Red One 2024 Review: जुमांजी और फास्ट एंड फ्यूरियस को सीधी टक्कर देती यह फिल्म

Written by: Arslan
Publish On: September 16, 2025 12:33 PM (IST)
Red one exclusive review in hindi

क्रिसमस का त्योहार हर साल नई खुशियां और उमंग लेकर आता है, यह हमें भरोसा दिलाता है कि जल्दी हम एक नए वर्ष में प्रवेश करने वाले हैं, और इसी दिन सांता क्लॉज़ भी बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट देते हैं। जिन्हें पाकर सभी बच्चों में खुशियों की लहर दौड़ जाती है।

लेकिन तब क्या हो जब सांता ही न रहें। जी हां, हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करने वाले हैं, जिसका नाम ‘रेड वन’ है। जो 15 नवंबर 2024 को पूरे भारत में हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है, हालांकि यह फिल्म यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में 8 नवंबर 2024 को रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।

फिल्म के मुख्य किरदार में हमें ड्वेन जॉनसन देखने को मिलते हैं। जिन्होंने इससे पहले 2017 में आई काफी फेमस फिल्म ‘जुमांजी: वेलकम टू द जंगल’ से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी, इसके बाद उन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस और ब्लैक एडम जैसी दर्जनों फिल्मों में काम किया।

साथ ही उनके सहयोगी रोल में क्रिस इवांस भी नजर आए हैं, जिन्होंने डेडपूल एंड वूल्वरिन और द अवेंजर्स जैसी फिल्मों में काम किया है। बात करें रेड वन फिल्म के डायरेक्टर की, तो इस फिल्म को जेक कसडान ने निर्देशित किया है।

जिन्होंने साल 2019 में आई फिल्म जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल को भी डायरेक्ट किया था। बात करें रेड वन फिल्म की लंबाई की, तो यह 2 घंटे 3 मिनट की है। जो कि हॉलिडे कॉमेडी और एक्शन की कैटेगरी में आती है।

कास्ट

ड्वेन जॉनसन, क्रिस इवांस, किर्नन शिपका, जे.के. सिमंस।

स्टोरी

फिल्म की कहानी साल के अंत में क्रिसमस पर आने वाले सांता क्लॉज़ पर आधारित है। हालांकि, हम आपको बता दें, फिल्म में दिखाया गया सांता क्लॉज़ असली है, और उनकी एक अलग दुनिया है। अपनी दुनिया से वह हर बार निकलकर इंसानी दुनिया में आते हैं, और बहुत सारे गिफ्ट बांटकर जाते हैं।

यह पूरी प्रणाली चलाने के लिए सांता क्लॉज़ की दुनिया में एक संस्था है, जो सभी चीजों को संचालित करती है, और यह ध्यान रखती है कि किन लोगों को गिफ्ट देने हैं, और साथ ही उनका एक बॉडीगार्ड भी है, जिसका किरदार ‘कैलम ड्रिफ्ट’ (ड्वेन जॉनसन) ने निभाया है।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब सांता क्लॉज़ को उनकी ही दुनिया में मौजूद एक चुड़ैल, जिसका किरदार किर्नन शिपका ने निभाया है, वह काफी खराब प्रवृत्ति की लड़की है, जिसके द्वारा सांता को किडनैप कर लिया जाता है, जो सांता की सारी शक्तियां छीनकर दुनिया के सभी लोगों को दंडित करना चाहती है। क्योंकि उसका मानना है कि मनुष्य जाति काफी बिगड़ चुकी है, जिसे सुधारने की जरूरत है, न कि क्रिसमस पर गिफ्ट देने की।

जिन्हें ढूंढने के लिए ड्वेन जॉनसन की मदद ली जाती है। क्योंकि वह सांता के बॉडीगार्ड होने के साथ-साथ एक ‘ई.एल.एफ. इन्फोर्समेंट लॉ स्टाक’ नाम की संस्था से भी जुड़े हुए हैं। जिनका साथ जैक ओ’मैली (क्रिस इवांस) देते हैं। आगे की कहानी इसी पर आधारित है, क्या वे सांता को ढूंढ पाते हैं।

या फिर वह चुड़ैल उनकी सारी शक्तियां छीनकर उन्हें मार देती है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो आपके नजदीकी सिनेमाघर में 15 नवंबर 2024 को हिंदी में रिलीज होने वाली है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें, तो यह काफी सटीक ढंग से सभी सीन्स का अच्छे से साथ देता है। फिर चाहे बात हो कॉमेडी सीन्स की, या फिर एक्शन, सभी फील्ड में यह अच्छे से काम करता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डैन मिन्डेल ने की है, जो कि अपने काम को अच्छे से करना जानते हैं, और यही उन्होंने इस फिल्म के साथ भी किया है।

कैमरा एंगल्स भी अच्छे हैं, जिनमें कुछ ज़ूम शॉट्स का उपयोग किया गया है, जिससे कुछ सीन्स ज्यादा ही स्टाइलिश नजर आते हैं।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी कहानी की स्पष्टता है, जो कि शुरू होने पर कुछ देर तक आपके समझ में नहीं आती, क्योंकि सांता की दुनिया हमारी दुनिया से काफी अलग दिखाई गई है, जिसमें बिना किसी डिस्क्लेमर के कहानी को शुरू कर दिया जाता है, और दर्शक काफी देर तक भटकते रहते हैं, तब जाकर वह समझ पाते हैं कि यह सांता क्लॉज़ की एक अलग दुनिया है।

मूवी में क्रिस इवांस के किरदार को ज्यादा डेवलप नहीं किया गया है, जिससे वह किसी “खाने की प्लेट में मौजूद एक्स्ट्रा सांभर” के जैसे नजर आते हैं, जो कि कहानी में तो हैं, पर यह नहीं समझ आता कि क्यों हैं। सांता क्लॉज़ की दुनिया में बहुत सारे क्रिएचर्स और इंसान एक साथ नजर आते हैं, जिनके बारे में स्पष्ट करना मेकर्स ने ज्यादा जरूरी नहीं समझा।

वहीं ड्वेन जॉनसन पुराने अवतार में नजर आए हैं, जिसे देखकर जुमांजी फिल्म की याद आ जाती है। उनकी एक्टिंग की बात करें, तो हमेशा की तरह वह अपना हंड्रेड परसेंट देते हैं, और इस फिल्म में भी यही नजर आया है। अगर बात करें क्रिस इवांस की, तो उनके पास फिल्म में कुछ ज्यादा करने को था ही नहीं, वे बस पूरे समय सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए, फिर भी उनकी एक्टिंग बढ़िया थी।

फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी दमदार है, फिर चाहे वह इसमें दिखाए गए सी.जी.आई. इफेक्ट्स हों, या फिर एक्शन सीक्वेंस। फिल्म में भले ही डिटेलिंग की थोड़ी कमी थी, लेकिन फिर भी इसकी कहानी को एक नए कॉन्सेप्ट पर रचा गया है, जिसे आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।

किर्नन शिपका, जो भले ही चुड़ैल के रूप में फिल्म में नजर आई हैं, पर फिर भी वह स्क्रीन पर काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं। उन्होंने भी अपने रोल को ठीक-ठाक निभाया है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको इस क्रिसमस कुछ नया देखना है, तो आप रेड वन फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं, जिसकी कहानी पूरी तरह से यूनिक कॉन्सेप्ट पर गढ़ी गई है।

साथ ही फिल्म में ड्वेन जॉनसन का जलवा भी दिखाई देता है, जो कि उनके फैंस के लिए क्रिसमस पर मिले गिफ्ट के समान है। फिल्म में किसी भी तरह की न्यूडिटी या वल्गैरिटी नहीं दिखाई गई है, जिससे आप इस फिल्म को अपनी पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।

हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 3/5 ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Game Changer Teaser: सोची बिरयानी पर मिली खिचड़ी,रामचरण की फिल्म गेम चेंजर का टीज़र रिव्यू

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment