजीत सिंह, सुखविंदर चहल, कवि सिंह आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी गुरदित सिंह के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता है। यह फिल्म आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

17- पोरिचोय गुप्ता (Porichoy Gupta)

यह एक बंगाली फिल्म है, जिसकी कहानी थ्रिलर से भरी हुई है। फिल्म की कहानी पोरिचोय गुप्ता, जो एक मानसिक रोगी है, पर आधारित है। वह अपनी बीमारी के चलते अपने माता-पिता की हत्या कर देता है और अपने भाई की बीवी से अफेयर शुरू कर देता है। इस थ्रिलिंग कहानी को आप 15 नवंबर से थिएटर्स में देख पाएंगे।

18- फसक्लास दाभाड़े (Fussclass Dabhade)

यह एक मराठी फिल्म है, जिसका प्रोडक्शन कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है। इस फिल्म के निर्देशक और कहानी के लेखक हैं हेमंत ढोमे। फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों के रूप में अमेय वाघ, क्षिती जोग, सिद्धार्थ चांदेकर आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी आपको 15 नवंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

19- अजब रात नी गजब वात (Ajab Raat Ni Gajab Vaat)

यह एक गुजराती फिल्म है, जिसे पावरा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। फिल्म की कहानी कार्तिक नाम के एक यूट्यूबर पर आधारित है, जो अपने एक दोस्त को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ भगाने की प्लानिंग करता है, जिसमें ऐसी गड़बड़ी पकड़ी जाती है, जिसकी वजह से उनकी शादियां भी खतरे में पड़ जाती हैं।

इस फिल्म को भी 15 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Mr Plankton Review: हीरो को पता है के वो मरने वाला है एक रोमांटिक रुला देने वाली सीरीज

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment